Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर में चेन स्नैचिंग के बाद पुलिस पर फायरिंग, मुख्य आरोपी ने सरकारी पिस्तौल छीनकर भी चलाई गोली
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जमशेदपुर में चेन स्नैचिंग के बाद पुलिस पर फायरिंग, मुख्य आरोपी ने सरकारी पिस्तौल छीनकर भी चलाई गोली

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJune 16, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर में चेन स्नैचिंग के बाद पुलिस पर फायरिंग, मुख्य आरोपी ने सरकारी पिस्तौल छीनकर भी चलाई गोली

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर: टेल्को क्षेत्र में महिला से सोने की चेन छीनने के मामले में गिरफ्तार अपराधियों द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग किए जाने की घटना को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) पियूष पांडेय ने मंगलवार को प्रेस वार्ता कर पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि पुलिस की त्वरित कार्रवाई से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया, लेकिन मुख्य आरोपी हरपाल सिंह उर्फ ‘डब्ल्यू’ ने दो अलग-अलग मौकों पर पुलिस पर गोलियां चलाईं।

    टेल्को में महिला से चेन छीनकर भागे थे बदमाश

    एसएसपी के अनुसार सोमवार शाम टेल्को थाना क्षेत्र में एक महिला से बाइक सवार दो अपराधियों द्वारा सोने की चेन छीनने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही वायरलेस के माध्यम से सभी थाना क्षेत्रों को अलर्ट किया गया। इसी दौरान सिदगोड़ा थाना की गश्ती टीम को संदिग्ध बाइक और बताए गए हुलिये से मेल खाते दो युवक दिखाई दिए, जिसके बाद पुलिस ने उनका पीछा शुरू किया।

    पीछा करते हुए पुलिस टीम सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर और जैप-6 परिसर के समीप पहुंची। पुलिस जब दोनों आरोपियों को पकड़ने का प्रयास कर रही थी, तभी मुख्य आरोपी हरपाल सिंह उर्फ ‘डब्ल्यू’ ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। हालांकि पुलिस ने संयम बरतते हुए जवाबी और रक्षात्मक कार्रवाई की तथा दोनों आरोपियों को दबोच लिया।

    बरामदगी के दौरान छीनी पुलिस अधिकारी की पिस्तौल

    गिरफ्तारी के बाद देर रात पुलिस दोनों आरोपियों को उनकी निशानदेही पर छीनी गई चेन और अन्य सामान की बरामदगी के लिए लेकर गई थी। इसी दौरान मुख्य आरोपी हरपाल सिंह ने अचानक एक पुलिस अधिकारी को धक्का देकर उसकी सरकारी पिस्तौल छीन ली और पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

    एसएसपी पियूष पांडेय ने बताया कि पुलिस ने सतर्कता और साहस का परिचय देते हुए स्थिति पर काबू पाया और दोनों आरोपियों को सुरक्षित हिरासत में रखा। पुलिस के द्वारा जवाबी कार्रवाई में एक अपराधी को गोली लगी जिसका इलाज एमजीएम में चल रहा है मामले में आगे की जांच जारी है तथा अपराधियों के आपराधिक रिकॉर्ड और अन्य मामलों में उनकी संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।

    जमशेदपुर में चेन स्नैचिंग की घटनाएं बनी चिंता का विषय मुख्य आरोपी ने सरकारी पिस्तौल छीनकर भी चलाई गोली
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगोलमुरी क्लब में योग शिविर शुरू, स्वामी गोरखनाथ ने सिखाए योग के गुर
    Next Article मुहर्रम को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए बिरसा नगर थाना में शांति समिति की बैठक

    Related Posts

    बड़गांव मोबलिंचिंग मामले में 8 गिरफ्तार, 50 पर FIR दर्ज

    August 4, 2026

    बड़गांव मोबलिंचिंग मामले: दोनों पक्षों से आधा दर्जन गिरफ्तार, 50 पर FIR दर्ज

    August 4, 2026

    जमशेदपुर पुलिस ने चेन छिनतई गिरोह का किया पर्दाफाश, तीन अपराधी गिरफ्तार, हथियार व नकदी बरामद

    August 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बड़गांव मोबलिंचिंग मामले में 8 गिरफ्तार, 50 पर FIR दर्ज

    बड़गांव मोबलिंचिंग मामले: दोनों पक्षों से आधा दर्जन गिरफ्तार, 50 पर FIR दर्ज

    जमशेदपुर पुलिस ने चेन छिनतई गिरोह का किया पर्दाफाश, तीन अपराधी गिरफ्तार, हथियार व नकदी बरामद

    डॉ जटाशंकर पांडे को भाजपा प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य बनने पर सोनारी मंडल ने किया भव्य स्वागत

    तिरुलडीह गैस गोदाम चोरी का खुलासा, तीन गिरफ्तार

    कंटेनर यार्ड गोलीकांड: दो आरोपी गिरफ्तार, रेकी में प्रयुक्त स्कूटी बरामद

    कंटेनर यार्ड गोलीकांड: दो आरोपी गिरफ्तार, रेकी की स्कूटी बरामद; मौत के बाद सड़क जाम

    जमशेदपुर पुलिस ने चेन छिनतई गिरोह का पर्दाफाश किया, तीन अपराधी गिरफ्तार

    गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश उत्सव पर काशी से पहुंची पवित्र कलश यात्रा का जमशेदपुर में भव्य स्वागत

    डॉ जटाशंकर पांडे को भाजपा प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य बनने पर सोनारी मंडल ने किया भव्य स्वागत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.