Author: dhiraj Kumar

संपत्ति के लिए पिता की पिटाई करने वालों पर मुकदमा दर्ज राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। संपत्ति के लिए 84 वर्षीय पिता शदरुल आलम की पिटाई करने वाले उसके तीनों बेटों एवं एक पोते के खिलाफ अब मानगाे पुलिस को प्राथमिकी दर्ज करनी होगी । जमशेदपुर के न्यायिक दंडाधिकारी एस तिग्गा की अदालत ने बीएनएसएस की धारा 175 के तहत प्राथमिक की दर्ज करने का आदेश देने पर थाना प्रभारी के द्वारा दिनांक 2 may2026 को मुकदमा दर्ज वादी शदरुल आलमपुर से अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू एवं अधिवक्ता बबिता जैन ने अदालत को बताया कि बेटा रुस्तम आलम, बेटा मोहम्मद सलीमुद्दीन,…

Read More

31 मई तक प्रोजेक्ट तैयार न हुआ, चाबी लाभुकों को नहीं मिली तो 1 जून से अनशनःसरयू राय राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। बिरसानगर के प्रधानमंत्री आवास योजना के आवंटित मकानों की चाबी लाभुकों को देने के मुद्दे पर जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के बिष्टुपुर स्थित आवास पर बैठक हुई। इस बैठक में 75 से ज्यादा लाभुक आए थे। जेएनएसी के उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार और जुडको के प्रोजेक्ट मैनेजर धनंजय कुमार भी बैठक में शामिल हुए। बैठक में यह तय किया गया कि चूंकि प्रधानमंत्री आवासीय योजना क्षेत्र में सड़क, नाली, ड्रेनेज आदि का काम अधूरा है।…

Read More

विश्व रेड क्रॉस दिवस पर जमशेदपुर में रक्तदान महायज्ञ, 100 दिवसीय अभियान की भी होगी शुरुआत राष्ट्र संवाद संवाददाता भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा 8 मई को विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर रेड क्रॉस भवन में भव्य रक्तदान महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय स्तर पर जारी निर्देशों के तहत इस वर्ष आयोजन को विशेष उत्साह के साथ मनाने की तैयारी की जा रही है। जिला के अध्यक्ष सह उपायुक्त राजीव रंजन ने सभी संस्थाओं, औद्योगिक समूहों और कॉरपोरेट जगत से इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लेने और लोगों को प्रेरित करने की अपील की…

Read More

कमीशन भुगतान को लेकर राशन दुकानदारों की बैठक, आंदोलन की चेतावनी राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: शहर के एनएच-33 स्थित एक भवन में फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के बड़ी संख्या में राशन दुकानदार शामिल हुए। बैठक में दुकानदारों की लंबित समस्याओं पर चर्चा करते हुए आगे की रणनीति तय की गई। बैठक को संबोधित करते हुए एसोसिएशन के प्रदेश महामंत्री प्रमोद गुप्ता ने आरोप लगाया कि पिछले एक वर्ष से अधिक समय से राशन दुकानदारों का कमीशन भुगतान नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि इससे दुकानदारों…

Read More

किराया वृद्धि के खिलाफ दुकानदारों का विरोध, फैसला वापस लेने की मांग राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: शहर के विभिन्न बाजारों के दुकानदारों ने जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति द्वारा दुकानों का किराया बढ़ाए जाने का विरोध किया है। जमशेदपुर ऑल मार्केट एसोसिएशन के बैनर तले दुकानदारों ने इसे असहनीय और अमानवीय बताते हुए निर्णय वापस लेने की मांग की है। दुकानदारों का कहना है कि वे वर्षों से नियमों का पालन करते हुए नियमित रूप से किराया भुगतान कर रहे हैं, लेकिन बिना किसी पूर्व सूचना और बिना बाजार प्रतिनिधियों से चर्चा किए अचानक किराया बढ़ा दिया गया। उन्होंने बताया कि…

Read More

पूर्व जिला पार्षद किशोर यादव सहित पाँच बरी। राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: उपायुक्त कार्यालय में वर्ष 2013 में जन मुद्दों को लेकर हुए धरना-प्रदर्शन और हंगामे के मामले में आज मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया। अदालत ने साक्ष्य के अभाव में पूर्व जिला पार्षद एवं पूर्व झामिमो नेता किशोर यादव सहित राहुल सिंह, धनंजय सिंह, डी.एन. सिंह और आर.बी. सरन को बरी कर दिया। बताया जाता है कि 4 जनवरी 2013 को जन समस्याओं को लेकर सैकड़ों झामिमो कार्यकर्ता उपायुक्त कार्यालय में धरना-प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान उपायुक्त कार्यालय के लिपिक अलखेन खलको द्वारा विष्टुपुर…

Read More

सुरक्षा गार्डों का आरोप: बकाया भुगतान नहीं, पुनर्बहाली की मांग राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: शहर में भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम में कार्यरत करीब 140 सुरक्षा गार्डों ने निजी कंपनी पर बकाया भुगतान नहीं करने का आरोप लगाया है। गार्डों का कहना है कि वे पिछले करीब साढ़े चार वर्षों से लगातार सेवा दे रहे थे, लेकिन अचानक उन्हें सेवा समाप्ति पत्र देकर हटा दिया गया। प्रभावित गार्डों के अनुसार, कंपनी पर उनके 15 महीने का भविष्य निधि, एक वर्ष का बोनस, अप्रैल माह का वेतन, राष्ट्रीय अवकाश का भुगतान, न्यूनतम वेतन का अंतर और अतिरिक्त कार्य का भुगतान अब…

Read More

ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार जमशेदपुर: शहर में ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ओलीडीह थाना क्षेत्र से एक युवक को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, वरीय पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली थी कि गंगा अस्पताल के सामने स्वर्णरेखा प्रोजेक्ट कॉलोनी स्थित बजरंग बली मंदिर के पास अवैध रूप से नशे का कारोबार चल रहा है। इसके बाद पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में छापेमारी की गई। पुलिस को देखते ही मौके पर मौजूद लोग…

Read More

‘बाबा’ और नकली पुलिसकर्मी बनकर ठगी, साकची बाजार में महिला से गहने लेकर फरार राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर ठगी की एक हैरान करने वाली घटना सामने आई, जहां बसंत सिनेमा के पास गोलमुरी केबुल टाउन निवासी मंजू देवी को दो शातिर बदमाशों ने झांसे में लेकर उनके कीमती गहने ठग लिए और फरार हो गए। जानकारी के अनुसार मंजू देवी साकची बाजार खरीदारी करने आई थीं, तभी एक व्यक्ति बाबा का भेष धारण कर उनके पास पहुंचा और बातचीत के दौरान घर की समस्याओं को दूर करने का दावा करने लगा। इसी बीच…

Read More

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर भाजपा पर कांग्रेस का हमला, दोहरे चरित्र का आरोप राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिला महिला कांग्रेस की ओर से तिलक पुस्तकालय स्थित कांग्रेस कार्यालय में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर भाजपा पर जमकर निशाना साधा गया। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि दयामनी बारला ने कहा कि महिलाओं के सम्मान और अधिकारों के मुद्दे पर भाजपा का रवैया विरोधाभासी है। एक ओर बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, जबकि जमीनी स्तर पर महिलाओं को सशक्तिकरण से वंचित रखा जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया…

Read More