प्रिन्स खान गैंग पर बड़ा खुलासा, आरोप-प्रत्यारोप के बीच निष्पक्ष जांच जरूरी राष्ट्र संवाद संवाददाता धनबाद पुलिस द्वारा प्रिन्स खान गैंग के खिलाफ किए गए खुलासे ने राज्य में संगठित अपराध, रंगदारी और उसके कथित अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन को लेकर चिंता बढ़ा दी है। एसएसपी प्रभात कुमार ने दावा किया है कि गैंग का नेटवर्क हवाला, बिटकॉइन और फर्जी बैंक खातों के जरिए संचालित हो रहा था तथा प्रिन्स खान के पाकिस्तान और प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से संबंधों की जांच में जानकारी मिली है। पुलिस का यह भी कहना है कि अब प्रिन्स खान को आर्थिक मदद देना आतंकवाद को…
Author: dhiraj Kumar
विश्व रेड क्रॉस दिवस पर रक्तदान महायज्ञ, 503 यूनिट रक्त संग्रहित राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर, 8 मई। भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर रेड क्रॉस भवन में भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला उपायुक्त सह रेड क्रॉस अध्यक्ष श्री राजीव रंजन, एसडीओ सह उपाध्यक्ष श्री अर्णव मिश्रा, जमशेदपुर ब्लड सेंटर की सचिव श्रीमती नलिनी राममूर्ति, रवीन दुग्गल, जेसीएपीसीपीएल के प्रबंध निदेशक कपिल मोदी, समाजसेवी एवं रेड क्रॉस पेट्रन कृष्ण मुरारी गुप्ता, उपाध्यक्ष विकास सिंह, रक्तदान प्रभारी अरुण बाकरेवाल, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री धनंजय, टीआरएफ लिमिटेड के कॉरपोरेट…
450 रुपये गैस सिलेंडर का वादा भूल गई सरकार : सांसद बिद्युत बरण महतो राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। जमशेदपुर के सांसद बिद्युत बरण महतो ने झारखंड सरकार पर चुनावी वादों से मुकरने का आरोप लगाते हुए तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान जनता से 450 रुपये में घरेलू गैस सिलेंडर देने का वादा किया गया था, लेकिन सरकार बनने के बाद अब तक इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की गई। सांसद ने कहा कि महंगाई से आम जनता परेशान है और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों ने गरीब, मजदूर, किसान और मध्यमवर्गीय परिवारों…
टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों का सम्मान सह विदाई समारोह आयोजित राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : अप्रैल माह में सेवानिवृत्ति हुए टाटा मोटर्स कर्मियों के सम्मान में यूनियन कार्यालय में सम्मान सह विदाई समारोह आयोजित की गई। जिसमें विभिन्न डिवीजनों के सेवानिवृत्त कर्मचारी अपने स्वजनों के संग कार्यक्रम में शिरकत किये। कार्यक्रम में टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह, यूनियन के वरीय पदाधिकारीगण , कमेटी मेंबर, आरके सिंह फैंस क्लब के सदस्य मौजूद थे। अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह के द्वारा सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को शॉल एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर…
उपायुक्त राजीव रंजन ने घाटशिला प्रखंड कार्यालय और अनुमंडल अस्पताल का किया निरीक्षण, व्यवस्था सुधार के दिए निर्देश राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : उपायुक्त राजीव रंजन ने बुधवार को घाटशिला प्रखंड सह अंचल कार्यालय, अनुमंडल अस्पताल और विकास योजनाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने साफ-सफाई, अभिलेख संधारण और बायोमेट्रिक उपस्थिति की जांच करते हुए अधिकारियों को कार्यशैली में सुधार और लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के निर्देश दिए। अनुमंडल अस्पताल में उपायुक्त ने मरीजों और परिजनों से स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर जानकारी ली तथा डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों को बेहतर इलाज, दवा उपलब्धता और साफ-सफाई सुनिश्चित करने को…
साहित्योदय मंच को मिला पांचवां वर्ल्ड रिकॉर्ड, साहित्यकारों ने जताई खुशी राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : साहित्यिक संस्था ‘साहित्योदय मंच’ को साहित्य, कला और संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए पांचवां वर्ल्ड रिकॉर्ड मिला है। इस उपलब्धि को लेकर गुरुवार को सिंहभूम जिला साहित्य सम्मेलन तुलसी भवन के प्रयाग कक्ष में बैठक आयोजित की गई। बैठक में 21-22 मार्च को आयोजित 24 घंटे के ऑनलाइन ‘दुर्गायन अखंड काव्यार्चन’ और पांचवें महाकाव्य ग्रंथ ‘दुर्गायन’ पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में देश-विदेश के ढाई सौ से अधिक रचनाकारों ने भाग लेकर विश्व कल्याण और वैश्विक संकट के समाधान की कामना…
पीडीएस डीलर की मौत पर फूटा आक्रोश, मुआवजा और लंबित कमीशन भुगतान की मांग राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : घाटशिला के पीडीएस डीलर मृणाल कांति रजक की कथित आत्महत्या के बाद पूर्वी सिंहभूम जिले में पीडीएस डीलरों की समस्याओं को लेकर विरोध तेज हो गया है। विभिन्न संगठनों और पीडीएस डीलरों ने उपायुक्त कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर सरकार और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि मृतक डीलर लंबे समय से बकाया कमीशन, आर्थिक तंगी और मानसिक तनाव से जूझ रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि सुसाइड नोट में भी आर्थिक परेशानी और लंबित भुगतान का…
कदमा चेन स्नैचिंग कांड का खुलासा, तीन गिरफ्तार, पिघलाकर बनाई गईं सोने की अंगूठियां राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : कदमा थाना क्षेत्र में महिला से सोने की चेन छिनतई मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में दो स्नैचर और एक ज्वेलरी दुकानदार शामिल है, जिसने लूटी गई चेन को खरीदकर पिघला दिया था। सिटी एसपी ललित मीणा ने बताया कि 2 मई को अनिता चौधरी के गले से स्कूटी सवार अपराधियों ने सोने की चेन छीन ली थी। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने प्रकाश पटेल और प्रीतम सिंह उर्फ…
महाराणा प्रताप जयंती 9 मई को धूमधाम से मनाएगा झारखंड क्षत्रिय युवा संघ राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। झारखंड क्षत्रिय युवा संघ की ओर से गुरुवार को होटल दयाल इंटरनेशनल में प्रेस वार्ता आयोजित कर आगामी 9 मई को महाराणा प्रताप की 487वीं जयंती धूमधाम से मनाने की जानकारी दी गई। संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि मरीन ड्राइव स्थित महाराणा प्रताप चौक पर पांच पुरोहितों के शंखनाद के साथ कार्यक्रम की शुरुआत होगी, जिसके बाद हजारों लोग महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। कार्यक्रम में झारखंड क्षत्रिय संघ, युवा संघ और महिला संघ की 27 इकाइयों के सदस्य भगवा…
टूइलाडुंगरी में कार में लगी भीषण आग, समय रहते टला बड़ा हादसा राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत टूइलाडुंगरी स्थित साईं मोटर्स सेल-पर्चेस प्रतिष्ठान में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब परिसर में खड़ी एक कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरे इलाके में धुएं का गुबार फैल गया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में दहशत का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार से पहले धुआं निकलता दिखाई दिया और कुछ ही देर में आग की तेज लपटों ने पूरी गाड़ी को अपनी…
