डोबो पुल पर युवती ने आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश, स्थानीय युवकों की सतर्कता से बची जान राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: सोनारी थाना क्षेत्र स्थित डोबो पुल पर बुधवार देर रात एक युवती द्वारा नदी में छलांग लगाने की कोशिश किए जाने से इलाके में हड़कंप मच गया। हालांकि मौके पर मौजूद स्थानीय युवकों की तत्परता और सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया और युवती की जान बचा ली गई। जानकारी के अनुसार, रात करीब 10 बजे युवती पुल के किनारे पहुंचकर नदी में कूदने का प्रयास कर रही थी। इसी दौरान वहां मौजूद कुछ युवकों की नजर उस…
Author: dhiraj Kumar
मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल में भीषण आग, आईसीयू में भर्ती चार मरीजों की मौत राष्ट्र संवाद संवाददाता मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र स्थित प्रसाद हॉस्पिटल में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। अस्पताल के पांचवें तल्ले पर स्थित आईसीयू वार्ड में आग लगने की घटना में चार मरीजों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य मरीजों को सुरक्षित निकालकर आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और देखते ही देखते पूरे आईसीयू में धुआं भर गया। घटना के बाद अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन…
शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग राष्ट्र संवाद संवाददाता रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने नीट पेपर लीक और सीबीएसई की ऑन-स्क्रीन मार्किंग (ओएसएम) प्रणाली को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की है। रांची में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि देश की शिक्षा व्यवस्था लगातार कमजोर हो रही है और लाखों छात्रों का भविष्य संकट में है। उन्होंने आरोप लगाया कि परीक्षा संचालन से जुड़ी एजेंसियां और नई नीतियां छात्रों की समस्याओं का समाधान करने…
बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार राष्ट्र संवाद संवाददाता बोकारो। बालीडीह ओपी क्षेत्र स्थित बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने और धमकी देने के मामले में बोकारो पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले की जांच के लिए गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) ने प्रिंस खान गैंग के कथित मुख्य सहयोगी राकेश कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि आरोपी ने प्रिंस खान के निर्देश पर धमकी भरा पर्चा लिखकर फैक्ट्री परिसर में छोड़ा था और इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कराया…
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश राष्ट्र संवाद संवाददाता रांची। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड श्री के. रवि कुमार ने राज्य के सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ ऑनलाइन समीक्षा बैठक कर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि 15 जून तक मतदाता सूची की मैपिंग प्रक्रिया हर हाल में पूरी की जाए। बैठक में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि जिन मतदाताओं का मैपिंग कार्य पूरा हो चुका है, उन्हें एसआईआर प्रक्रिया के दौरान…
रांची की यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर दुकानदारों के साथ बैठक, अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर सख्ती के निर्देश राष्ट्र संवाद संवाददाता रांची। राजधानी रांची की यातायात व्यवस्था को सुचारू एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक (यातायात), रांची द्वारा अल्बर्ट एक्का चौक से लेकर सुजाता चौक तक के छोटे-बड़े सभी दुकानदारों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सड़क किनारे होने वाली अवैध पार्किंग, फुटपाथ एवं सड़क पर दुकान लगाने तथा अन्य प्रकार के अतिक्रमण के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। पुलिस अधीक्षक ने शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए…
ऑनलाइन सट्टेबाजी के करोड़ों के खेल का खुलासा, राहुल कुमार गिरफ्तार राष्ट्र संवाद संवाददाता हजारीबाग। जिले में ऑनलाइन सट्टेबाजी और ठगी के नेटवर्क पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राहुल कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी के मोबाइल फोन की जांच में करोड़ों रुपये के ऑनलाइन ट्रांजेक्शन और कई सट्टेबाजी आईडी का खुलासा हुआ है। पुलिस के अनुसार राहुल कुमार अपने ममेरे भाई प्रिंस कुमार के साथ मिलकर ऑनलाइन सट्टेबाजी का नेटवर्क संचालित करता था। दोनों लोगों को अधिक मुनाफे का लालच देकर सट्टेबाजी से जोड़ते थे। जांच में हजारीबाग, रांची, रामगढ़ और चतरा तक फैले नेटवर्क की जानकारी…
ब्राह्मी लिपि पर त्रिदिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ, भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़े प्रतिभागी राष्ट्र संवाद संवाददाता नई दिल्ली: भारतीय विरासत संस्थान (आईआईएच), नोएडा एवं इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (आईजीएनसीए) के संयुक्त तत्वावधान में 2 से 4 जून तक “ब्राह्मी लिपि” विषय पर त्रिदिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ हुआ। उद्घाटन अवसर पर आईजीएनसीए के सदस्य सचिव एवं आईआईएच के कुलपति डॉ. सच्चिदानंद जोशी, प्रो. सुधीर कुमार लाल और प्रो. (डॉ.) अनुपा पाण्डे उपस्थित रहे। डॉ. सच्चिदानंद जोशी ने कहा कि ऐसी कार्यशालाएं युवाओं में भारतीय इतिहास, संस्कृति और ज्ञान-परंपरा के प्रति संवेदनशीलता विकसित करती हैं। प्रो. अनुपा पाण्डे ने ब्राह्मी लिपि के…
डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक संपन्न, सड़क, जलापूर्ति, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा राष्ट्र संवाद संवाददाता रामगढ़ जिला समाहरणालय सभाकक्ष में मंगलवार को उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) की न्यास परिषद की बैठक संपन्न हुई। बैठक में हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल, रामगढ़ विधायक ममता देवी, बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी, मांडू विधायक निर्मल महतो सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं विभिन्न पंचायतों के मुखिया और जनप्रतिनिधि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक से जुड़े। बैठक के दौरान जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न विभागों से प्राप्त विकास योजनाओं…
ईंट निर्माता एसोसिएशन ने प्रदूषण बोर्ड चेयरमैन का किया स्वागत, लाइसेंस प्रक्रिया आसान होने पर जताया आभार राष्ट्र संवाद संवाददाता वाराणसी। ईंट निर्माता एसोसिएशन, वाराणसी के प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के चेयरमैन आर पी सिंह से मुलाकात कर ईंट भट्ठों के प्रदूषण लाइसेंस संबंधी समस्याओं के समाधान हेतु आभार व्यक्त किया। एसोसिएशन के अध्यक्ष हरिशंकर सिंह मुन्ना ने बताया कि वर्ष 2012 के बाद से रुकी लाइसेंस प्रक्रिया को लेकर संगठन ने लगातार प्रयास किए थे। 11 मार्च 2025 को लखनऊ में चेयरमैन, वन मंत्री एवं उपमुख्यमंत्री से मुलाकात कर इस मुद्दे को उठाया गया था, जिसके…
