मानगो जलापूर्ति योजना फेज-2 को मिली रफ्तार, एनएच-33 किनारे पाइपलाइन बिछाने का काम शुरू मेयर सुधा गुप्ता ने किया स्थल निरीक्षण, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य के दिए निर्देश राष्ट्र संवाद संवाददाता मानगो नगर निगम क्षेत्र के निवासियों को बेहतर एवं नियमित पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मानगो शहरी जलापूर्ति योजना फेज-2, पार्ट-B के अंतर्गत एनएच-33 के रॉव (Right of Way) में पाइपलाइन बिछाने का कार्य प्रारंभ हो गया है, कार्य जयपाल कॉलोनी से होकर मुख्य पाइप लाइन तक जायेगा! कार्य प्रारंभ होने पर मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता ने स्थल…
Author: dhiraj Kumar
मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 : 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ, पहले चरण में नहीं मांगे जाएंगे दस्तावेज राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। भारत निर्वाचन आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त राजीव रंजन ने सोमवार को प्रेस वार्ता कर कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 30 जून से 29 जुलाई तक चलने वाले इन्यूमरेशन फेज में बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना प्रपत्र उपलब्ध कराएंगे। इस चरण में किसी भी मतदाता से कोई दस्तावेज नहीं लिया जाएगा। उपायुक्त ने बताया कि सभी मतदाताओं को गणना प्रपत्र भरकर, फोटो चिपकाकर एवं हस्ताक्षर कर उसकी एक प्रति…
ब्रह्मर्षि विकास मंच का हुआ विस्तार, युवाओं को मिली संगठन की जिम्मेदारी राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। बजरंगी बगान हनुमान मंदिर परिसर में मंगलवार को ब्रह्मर्षि विकास मंच की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राकेश शाही ने की, जबकि संगठन प्रभारी चंदन सिंह के नेतृत्व में संगठन का विस्तार करते हुए विभिन्न पदों पर युवाओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने तथा समाज के युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर जिला के पदाधिकारी शशि जी एवं बिपिन कुमार सिंह भी उपस्थित रहे। बैठक में सर्वसम्मति से राकेश शाही…
मासिक अपराध गोष्ठी में एसएसपी ने दिए सख्त निर्देश, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन पर जोर राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर, 22 जून। वरीय पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) की उपस्थिति में ग्रामीण क्षेत्र के सभी पुलिस उपाधीक्षकों, पुलिस निरीक्षकों एवं थाना प्रभारियों के साथ मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में लंबित कांडों, छिनतई, गृहभेदन, वारंट एवं कुर्की मामलों की समीक्षा करते हुए उनके शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया गया। गोष्ठी में पासपोर्ट एवं चरित्र सत्यापन, फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री के विरुद्ध सघन अभियान चलाने पर विशेष जोर दिया गया।…
स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर, 21 जून: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नेचुरल स्माइल फाउंडेशन द्वारा तिलका माझी मैदान, एनएच-33 में स्लम एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों के लिए विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। संस्था के संस्थापक राज गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में योग प्रशिक्षिका रिंकी ने बच्चों को विभिन्न योगासन सिखाए तथा योग के शारीरिक और मानसिक लाभों की…
जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यकर्ताओं में छाया योग का खुमार, दैनिक जीवन में योग अपनाने का लिया संकल्प राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को जमशेदपुर महानगर के चारों विधानसभा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामूहिक योगाभ्यास किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमशेदपुर महानगर के पूर्वी, पश्चिमी, पोटका एवं जुगसलाई विधानसभा अधीन सभी 28 मंडलों में मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाते हुए योग्याभ्यास किया। इस दौरान सभी मंडलों में योग प्रशिक्षकों ने कार्यकर्ताओं एवं आमजनों को योग के महत्व एवं…
भरत तिवारी के कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में साकची में कैंडल मार्च, निष्पक्ष जांच की मांग राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर, 21 जून: बिहार के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के जवनिया गांव निवासी भरत तिवारी के कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में रविवार को साकची गोलचक्कर पर कैंडल मार्च सह विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने भाग लिया और मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग उठाई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने भरत तिवारी को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि किसी भी मामले में कानून और…
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले में सामूहिक योगाभ्यास, उपायुक्त राजीव रंजन ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर, 21 जून: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा खासमहल दुर्गा पूजा मैदान (सदर अस्पताल के निकट) में जिला स्तरीय सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष योग दिवस की थीम “स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग” रही, जिसके माध्यम से नागरिकों को नियमित योग अपनाकर स्वस्थ एवं संतुलित जीवन जीने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी राजीव रंजन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ उप विकास आयुक्त,…
रामदेव बगान गोलीकांड का खुलासा, मुख्य आरोपी शुभम कुमार गिरफ्तार राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: गोलमुरी थाना क्षेत्र के रामदेव बगान में 14 जून की देर रात हुई गोलीबारी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी शुभम कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक लोडेड पिस्टल, एक जिंदा गोली और एक खोखा बरामद किया गया है। डीसीपी संजीव कुमार ने बताया कि 14 जून की रात करीब 11:30 बजे हुई फायरिंग में सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के टाटा लाइन क्वार्टर नंबर-32 निवासी 29 वर्षीय दीपक कुमार झा गंभीर रूप से घायल हो…
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रघुवर दास ने किया योगाभ्यास, नियमित योग अपनाने का किया आह्वान राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर परिसर में आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम में भाग लिया। आईडब्ल्यूसी जमशेदपुर एवं सूर्य मंदिर समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक अखिलेश चौधरी ने विभिन्न योगासन और उनके स्वास्थ्य लाभों की जानकारी दी। इस मौके पर रघुवर दास ने कहा कि योग भारत की प्राचीन ऋषि परंपरा की अमूल्य देन है, जो आज पूरी दुनिया को स्वास्थ्य, शांति और संतुलन का मार्ग दिखा…
