Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJune 7, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर: भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी (भाकपा) की पूर्व निर्धारित जिला कार्यकारिणी की बैठक रविवार को साकची स्थित आमबगान कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में राज्य परिषद् के पर्यवेक्षक कॉमरेड प्रमोद कुमार पांडे ने राष्ट्रीय एवं राज्य परिषद् के निर्णयों की जानकारी देते हुए केंद्र सरकार की विदेश नीति और बढ़ती महंगाई को लेकर आलोचना की। उन्होंने कहा कि गलत नीतियों के कारण आम जनता गैस और पेट्रोल की बढ़ती कीमतों का बोझ झेल रही है तथा पड़ोसी देशों के साथ संबंध भी प्रभावित हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार आम लोगों के मुद्दों की उपेक्षा कर रही है और पूंजीपतियों को खुली छूट दी जा रही है।

    बैठक में जिला सचिव अंबुज कुमार ठाकुर ने जिला परिषद् की गतिविधियों का ब्यौरा प्रस्तुत किया और राष्ट्रीय व राज्य परिषद् के आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को पूरी तरह लागू करने का भरोसा दिलाया। वहीं कॉमरेड निगमानंद पॉल ने पार्टी का लेखा-जोखा पेश किया।

    बैठक में आगामी कार्यक्रमों को मंजूरी दी गई। इसके तहत 30 जून को हूल दिवस के अवसर पर हजारीबाग में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने, 21-22 अगस्त को दुमका में प्रस्तावित आदिवासी सम्मेलन में शामिल होने तथा 28 सितंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित “दिल्ली चलो” कार्यक्रम में भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा अगस्त महीने में जिले के विभिन्न प्रखंडों में पदयात्रा और आम जनता के बीच कोष संग्रह अभियान चलाने का भी फैसला लिया गया।

    बैठक की अध्यक्षता कॉमरेड भुवनेश्वर तिवारी ने की। इस अवसर पर घाटशिला, बहरागोड़ा, चाकुलिया, पटमदा और पोटका समेत विभिन्न शाखाओं के पदाधिकारी

    कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलंबित भुगतान को लेकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी
    Next Article गोहलामुड़ा स्थित ग्लोबल स्प्रिट लिमिटेड द्वारा CSR कार्यों की उपेक्षा से ग्रामीणों में रोष।

    Related Posts

    संरा की स्थापना के 80 साल बाद भी शांति कायम करने के लिए जूझ रही सुरक्षा परिषद: भारत

    October 23, 2026

    हैरी ब्रूक ने 114 गेंदों में जड़ा वनडे का सबसे तेज दोहरा शतक, शुभमन गिल का वर्ल्ड रिकॉर्ड टूटा

    October 23, 2026

    कार के बोनट पर पिता-पुत्र को 4 किलोमीटर तक घसीटा, ग्रामीणों ने पीछा कर रुकवाई गाड़ी

    October 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    संरा की स्थापना के 80 साल बाद भी शांति कायम करने के लिए जूझ रही सुरक्षा परिषद: भारत

    हैरी ब्रूक ने 114 गेंदों में जड़ा वनडे का सबसे तेज दोहरा शतक, शुभमन गिल का वर्ल्ड रिकॉर्ड टूटा

    कार के बोनट पर पिता-पुत्र को 4 किलोमीटर तक घसीटा, ग्रामीणों ने पीछा कर रुकवाई गाड़ी

    ग्वालियर में 14 साल के बच्चे की बलि देने की कोशिश का आरोप, गले और सिर पर चाकू से किए 9 वार

    जेईई मेन 2027 के रजिस्ट्रेशन का इंतजार बढ़ा, जनवरी में परीक्षा की तैयारी तेज करें छात्र

    नेतन्याहू ने पीएम मोदी को इजरायल के स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता, आतंकवाद और पश्चिम एशिया पर हुई चर्चा

    सिमरिया विधायक के पहल पर सीसीएल क्षेत्र की सड़कों पर बनेगा डायवर्सन और लेन ऑगमेंटेशन, प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश

    गांव की महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी, तभी सशक्त होगा देश: डॉ. पूनम सिंह

    जादूगोड़ा में HCL के CSR फंड में बड़ा खेल : 1000 लीटर की टंकी पर लाल पेंट से लिखा 1500, लाखों का घपला उजागर

    विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से संवाद कर युवाओं ने समझी लोकतंत्र की कार्यप्रणाली

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.