खगड़िया में मोबाइल स्नैचर की खतरनाक करतूत, यात्रियों ने पकड़कर 9 किमी तक ट्रेन से लटकाए रखा
राष्ट्र संवाद संवादाता
खागारिया , बिहार चलती ट्रेन में मोबाइल झपटना पड़ा भारी, यात्रियों ने पकड़ा, 9 किलोमीटर तक ट्रेन से लटका रहा चोर, वीडियो वायरल
बिहार के खगड़िया जिले से एक अजीबोगरीब खबर सामने आया है। जहां चलती ट्रेन में मोबाइल झपट्टा मार कर भाग रहे चोर को लोगों ने पकड़ लिया।और करीब 9 किलामीटर तक चलती ट्रेन से लटकाए रहा।जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।घटना मानसी और खगड़िया रेलवे स्टेशन के बीच की बतायी जा रही है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि जनहित एक्सप्रेस जैसे ही मानसी स्टेशन से खुली, एक यात्री जो खिड़की के पास बैठा उसका मोबाइल छीनने का एक एक युवक ने प्रयास किया। लेकिन आसपास बैठे यात्रियों ने उस युवक का खिड़की से एक हाथ पकड़ लिया। जिससे वह भाग नहीं सका और ट्रेन की खिड़की के बाहर तकरीबन 9 किलोमीटर तक लटका रहा जबतक कि ट्रेन खगड़िया स्टेशन नहीं पहुंच गया। प्रत्यदर्शियों के मुताबिक ट्रेन की रफ्तार बढ़ने के बाद भी यात्रियों ने आरोपी का हाथ नहीं छोड़ा। ताकि वह गिरकर हादसे का शिकार न हो जाए। इस खौफनाक दृश्य का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में आरोपी अपना नाम छोटू कुमार बता रहा है और घर लखमिनिया बता रहा है।
उसने बताया कि वह अपने रिश्तेदार को खोज रहा था। वहीं ट्रेन के खगड़िया स्टेशन पर पहुंचते ही लोगों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं जीआरपी थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। आरोपी की पहचान मोहम्मद फकरुद्दीन उर्फ छोटू, नवगछिया के रूप में हुई है। वहीं पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

