Author: dhiraj Kumar

नीट यूजी परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, 4231 अभ्यर्थी हुए शामिल, देर से पहुंचे तीन छात्र प्रवेश से वंचित राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट यूजी) को लेकर रविवार को जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में रहा। परीक्षा के शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त संचालन के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए। कड़ी जांच और निर्धारित दिशा-निर्देशों के पालन के बाद ही अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया गया। शहर के छह शिक्षण संस्थानों में कुल आठ परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जहां 4,231 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग…

Read More

पूर्वी सिंहभूम के एकलव्य विद्यालय के 20 शिक्षकों का सेवा विस्तार नहीं होने से एवं वेतन नहीं मिलने से शिक्षक बेहाल। आदिवासी बच्चों की पढ़ाई में हो बाधित। राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में पढ़ा रहे अतिथि शिक्षकों की किस्मत जिले-दर-जिले बदल रही है। पश्चिमी सिंहभूम में जहां 43 अतिथि शिक्षकों को सेवा विस्तार की सौगात मिली है, वहीं पूर्वी सिंहभूम के 20 शिक्षक चार महीने से वेतन और सेवा विस्तार दोनों के लिए भटक रहे हैं। आर्थिक तंगी से जूझ रहे इन शिक्षकों का कहना है- “एक ही योजना, एक ही काम, फिर हमारे साथ सौतेला…

Read More

योग स्वस्थ शरीर, शांत मन और सशक्त राष्ट्र की आधारशिला : अमरप्रीत सिंह काले राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर, 21 जून: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर समाजसेवी एवं भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले ने योगाभ्यास कर लोगों को योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करता है। काले ने कहा कि वर्तमान समय की तनावपूर्ण जीवनशैली और स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों के बीच योग एक प्रभावी एवं प्राकृतिक समाधान के रूप में सामने आया…

Read More

योग दिवस और फादर्स डे पर सजा काव्य मंच, कविताओं से गूंजा पेंशनर समाज कार्यालय राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर, 21 जून: जेठ की तपती दुपहरी में सावन की फुहार के स्वागत के उद्देश्य से हुलास एवं जमशेदपुर पेंशनर समाज के संयुक्त सौजन्य से रविवार को साकची स्थित पेंशनर समाज कार्यालय (पुराना कोर्ट परिसर) में भव्य काव्य-मंच का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हुलास परिवार के अध्यक्ष श्यामल सुमन ने की, जबकि प्रख्यात गीतकार बसंत जमशेदपुरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मंच पर पेंशनर समाज के अध्यक्ष एवं सचिव एस.पी. सिंह भी मौजूद थे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां…

Read More

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जी टाउन मैदान में हुआ भव्य योगाभ्यास राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को बिष्टुपुर स्थित जी टाउन मैदान में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने सहभागिता करते हुए नियमित योग को स्वस्थ जीवन का आधार बताया। इस अवसर पर झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन एवं वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल भी उपस्थित रहे और योग के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक संतुलन प्रदान करता…

Read More

लायंस क्लब भारत ने योग शिविर लगाकर मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर, 21 जून: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर भारत द्वारा साकची स्थित क्लब कार्यालय में सामूहिक योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्लब के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न योगासनों और प्राणायाम का अभ्यास किया। इस अवसर पर जोन चेयरपर्सन एम.जे.एफ. लायन भरत सिंह ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नियमित योगाभ्यास शरीर को स्वस्थ रखने के साथ-साथ मानसिक तनाव को दूर कर सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।…

Read More

विश्व योग दिवस पर व्यवहार न्यायालय परिसर में सामूहिक योगाभ्यास राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर, 21 जून: विश्व योग दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा), जमशेदपुर द्वारा व्यवहार न्यायालय परिसर में योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार पांडेय, डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी सहित न्यायिक पदाधिकारियों एवं न्यायालय कर्मियों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर सामूहिक योगाभ्यास किया। योग प्रशिक्षक के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन एवं व्यायाम किए तथा नियमित योग अपनाकर स्वस्थ एवं निरोग जीवन जीने का संकल्प लिया। इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र…

Read More

पेट्रोल में पानी की मिलावट के आरोप पर दूसरे दिन भी हंगामा, मुआवजे की मांग पर अड़े वाहन मालिक राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर, 21 जून: मानगो स्थित एक भारत पेट्रोलियम पेट्रोल पंप पर पेट्रोल में पानी की मिलावट की शिकायत को लेकर रविवार को लगातार दूसरे दिन भी हंगामा हुआ। प्रभावित वाहन मालिक बड़ी संख्या में पेट्रोल पंप पहुंचे और मुआवजे की मांग को लेकर प्रबंधन के साथ तीखी बहस की। वाहन चालकों का आरोप है कि पेट्रोल भरवाने के बाद उनकी गाड़ियां रास्ते में बंद पड़ गईं और इंजन में तकनीकी खराबी आ गई। उनका कहना है कि पेट्रोल…

Read More

नीट परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, सभी केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था राष्ट्र संवाद संवाददाता राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट यूजी) को लेकर रविवार को जमशेदपुर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में रहा। परीक्षा के शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और कदाचारमुक्त संचालन के लिए सभी केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। कड़ी जांच के बाद अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया गया। शहर के छह शिक्षण संस्थानों में कुल आठ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 4,231 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शुरू होगी। अभ्यर्थियों को सुबह 11…

Read More

सिदो-कान्हू हूल दिवस की पूर्व संध्या पर राज्य स्तरीय बुद्धिजीवी सम्मेलन का आयोजन राष्ट्र संवाद संवाददाता आदिवासी सुरक्षा परिषद (केंद्रीय समिति) की ओर से सिदो-कान्हू हूल दिवस की पूर्व संध्या पर दिनांक 29 जून को एक दिवसीय राज्य स्तरीय बुद्धिजीवी सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।इस बात की जानकारी अध्यक्ष रमेश हांसदा ने दी। इस सम्मेलन में राज्य भर के आदिवासी समाज के बुद्धिजीवियों, शिक्षाविदों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। इस संबंध में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए आदिवासी सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष रमेश हांसदा ने कहा कि झारखंड में…

Read More