Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लंबित भुगतान को लेकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    लंबित भुगतान को लेकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJune 7, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लंबित भुगतान को लेकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    सरायकेला- खरसावां जिले के गम्हरिया प्रखंड परिसर में रविवार को झारखंड राज्य राजस्व उप निरीक्षक संघ के बैनर तले उप राजस्व निरीक्षकों ने बैठक कर जिला प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई. इसमें जिले के सभी नौ प्रखंडो के उप राजस्व निरीक्षक शामिल हुए. देखते ही देखते बैठक प्रदर्शन में बदल गई और कर्मचारियों ने लंबित भुगतान को लेकर प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाया. संघ के सदस्यों ने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देश पर कृषि गणना कार्य के तहत विभिन्न गांवों में व्यापक सर्वेक्षण और गणना का कार्य कराया गया था. कार्य पूर्ण होने के बाद रिपोर्ट प्रशासन को सौंप दी गई, जिसे विभाग द्वारा स्वीकार भी कर लिया गया. इसके बावजूद प्रथम चरण के कृषि गणना कार्य का भुगतान आज तक नहीं किया गया है. उप राजस्व निरीक्षक मुरारी महतो ने कहा कि कई वर्षों से भुगतान लंबित है. स्थिति यह है कि जिन कर्मचारियों ने गणना कार्य किया था, उनमें से कुछ सेवानिवृत्त भी हो चुके हैं, लेकिन उन्हें अब तक मेहनताना नहीं मिला है. उन्होंने आरोप लगाया कि बार-बार आग्रह के बावजूद जिला प्रशासन इस मामले में गंभीरता नहीं दिखा रहा है. कर्मचारियों का कहना है कि भुगतान नहीं मिलने के कारण कई लोगों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इससे कर्मचारियों में भारी रोष व्याप्त है. संघ ने निर्णय लिया है कि जल्द ही एक बार फिर सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर लंबित भुगतान की मांग की जाएगी. प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द भुगतान नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जा सकता है. उन्होंने प्रशासन से अविलंब बकाया राशि का भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की. बैठक एवं प्रदर्शन में सत्येंद्र प्रसाद, अमित सरदार, सर्वोत्तम कुमार, सोमचांद टुडू, जगन्नाथ साहू, प्रकाश हेंब्रम, सेवानिवृत्त कर्मचारी विनय सिंह, मनभोला तिवारी सहित बड़ी संख्या में राजस्व कर्मचारी उपस्थित रहे.

    लंबित भुगतान को लेकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबाड़ीगोड़ा रेल फाटक पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, अंडरब्रिज निर्माण की मांग को लेकर सड़क पर उतरे लोग
    Next Article भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    Related Posts

    जिला अध्यक्ष के द्वारा सभी इकाइयों में प्रभारियों की नियुक्ति की गई

    June 7, 2026

    नवनियुक्त प्रदेश व जिला कांग्रेस पदाधिकारियों का स्वागत 

    June 7, 2026

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जिला अध्यक्ष के द्वारा सभी इकाइयों में प्रभारियों की नियुक्ति की गई

    नवनियुक्त प्रदेश व जिला कांग्रेस पदाधिकारियों का स्वागत 

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    जागो संगठन एवं जागो यूवा विंग कि ओर से समाज के गरीब एवं होनहार बच्चों को प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का आयोजन कर सम्मानित किया गया 

    गोहलामुड़ा स्थित ग्लोबल स्प्रिट लिमिटेड द्वारा CSR कार्यों की उपेक्षा से ग्रामीणों में रोष।

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    लंबित भुगतान को लेकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी

    बाड़ीगोड़ा रेल फाटक पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, अंडरब्रिज निर्माण की मांग को लेकर सड़क पर उतरे लोग

    टाटानगर स्टेशन हादसे में झुलसे युवक की मौत, मुआवजे और नौकरी की मांग को लेकर परिजनों का प्रदर्शन

    हरित भविष्य के संकल्प के साथ नेचुरल स्माइल फाउंडेशन का वृक्षारोपण अभियान जारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.