चर्चित हत्या कांड में फरार चार आरोपियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर : मानगो थाना क्षेत्र के चर्चित हत्या कांड में फरार चल रहे चार आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। मानगो थाना कांड संख्या 183/23, दिनांक 21 जून 2023, धारा 302/34 भादवि से जुड़े मामले में नामजद आरोपियों के खिलाफ माननीय न्यायालय द्वारा इश्तेहार जारी किया गया था।
मामले में आरोपी जुबैदा खातुन, तब्बसुम परवीन, नसीमा खातुन एवं नीलु उर्फ निशा परवीन को न्यायालय में आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया गया था, लेकिन अब तक किसी ने सरेंडर नहीं किया है।
न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस ने मानगो स्थित आरोपियों के आवासों पर इश्तेहार चिपकाने की कार्रवाई की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यदि आरोपी जल्द आत्मसमर्पण नहीं करते हैं, तो उनके खिलाफ कुर्की-जब्ती की कार्रवाई भी की जाएगी।
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है और मामले को लेकर पुलिस लगातार निगरानी बनाए हुए है।

