Author: dhiraj Kumar

राजस्थान महोत्सव सह मेला 2026 का आमंत्रण लेकर राज्यपाल व मुख्यमंत्री से मिला मारवाड़ी सम्मेलन प्रतिनिधिमंडल राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: आगामी 17, 18 एवं 19 मई को बिष्टुपुर स्थित ऐतिहासिक गोपाल मैदान में आयोजित होने वाले “राजस्थान महोत्सव सह मेला 2026” की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इसी क्रम में पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के प्रतिनिधिमंडल ने जिला अध्यक्ष मुकेश मित्तल के नेतृत्व में झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें महोत्सव में शामिल होने का औपचारिक आमंत्रण दिया। राजभवन में हुई मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल संतोष गंगवार को…

Read More

लातेहार स्टेशन पर राजधानी एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ, सांसद कालीचरण सिंह ने दिखाई हरी झंडी राष्ट्र संवाद संवाददाता लातेहार। सांसद कालीचरण सिंह के प्रयासों से लातेहार रेलवे स्टेशन पर गाड़ी संख्या 12453/12454 रांची–नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस (साप्ताहिक) के ठहराव का शुभारंभ किया गया। सांसद ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन के ठहराव की औपचारिक शुरुआत की। इस नई सुविधा से लातेहार और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा में बड़ी राहत मिलेगी। विशेष रूप से विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए दिल्ली सहित अन्य बड़े शहरों तक पहुंचने में आसानी होगी। वहीं व्यापारियों…

Read More

सामाजिक संस्था यात्रा ने मातृ दिवस के अवसर पर वृद्धा आश्रम में साड़ी बाट एवं केक काटकर मनाई खुशियां राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: देशभर में मदर्स डे मनाया जा रहा है. इस खास मौके पर मां के सम्मान में कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. कहीं लोग अपनी मां को उपहार देकर खुशियां बांट रहे हैं, तो कहीं मां के त्याग और समर्पण को याद कर उन्हें सम्मानित किया जा रहा है. भारत में मां को ईश्वर से भी ऊंचा दर्जा दिया जाता है, लेकिन इसके बावजूद समाज में कई ऐसी माताएं हैं, जो अपने ही परिवार से दूर…

Read More

आरपीएफ की महिला सिपाही ने बचाई यात्री की जान, मदर्स डे पर बच्चे को मिला सबसे बड़ा तोहफा राष्ट्र संवाद संवाददाता रांची। रांची रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की महिला कांस्टेबल साविता गारी ने अपनी सतर्कता और साहस का परिचय देते हुए एक महिला यात्री की जान बचाकर मानवता की मिसाल पेश की। यह घटना ट्रेन संख्या 18611 रांची-बनारस एक्सप्रेस के खुलने के दौरान हुई। मंडल सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार के निर्देश पर आरपीएफ कर्मी स्टेशन पर पूरी मुस्तैदी से ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान एक यात्री अपनी पत्नी और छोटे बच्चे के साथ जल्दबाजी में ट्रेन पर चढ़ने का…

Read More

अतिक्रमण हटाने गए सुरक्षा कर्मियों पर पथराव राष्ट्र संवाद संवाददाता बोकारो जिला के सेक्टर 12 थाना क्षेत्र के सेक्टर 12 ए स्थित काली मंदिर के पास बोकारो स्टील की जमीन पर झोपड़ीनुमा घर बनाकर किए जा रहे अतिक्रमण को रोकने गई बोकारो स्टील के सुरक्षा विभाग की टीम पर स्थानीय लोगों ने पत्थरबाजी कर हमला कर दिया। हमले में 2 होमगार्ड जवान घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए बोकारो जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अतिक्रमणकारियों ने बोकारो सिक्योरिटी विभाग के अधिकारी और सुरक्षा कर्मियों पर किया पथराव ,दो होमगार्ड के जवान हुए हैं घायल। बोकारो जनरल अस्पताल…

Read More

बिरसानगर सीएचसी होगा हाईटेक, 60 लाख की योजना से बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं सांसद विद्युत महतो एवं विधायक पूर्णिमा साहू ने सीएचसी के विस्तार एवं उन्नयन कार्य का किया शिलान्यास राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा अंतर्गत बिरसानगर जोन नंबर 1 बी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के विस्तार एवं उन्नयन की दिशा में रविवार को बड़ी पहल की गई। स्वास्थ्य, चिकित्सा, शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग की योजना मद से 10 बेड वाले अस्पताल के विस्तार एवं आधुनिकीकरण हेतु कुल 60 लाख 57 हजार 255 रुपये की लागत वाली योजना का सांसद विद्युत वरण महतो एवं जमशेदपुर पूर्वी की…

Read More

सहयोग बहुभाषीय साहित्यिक संस्था की आम सभा में नई कार्यकारिणी का गठन डॉ. संध्या सिन्हा निर्वाचित अध्यक्ष, वर्षभर के साहित्यिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तय राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर, 10 मई। तुलसी भवन के चित्रकूट कक्ष में रविवार को “सहयोग” बहुभाषीय साहित्यिक संस्था की आम सभा आयोजित की गई। बैठक में संस्था की नई कार्यकारिणी समिति का सर्वसम्मति से पुनर्गठन किया गया तथा वर्ष 2026-27 के लिए साहित्यिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा तय की गई। नई कार्यकारिणी में डॉ. संध्या सिन्हा को अध्यक्ष चुना गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सहयोग गीत से हुआ, जिसकी रचना एवं प्रस्तुति डॉ. रागिनी भूषण…

Read More

डिमना लेक के पास रिजॉर्ट में कथित सेक्स रैकेट की सूचना पर ग्रामीणों का हंगामा, 3 युवक और 3 युवतियां पकड़े गए राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर, 10 मई 2026। डिमना लेक के पीछे स्थित लेक व्यू होटल एंड रिजॉर्ट रविवार को उस समय विवादों के केंद्र में आ गया, जब स्थानीय ग्रामीणों ने वहां कथित रूप से संचालित हो रहे सेक्स रैकेट का आरोप लगाते हुए अचानक छापेमारी कर दी। ग्रामीणों का कहना है कि रिजॉर्ट में लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिल रही थी, जिसके बाद गांव के लोग एकजुट होकर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने होटल…

Read More

मानव सेवा का सर्वोत्तम माध्यम है रक्तदान : काले बागुनहातू रक्तदान शिविर में शामिल होकर काले ने बढ़ाया रक्तदाताओं का उत्साह राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : बागुनहातू चौक स्थित कम्युनिटी सेंटर में हो समाज एवं शिक्षित बेरोजगार टेंपो चालक संघ, बागुनहातू के तत्वावधान में आयोजित रक्तदान शिविर में झारखंड प्रदेश भाजपा प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए रक्तदान को मानवता की सबसे बड़ी सेवा बताया। समिति की ओर से 53 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। रक्तदान शिविर में शहर के कई गणमान्य लोग भी उपस्थित हुए एवं अपनी शुभकामनाएँ दीं। मौके…

Read More

तुलसी भवन में रवीन्द्रनाथ ठाकुर व सुमित्रानंदन पंत जयंती पर सजा ‘काव्य कलश’ 42 साहित्यकारों ने किया स्वरचित काव्य पाठ राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर, 10 मई। सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/तुलसी भवन के प्रयाग कक्ष में रविवार को मासिक ‘काव्य कलश’ के साथ विश्वविख्यात साहित्यकार रवीन्द्रनाथ ठाकुर एवं सुमित्रानंदन पंत की जयंती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष सुभाष चन्द्र मुनका ने की, जबकि संचालन वसंत जमशेदपुरी एवं धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष रामनन्दन प्रसाद ने किया। दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। माधवी उपाध्याय ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की तथा मानद महासचिव डॉ. प्रसेनजित…

Read More