Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » योग दिवस और फादर्स डे पर सजा काव्य मंच, कविताओं से गूंजा पेंशनर समाज कार्यालय
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड

    योग दिवस और फादर्स डे पर सजा काव्य मंच, कविताओं से गूंजा पेंशनर समाज कार्यालय

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJune 21, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    योग दिवस और फादर्स डे पर सजा काव्य मंच, कविताओं से गूंजा पेंशनर समाज कार्यालय

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर, 21 जून: जेठ की तपती दुपहरी में सावन की फुहार के स्वागत के उद्देश्य से हुलास एवं जमशेदपुर पेंशनर समाज के संयुक्त सौजन्य से रविवार को साकची स्थित पेंशनर समाज कार्यालय (पुराना कोर्ट परिसर) में भव्य काव्य-मंच का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हुलास परिवार के अध्यक्ष श्यामल सुमन ने की, जबकि प्रख्यात गीतकार बसंत जमशेदपुरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मंच पर पेंशनर समाज के अध्यक्ष एवं सचिव एस.पी. सिंह भी मौजूद थे।

    कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीपक वर्मा द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना से हुआ। योग दिवस और फादर्स डे के अवसर पर कवियों ने योग, समाज, जीवन मूल्यों और समसामयिक विषयों पर आधारित रचनाओं का पाठ किया।

    अध्यक्ष श्यामल सुमन ने योग के महत्व पर अपनी पंक्तियां प्रस्तुत कीं, वहीं विनोद “बेगाना” और रजनी ने भी योग विषयक रचनाओं से श्रोताओं की सराहना बटोरी। कार्यक्रम के संचालक नवीन अग्रवाल ने भ्रष्टाचार पर व्यंग्य कविता प्रस्तुत कर व्यवस्था पर कटाक्ष किया। हरि किशन चावला, जय प्रकाश पाण्डेय, बसंत जमशेदपुरी, सुनीता बेदी एवं बीना कुमारी की प्रस्तुतियों को भी श्रोताओं ने खूब सराहा।

    कार्यक्रम के अंत में पेंशनर समाज के सचिव एस.पी. सिंह ने सभी अतिथियों, कवियों एवं श्रोताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम साहित्य, हास्य-व्यंग्य और सामाजिक सरोकारों से ओत-प्रोत रहा।

    कविताओं से गूंजा पेंशनर समाज कार्यालय योग दिवस और फादर्स डे पर सजा काव्य मंच
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जी टाउन मैदान में हुआ भव्य योगाभ्यास
    Next Article योग स्वस्थ शरीर, शांत मन और सशक्त राष्ट्र की आधारशिला : अमरप्रीत सिंह काले

    Related Posts

    लोकसभा में हिरोशिमा और नागासाकी के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी गई

    August 6, 2026

    बंबई उच्च न्यायालय ने 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में तरुण तेजपाल को दोषी ठहराया

    August 6, 2026

    रेल कर्मचारियों के 21 साल से बड़े बच्चों को भी मुफ्त चिकित्सा का मिलेगा लाभ, बोर्ड ने जारी किये आदेश

    August 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    लोकसभा में हिरोशिमा और नागासाकी के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी गई

    बंबई उच्च न्यायालय ने 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में तरुण तेजपाल को दोषी ठहराया

    रेल कर्मचारियों के 21 साल से बड़े बच्चों को भी मुफ्त चिकित्सा का मिलेगा लाभ, बोर्ड ने जारी किये आदेश

    यूपी में बड़ा हादसा : प्रतापगढ़ में बारिश के दौरान ढहा घर, एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत

    दिल्ली में झमाझम बारिश, उमस से राहत; ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी

    झारखंड में छात्रों का विरोध-प्रदर्शन तेज, मुख्यमंत्री सोरेन ने बातचीत की पेशकश की

    रुपया शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले नौ पैसे टूटकर 95.17 पर

    उत्तराखंड में लगातार बारिश से नदियां उफान पर, खतरे के निशान पर पहुंचीं

    सिद्धिविनायक मंदिर दान घोटाले पर बड़ा एक्शन, 5 साल के चढ़ावे का होगा ऑडिट, 9 गिरफ्तार, 46 कर्मचारी निलंबित

    Meta ने पीएम मोदी का वीडियो डिलीट करने के लिए मांगी माफी, संसदीय समिति ने दिया था 48 घंटे का अल्टीमेटम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.