साकची में स्टेट टास्क फोर्स ऑन टीबी की बैठक, उन्मूलन को लेकर बनी रणनीति
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर : साकची में मंगलवार को स्टेट टास्क फोर्स ऑन टीबी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डॉ. मनोज कुमार ने की, जिसमें झारखंड के सभी मेडिकल कॉलेजों के टीबी एवं चेस्ट विभाग तथा कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष शामिल हुए।
कार्यक्रम का उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. जोगेश्वर प्रसाद और डब्ल्यूएचओ कंसल्टेंट डॉ. सतीश मांझी ने दीप प्रज्वलित कर किया।
बैठक में डॉ. सतीश मांझी ने स्टेट टास्क फोर्स की भूमिका और टीबी उन्मूलन अभियान में मेडिकल कॉलेजों की भागीदारी पर जोर दिया। इस दौरान राज्य में टीबी नियंत्रण कार्यक्रम को और प्रभावी बनाने, जागरूकता बढ़ाने तथा वर्ष 2026 तक निर्धारित लक्ष्यों को हासिल करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

