गिरिडीह में साइबर अपराधियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 शातिर ठग गिरफ्तार राष्ट्र संवाद संवाददाता गिरिडीह। जिले में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस ने बड़ी और आक्रामक कार्रवाई करते हुए 6 शातिर साइबर अपराधियों को दबोच लिया है। गिरिडीह एसपी डॉ. बिमल कुमार को मिली गुप्त सूचना के बाद साइबर थाना पुलिस ने बेंगाबाद थाना क्षेत्र के चरनबारी और कोठाहरिया जंगल में ताबड़तोड़ छापेमारी कर पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया। पुलिस की इस कार्रवाई से साइबर अपराधियों में हड़कंप मच गया है। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान महेंद्र कुमार मंडल, कृष्णा कुमार मंडल, ईश्वर मंडल, पंकज कुमार मंडल, रंजीत कुमार…
Author: dhiraj Kumar
जमशेदपुर में जंगली जानवर से दहशत, मकदमपुर के घर में घुसा संदिग्ध तेंदुआ; इलाके में अफरा-तफरी राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर में बीते 24 घंटे से जंगली जानवर दिखने की घटनाओं ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है. पहले टाटानगर रेलवे यार्ड क्षेत्र में एक संदिग्ध जंगली जानवर नजर आने की खबर सामने आई थी, वहीं अब परसुडीह के मकदमपुर इलाके में भी उसके पहुंचने की चर्चा से स्थानीय लोग भयभीत हैं. लगातार दूसरी जगह पर दिखने की सूचना के बाद प्रशासन की सक्रियता पर सवाल उठने लगे हैं. बुधवार दोपहर परसुडीह थाना क्षेत्र के मकदमपुर स्थित मुंशी बाड़ी इलाके में…
एसबीआई एटीएम से 140 सुरक्षा गार्ड हटाए गए, बिष्टुपुर कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन राष्ट संवाद संवाददाता जमशेदपुर शहर में स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के एटीएम में गार्ड की नौकरी करने वाले लोग को बेंगलुरु की गार्ड एजेंसी के द्वारा 28 अप्रैल को नोटिस देकर 140 एटीएम गार्ड को नौकरी से हटा दिया। आज पूरे 140 महिला पुरुष गार्ड बिष्टुपुर स्थित स्टेट बैंक इंडिया के कार्यालय पर प्रदर्शन कर गार्ड एजेंसी के खिलाफ जमकर नारे बजी की गार्ड की नौकरी करने वाले लोगों का कहना है कि कंपनी पिछले 15 महीने से हमारे पीएफ और ग्रेविटी का पैसा कट रही थी।…
जमशेदपुर में भारतीय युवा कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, NEET पेपर लीक मामले में पीएम नरेंद्र मोदी और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: NEET परीक्षा के कथित पेपर लीक मामले को लेकर बुधवार को भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने साकची गोलचक्कर पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन कर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष नवनीत मिश्रा ने कहा कि NEET जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा में पेपर लीक होना देश के लाखों छात्रों के भविष्य…
जमशेदपुर में मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन और बकरीद को लेकर SSP ने दिए निर्देश राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) की अध्यक्षता में बुधवार, 13 मई 2026 को कार्यालय सभागार में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक में पुलिस अधीक्षक नगर की उपस्थिति में शहरी क्षेत्र के सभी पुलिस उपाधीक्षक, पुलिस निरीक्षक एवं थाना प्रभारियों ने भाग लिया। बैठक के दौरान SSP ने लंबित कांडों, वारंट एवं कुर्की मामलों के शीघ्र निष्पादन पर विशेष जोर दिया। इसके साथ ही पासपोर्ट सत्यापन कार्यों में तेजी लाने, फरार अभियुक्तों…
उपायुक्त ने की स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, पहुंच और जवाबदेही सुनिश्चित करने पर दिया जोर राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: समाहरणालय सभागार में उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, आमजन तक पहुंच और जवाबदेही सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया। बैठक में प्रोजेक्ट उल्लास के तहत मिर्गी रोगियों की पहचान एवं उपचार, डायलिसिस सेवा, आईसीयू एवं शिशु केयर यूनिट की व्यवस्था, कुपोषण उपचार केंद्रों…
बागुनहातु आउटर रोड में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण का शिलान्यास, विधायक पूर्णिमा साहू ने रखा आधारशिला राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। बागुनहातु स्थित आउटर रोड में 15वें वित्त आयोग (स्वास्थ्य प्रक्षेत्र) मद से कुल 1 करोड़ 42 लाख 99 हजार 848 रुपये की लागत से बनने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण कार्य योजना का विधिवत शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र की लोकप्रिय एवं कर्मठ विधायक पूर्णिमा साहू ने शिलापट्ट का अनावरण कर निर्माण कार्य की आधारशिला रखी। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।…
मानगो को अनुमंडल बनाने की मांग तेज, जनआंदोलन की चेतावनी राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: मानगो को पूर्ण अनुमंडल (सब-डिवीजन) बनाने की मांग तेज हो गई है। जमशेदपुर जन कल्याण समिति ने राज्यपाल, उपायुक्त एवं अन्य अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर मानगो को जल्द अनुमंडल घोषित करने की मांग की है। समिति के अध्यक्ष नसीम अंसारी ने कहा कि मानगो की बढ़ती आबादी और शहरी समस्याओं को देखते हुए अलग प्रशासनिक व्यवस्था जरूरी हो गई है। वर्तमान में लोगों को जमीन, राजस्व, प्रमाण पत्र एवं अन्य सरकारी कार्यों के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। समिति का कहना है कि…
पी. एन. बोस की 171वीं जयंती पर टाटा स्टील ने दी श्रद्धांजलि राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर, 12 मई 2026। टाटा स्टील ने भारत के प्रख्यात भूवैज्ञानिक और दूरदर्शी विचारक प्रमथ नाथ (पी. एन.) बोस की 171वीं जयंती के अवसर पर जमशेदपुर में आयोजित एक स्मृति सभा में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में टाटा स्टील के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी तथा टाटा वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारी उपस्थित रहे। संदीप कुमार, वाइस प्रेसिडेंट (रॉ मटेरियल्स), टाटा स्टील मुख्य अतिथि तथा शैलेश कुमार सिंह, उपाध्यक्ष, टाटा वर्कर्स यूनियन विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। सभी ने पी. एन. बोस को पुष्पांजलि अर्पित…
अस्तित्व के सहयोग से बर्मा माइंस स्कूल में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर, 12 मई 2026। सामाजिक संस्था अस्तित्व के सौजन्य से मंगलवार को सीएम एसओई बीपीएम हाई स्कूल, बर्मा माइंस में त्रिनेत्रम आई हॉस्पिटल, आदित्यपुर द्वारा निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में लगभग 200 विद्यार्थियों के साथ-साथ स्कूल के शिक्षकों के नेत्रों की जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय सलाह दी गई। त्रिनेत्रम आई हॉस्पिटल की टीम में मनीष राज (प्रबंधक विपणन), अनिमा घोष (ऑप्टोमेट्रिस्ट), कुकुम सिंह और दीप्ति (नर्स) शामिल थे। कार्यक्रम का आयोजन संस्था की संस्थापक सदस्य एवं सचिव मीरा तिवारी के…
