Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पीएम आवास के लाभुकों को 19 जून को मिल जाएगी फ्लैट की चाबी
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    पीएम आवास के लाभुकों को 19 जून को मिल जाएगी फ्लैट की चाबी

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJune 14, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पीएम आवास के लाभुकों को 19 जून को मिल जाएगी फ्लैट की चाबी

    फ्लैट के टूट-फूट और मरम्मत के कार्य सरकारी खर्चे पर होंगे

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। बिरसानगर में बन रहे पीएम आवास, जमशेदपुर के लाभुकों को उन्हें आवंटित फ्लैटों की चाबी 19 जून को मिल जाएगी। शनिवार को यह जानकारी नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने विधायक सरयू राय को फोन पर दी। मंत्री ने विधायक सरयू राय की उस मांग को भी मान लिया, जिसमें उन्होंने फ्लैटों में हुई टूट-फूट को सरकारी खर्चे पर मरम्मत कराने का आग्रह किया था। श्री राय ने मंत्री के प्रति आभार प्रकट किया है। इसके साथ ही लाभुकों की चिर प्रतीक्षित मांग पूर्ण हो जाएगी।

    सरयू राय ने बताया कि मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने उनसे कहा है कि इस संबंध में विभाग की तरफ से आधिकारिक निर्देश विभाग के संबंधित अधिकारियों को जल्द ही दे दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि 19 जून को लाभुकों को हर हाल में फ्लैट की चाबी मिल जाएगी।

    सरयू राय ने बताया कि मंत्री ने पहले उनसे कहा था कि लाभुकों को 31 मई को चाबी सौंप दी जाएगी। यह हो न सका तो उस तिथि को थोड़ा आगे बढ़ा कर मंत्री ने श्री राय को बताया कि 15 जून के पहले चाबी दे दी जाएगी। रविवार को उन्होंने श्री राय को बताया कि चूंकि राज्यसभा का चुनाव चल रहा है और 18 जून को वोटिंग है। लिहाजा, चुनाव के दौरान कुछ भी करना मुनासिब नहीं होगा। इसलिए 19 जून को हर हाल में लाभुकों को फ्लैट की चाबी दे दी जाएगी। उन्होंने बताया कि लाभार्थियों की चिर-प्रतीक्षित मांग पूर्ण हो रही है। लाभार्थी भी मंत्री के इस निर्णय से संतुष्ट होंगे।

    पीएम आवास के लाभुकों को 19 जून को मिल जाएगी फ्लैट की चाबी
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमोदी-मैक्रों ने किया ‘भारत इनोवेट्स 2026’ का उद्घाटन
    Next Article टाटा मोटर्स ड्यूटी जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, आक्रोशित लोगों ने किया जाम

    Related Posts

    शहीद निर्मल महतो की समाधि पर पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, बोले ‘निर्मल दा के सपनों का झारखंड बनाना है’

    August 8, 2026

    प्रमोद कुमार तिवारी बने इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डेवलपमेंट फाउंडेशन के डिप्टी चेयरमैन, गुलजार सिंह को झारखंड प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी

    August 8, 2026

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    August 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    शहीद निर्मल महतो की समाधि पर पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, बोले ‘निर्मल दा के सपनों का झारखंड बनाना है’

    प्रमोद कुमार तिवारी बने इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डेवलपमेंट फाउंडेशन के डिप्टी चेयरमैन, गुलजार सिंह को झारखंड प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    साइबर अपराध की जांच में बड़े बदलाव की तैयारी, इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारी करेंगे जांच

    सितंबर में महंगे हो सकते हैं नए iPhone, Apple Watch और AirPods लॉन्च से पहले कीमत बढ़ने के संकेत

    अमरनाथ यात्रा पर मौसम की मार, जम्मू से नया जत्था रोका गया, भारी बारिश और भूस्खलन का अलर्ट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.