मजदूर दिवस पर मानवता का महादान, शीला मेमोरियल फाउंडेशन ने आयोजित किया भव्य रक्तदान शिविर राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर विश्व मजदूर दिवस के अवसर पर शहर में सामाजिक सरोकार की एक प्रेरणादायक मिसाल देखने को मिली। शीला मेमोरियल फाउंडेशन की ओर से आज एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर मानवता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई। इस रक्तदान शिविर में युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों की सक्रिय भागीदारी रही। सुबह से ही रक्तदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं, जिससे यह साफ जाहिर हुआ कि समाज में जागरूकता और…
Author: dhiraj Kumar
मजदूर दिवस पर सफाईकर्मियों का सम्मान, जदयू ने भेंट किए हॉट-पॉट लंच बॉक्स। राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में सफाईकर्मियों के सम्मान में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विधायक सरयू राय के निर्देश पर असंगठित मजदूर प्रकोष्ठ के प्रतिनिधि अमित शर्मा के नेतृत्व में कदमा, शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर-4 स्थित डिपो में 45 सफाईकर्मियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सफाईकर्मियों को हॉट-पॉट लंच बॉक्स भेंट किए गए। साथ ही उन्हें अंगवस्त्र और मिठाई देकर उनके योगदान का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मौजूद अमित शर्मा ने कहा कि सफाईकर्मी…
मॉडर्न इंग्लिश स्कूल में मजदूर दिवस पर नन्हे बच्चों ने किया श्रम की गरिमा को सलाम राष्ट्र संवाद संवाददाता साकची स्थित गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी साकची के अंतर्गत संचालित मॉडर्न इंग्लिश स्कूल में मजदूर दिवस के अवसर पर नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों के माध्यम से श्रम की गरिमा और मजदूरों के प्रति कृतज्ञता प्रकट की। शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में स्कूल के ग्राउंड स्टाफ को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर स्कूल के ग्राउंड स्टाफ सदस्यों रवींद्रनाथ चटर्जी, रजनी कौर, ज्योति बाई, परी मुखी तथा युधिष्ठिर महतो को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। बच्चों ने इन सभी…
देशभक्ति, अनुशासन और उत्कृष्टता का संदेश -अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद एवं क्रीड़ा भारती, जमशेदपुर राष्ट्र संवाद संवाददाता अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद एवं क्रीड़ा भारती, जमशेदपुर के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 31 मई 2026, रविवार को सायं 5:30 बजे JNAC, साकची, जमशेदपुर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्रभक्ति, अनुशासन, सामाजिक समरसता एवं उत्कृष्टता के मूल्यों को समाज में बढ़ावा देना तथा युवाओं को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करना था।कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों, समाजसेवियों, खेल प्रेमियों तथा गणमान्य नागरिकों की सक्रिय सहभागिता रही। इस अवसर पर भारतीय एथलेटिक्स की हालिया उपलब्धियों…
जमशेदपुर: जनगणना 2026 की तैयारी तेज, पहली बार पूरी प्रक्रिया होगी डिजिटल राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर पूर्वी सिंहभूम में जनगणना 2026 को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। उपायुक्त सह प्रधान जनगणना पदाधिकारी राजीव रंजन के नेतृत्व में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस महाअभियान की विस्तृत जानकारी साझा की गई। उपायुक्त ने बताया कि इस बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल मोड में संपन्न कराई जाएगी, जिससे प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, तेज और सटीक होगी। खास बात यह है कि पहली बार आम नागरिकों को स्व-गणना (Self Enumeration) की सुविधा दी गई है। इसके तहत 1 मई 2026 से लोग…
अपग्रेडेड हाई स्कूलों की बदहाली पर यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिले के 42 अपग्रेडेड हाई स्कूलों में शिक्षकों और बुनियादी सुविधाओं की कमी को लेकर जमशेदपुर यूथ कांग्रेस ने उपायुक्त कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। संगठन ने शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग करते हुए प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। यूथ कांग्रेस का कहना है कि अपग्रेड किए गए अधिकांश विद्यालयों में अब तक विषयवार शिक्षकों की नियुक्ति नहीं हो सकी है। गणित, विज्ञान और अंग्रेजी जैसे महत्वपूर्ण विषयों के शिक्षक नहीं होने से छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। साथ ही कई स्कूलों…
झारखंड में स्क्रीन टाइम नीति लागू करने की मांग, सुराज्य अभियान ने सौंपा ज्ञापन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर में विद्यार्थियों में बढ़ती स्क्रीन की लत को लेकर सुराज्य अभियान ने आवाज़ बुलंद की है। प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर झारखंड में भी कर्नाटक की तर्ज पर स्क्रीन टाइम नियंत्रित करने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि मोबाइल और इंटरनेट के अत्यधिक उपयोग से किशोरों की पढ़ाई, नींद और मानसिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। अभियान ने छात्रों के लिए स्क्रीन टाइम सीमा तय करने, स्कूलों में डिजिटल वेल-बीइंग को…
कोवाली पंचायत सचिवालय बंद मिलने पर विधायक संजीव सरदार सख्त राष्ट्र संवाद संवाददाता पोटका के विधायक संजीव सरदार ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान कोवाली पंचायत सचिवालय बंद मिलने पर कड़ी नाराजगी जताई। कार्य दिवस होने के बावजूद पंचायत सचिवालय में ताला लटका मिला और प्रखंड या अंचल का कोई भी कर्मचारी उपस्थित नहीं था। इस पर विधायक ने मौके से ही प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण कुमार मुंडा को फोन कर स्थिति की जानकारी ली और संबंधित कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने विधायक को बताया कि पंचायत सचिवालय अक्सर बंद रहता है, जिससे उन्हें…
जमशेदपुर में मौसम ने ली करवट, झमाझम बारिश से गर्मी से मिली राहत राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर में मौसम ने लगातार दूसरे दिन करवट ली। गुरुवार शाम शहर में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। दिनभर आसमान में बादलों और धूप की आंख-मिचौनी चलती रही, जबकि शाम होते-होते घने काले बादलों ने पूरे शहर को अपने आगोश में ले लिया। इसके बाद तेज गर्जना और वज्रपात के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। कई इलाकों में कुछ देर के लिए लोग घरों और दुकानों में रुकने को मजबूर हो गए।…
लोकतांत्रिक प्रक्रिया से चुनी गई छात्र परिषद् ने ली शपथ, डीबीएमएस बी.एड. कॉलेज में जिम्मेदारी और नेतृत्व का संदेश राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर के डीबीएमएस बी.एड. कॉलेज में सोशल साइंस क्लब के तत्वावधान में गुरुवार को छात्र परिषद् (स्टूडेंट्स काउंसिल) का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। परिषद् के सदस्यों का चयन बी.एड. विद्यार्थियों द्वारा लोकतांत्रिक मतदान प्रक्रिया के जरिए किया गया, जो विद्यार्थियों में नेतृत्व और जिम्मेदारी की भावना को दर्शाता है। समारोह में प्राचार्या डॉ. जूही समर्पिता ने चयनित छात्र-छात्राओं को बैज प्रदान करते हुए इसे केवल प्रतीक नहीं, बल्कि जिम्मेदारी का दायित्व बताते हुए ईमानदारी,…
