सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: बुधवार सुबह हुई झमाझम बारिश से शहरवासियों को उमस और गर्मी से कुछ राहत मिली। सुबह के समय मौसम सुहावना होने के कारण लोगों ने उम्मीद जताई कि पूरे दिन तापमान सामान्य रहेगा और गर्मी से राहत मिलेगी। हालांकि, दोपहर होते-होते मौसम ने अचानक करवट ले ली। आसमान साफ होने के साथ तेज धूप निकल आई और गर्म हवाओं के कारण तापमान में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की गई। दोपहर के समय चिलचिलाती धूप और बढ़ी हुई उमस ने लोगों को फिर परेशान…
Author: dhiraj Kumar
21 जून को गुरुद्वारा साहिब साकची में सजेगा भव्य कीर्तन दरबार, बीबी जसप्रीत कौर करेंगी गुरुबाणी कीर्तन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: श्री गुरु अर्जुन देव जी महाराज एवं अन्य अमर शहीदों की पावन शहादत को समर्पित भव्य कीर्तन दरबार का आयोजन 21 जून को गुरुद्वारा साहिब साकची में किया जाएगा। धार्मिक समागम शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक आयोजित होगा, जबकि इसकी शुरुआत शाम 6:30 बजे श्री रहरास साहिब के पाठ से होगी। गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के प्रधान सरदार निशान सिंह ने बताया कि समागम में सुविख्यात रागी बीबी जसप्रीत कौर (पटियाला वाले), भाई गुरविंदर सिंह ‘गाफिल’ (दिल्ली…
30 साल में 24 विस्थापितों की मौत, चाटी कोचा के ग्रामीणों ने यूसील पर वादाखिलाफी का लगाया आरोप राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा: यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसील) की ओर से पुनर्वास, मुआवजा और रोजगार के वादे पूरे नहीं किए जाने का आरोप लगाते हुए चाटी कोचा के विस्थापितों ने गहरी नाराजगी जताई है। ग्रामीणों का कहना है कि 1996 में विस्थापन के दौरान किए गए वादों पर आज तक अमल नहीं हुआ, जबकि न्याय की आस में 30 वर्षों के दौरान 24 विस्थापितों का निधन हो चुका है। विस्थापितों के अनुसार, यूसील ने जमीन अधिग्रहण के समय प्रत्येक परिवार…
मुहर्रम को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए बिरसा नगर थाना में शांति समिति की बैठक राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर, मुहर्रम पर्व को लेकर बिरसा नगर थाना परिसर में थाना प्रभारी संतोष पांडेय की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित सभी शांति समिति सदस्यों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए तथा मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने में प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का संकल्प लिया। थाना प्रभारी संतोष पांडेय ने उपस्थित लोगों से पर्व के दौरान आपसी भाईचारा बनाए रखने, कानून-व्यवस्था का पालन करने तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों से…
जमशेदपुर में चेन स्नैचिंग के बाद पुलिस पर फायरिंग, मुख्य आरोपी ने सरकारी पिस्तौल छीनकर भी चलाई गोली राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: टेल्को क्षेत्र में महिला से सोने की चेन छीनने के मामले में गिरफ्तार अपराधियों द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग किए जाने की घटना को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) पियूष पांडेय ने मंगलवार को प्रेस वार्ता कर पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि पुलिस की त्वरित कार्रवाई से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया, लेकिन मुख्य आरोपी हरपाल सिंह उर्फ ‘डब्ल्यू’ ने दो अलग-अलग मौकों पर पुलिस पर गोलियां चलाईं। टेल्को में महिला से चेन…
गोलमुरी क्लब में योग शिविर शुरू, स्वामी गोरखनाथ ने सिखाए योग के गुर राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। गोलमुरी क्लब में स्वामी गोरखनाथ जी के सानिध्य में योग शिविर के प्रथम दिवस का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट (VP) श्रीमान उज्जवल जी की उपस्थिति में हुआ। शिविर में लगभग 80 साधकों ने भाग लिया। शुरुआत ‘ॐ नाद’ और ‘काया स्थैर्यम्’ के अभ्यास से हुई। प्रथम दिन स्वामी जी ने साधकों को ताड़ासन, तिर्यक ताड़ासन, कटि चक्रासन, उत्तानासन, उत्तानपादासन और त्रिकोणासन के साथ-साथ अनुलोम-विलोम व नाड़ी शोधन प्राणायाम का गहन अभ्यास कराया। स्वामी गोरखनाथ…
आरडी टाटा गोलचक्कर सड़क जाम मामले में 100 से 150 अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित आरडी टाटा गोलचक्कर के पास रविवार को सड़क दुर्घटना के बाद हुए हंगामे और सड़क जाम मामले में पुलिस ने 100 से 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। गोलमुरी थाना के एएसआई अखिलेश्वर माझी के बयान पर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, नाजायज मजमा लगाने तथा कानून-व्यवस्था प्रभावित करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, सड़क जाम के दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस का घेराव कर नारेबाजी की, जिससे यातायात…
जनसमस्याओं के समाधान को लेकर जदयू ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर, 16 जून: जनता दल (यूनाइटेड) पूर्वी सिंहभूम के जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव के नेतृत्व में पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर जिले में नागरिक सुविधाओं की बदहाल स्थिति, ट्रैफिक अव्यवस्था और लंबित विकास योजनाओं के शीघ्र क्रियान्वयन की मांग की। ज्ञापन में शहर की यातायात समस्या, चालान व्यवस्था को सरल बनाने, मानगो क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट एवं सफाई व्यवस्था में सुधार, नियमित कचरा उठाव, पेयजल संकट के समाधान तथा जेएनएसी क्षेत्र में साफ-सफाई की व्यवस्था सुदृढ़ करने की मांग उठाई गई। साथ ही…
ईएसआईसी में व्याप्त भ्रष्टाचार और कुव्यवस्था पर भाजपा नेता भरत सिंह ने जताई चिंता, उचित कार्रवाई की मांग की राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: कर्मचारी राज्य बीमा निगम के जमशेदपुर क्षेत्र और गोलमुरी शाखा कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार, अनियमितताओं और चिकित्सा सेवाओं की बदहाली पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भरत सिंह ने गहरा रोष व्यक्त किया है। उन्होंने इस पूरे मामले पर उच्च स्तरीय जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। दरअसल, सामाजिक संस्था ‘‘ब्रजवंदना फाउंडेशन’’ ने एक ज्ञापन के माध्यम से भरत सिंह का ध्यान इस गंभीर जनहित के मुद्दे की ओर आकर्षित कराया। संस्था द्वारा…
पीएम आवास के लाभुकों को 19 जून को मिल जाएगी फ्लैट की चाबी फ्लैट के टूट-फूट और मरम्मत के कार्य सरकारी खर्चे पर होंगे राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। बिरसानगर में बन रहे पीएम आवास, जमशेदपुर के लाभुकों को उन्हें आवंटित फ्लैटों की चाबी 19 जून को मिल जाएगी। शनिवार को यह जानकारी नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने विधायक सरयू राय को फोन पर दी। मंत्री ने विधायक सरयू राय की उस मांग को भी मान लिया, जिसमें उन्होंने फ्लैटों में हुई टूट-फूट को सरकारी खर्चे पर मरम्मत कराने का आग्रह किया था। श्री राय ने मंत्री के प्रति…
