Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ब्रह्मर्षि विकास मंच की केंद्रीय कमेटी का विस्तार, नई टीम का स्वागत
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    ब्रह्मर्षि विकास मंच की केंद्रीय कमेटी का विस्तार, नई टीम का स्वागत

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJune 18, 2026Updated:June 18, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ब्रह्मर्षि विकास मंच की केंद्रीय कमेटी का विस्तार, नई टीम का स्वागत

    मार्गदर्शक मंडल से लेकर मीडिया और कानूनी सलाहकार समिति तक कई नई इकाइयों का गठन, संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर: ब्रह्मर्षि विकास मंच, जमशेदपुर की केंद्रीय कमेटी के विस्तार एवं स्वागत समारोह का आयोजन गुरुवार को कदमा स्थित ब्रह्मर्षि भवन में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंच के अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार ने की। समारोह की शुरुआत स्वामी सहजानंद सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण के साथ हुई।

    बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार ने संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के लिए केंद्रीय कमेटी के विस्तार की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। पूर्व अध्यक्ष विकास सिंह ने केंद्रीय एवं क्षेत्रीय समितियों की भूमिका और जिम्मेदारियों की जानकारी दी, जबकि राज किशोर सिंह ने समाज के महापुरुषों के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। पूर्व महासचिव अनिल ठाकुर ने संगठन की एकजुटता और सामाजिक समरसता पर अपने विचार व्यक्त किए।

    महासचिव जय कुमार ने विस्तारित केंद्रीय कमेटी के नए पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की, जिसके बाद उपस्थित सदस्यों ने उनका स्वागत किया। दीपू सिंह ने केंद्रीय और क्षेत्रीय समितियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

    इस अवसर पर संगठन को मजबूत आधार देने के लिए कई महत्वपूर्ण सब-कमेटियों का गठन किया गया। इनमें मार्गदर्शक मंडल, मुख्य संरक्षक , संरक्षक मंडल, अनुशासनात्मक समिति, कानूनी सलाहकार समिति, मीडिया प्रकोष्ठ, प्रवक्ता , राजनीतिक सलाहकार समिति एवं प्रेस सलाहकार समिति शामिल हैं। इसके अलावा संगठन में सात उपाध्यक्ष, सात सचिव, मीडिया प्रभारी तथा प्रवक्ताओं की जिम्मेदारियां तय की गईं।

    कार्यक्रम के अंत में भूषण जी ने धन्यवाद ज्ञापन किया। समारोह में आर.पी. सिंह, उपेंद्र शर्मा, रमन जी, अशोक, बबलू राय, अमित गोपाल, शशांक, विष्णु समेत केंद्रीय एवं क्षेत्रीय समितियों के अनेक पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

    नई टीम का स्वागत ब्रह्मर्षि विकास मंच की केंद्रीय कमेटी का विस्तार
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड राज्यसभा चुनाव में परिमल नाथवानी जी की जीत राज्य के विकास और सशक्त प्रतिनिधित्व की जीत : दिनेश कुमार
    Next Article सीसीई डिवीजन के रक्तदान शिविर में 76 यूनिट रक्त संग्रहित, पंकज गुप्ता सम्मानित

    Related Posts

    जिंदल फ़ाउंडेशन ने श्री ओ.पी. जिंदल की 96वीं जयंती पर रक्तदान शिविर में 460 यूनिट रक्त एकत्र किया

    August 5, 2026

    जमशेदपुर: विधायक पूर्णिमा साहू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर कल्याणनगर-इंद्रानगर विस्थापन मामले पर कार्रवाई स्थगित करने की मांग की

    August 5, 2026

    कल्याणनगर-इंद्रानगर विस्थापन मामले में विधायक पूर्णिमा साहू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात, कार्रवाई स्थगित करने की मांग

    August 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जिंदल फ़ाउंडेशन ने श्री ओ.पी. जिंदल की 96वीं जयंती पर रक्तदान शिविर में 460 यूनिट रक्त एकत्र किया

    जमशेदपुर: विधायक पूर्णिमा साहू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर कल्याणनगर-इंद्रानगर विस्थापन मामले पर कार्रवाई स्थगित करने की मांग की

    कल्याणनगर-इंद्रानगर विस्थापन मामले में विधायक पूर्णिमा साहू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात, कार्रवाई स्थगित करने की मांग

    एचसीएल के पूर्व सीएमडी संजीव कुमार सिंह के चयन पर उठे सवाल, पीईएसबी और खान मंत्रालय से जांच की मांग

    संजीव कुमार सिंह के चयन पर उठे सवाल, पीईएसबी और खान मंत्रालय से जांच की मांग

    जिंदल फ़ाउंडेशन ने रक्तदान शिविर में 460 यूनिट रक्त एकत्रित किया

    जिंदल फ़ाउंडेशन ने अंगुल में रक्तदान शिविर आयोजित किया, 460 यूनिट रक्त एकत्र

    जिंदल फ़ाउंडेशन ने ओ.पी. जिंदल की 96वीं जयंती पर रक्तदान शिविर आयोजित किया, 460 यूनिट रक्त जमा

    कल्याणनगर-इंद्रानगर विस्थापन मामले: विधायक पूर्णिमा साहू ने सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात कर कार्रवाई स्थगित करने की मांग की

    संजीव कुमार सिंह के चयन पर गंभीर सवाल: पीईएसबी और खान मंत्रालय से जांच व स्पष्टीकरण की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.