Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा ने मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर प्रदर्शनी लगाई, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    भाजपा ने मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर प्रदर्शनी लगाई, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJune 23, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भाजपा ने मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर प्रदर्शनी लगाई, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा जमशेदपुर महानगर द्वारा एग्रिको स्थित ट्रांसपोर्ट मैदान में विशेष उपलब्धि प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, सांसद विद्युत महतो, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी, प्रदेश उपाध्यक्ष आभा महतो एवं अन्य नेताओं ने संयुक्त रूप से किया।

    प्रदर्शनी में मोदी सरकार के तीनों कार्यकाल की प्रमुख उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं, आत्मनिर्भर भारत अभियान, आधारभूत संरचना विकास, डिजिटल परिवर्तन, महिला सशक्तिकरण, किसान कल्याण, राष्ट्रीय सुरक्षा तथा भारत की वैश्विक भूमिका को प्रदर्शित किया गया।

    इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि मोदी सरकार के 12 वर्ष विकास, सुशासन और सांस्कृतिक पुनर्जागरण के स्वर्णिम काल के रूप में दर्ज हुए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं ने गरीब, किसान, महिला और युवाओं के जीवन में व्यापक बदलाव लाया है तथा भारत को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाई है।

    सांसद विद्युत महतो ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं और भारत आज दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है। उन्होंने जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र में चल रही रेल एवं अन्य विकास परियोजनाओं की भी जानकारी दी।

    इससे पूर्व भाजपा जमशेदपुर महानगर ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 73वीं पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाया। साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

    कार्यक्रम में भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

    पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि मोदी सरकार के 12 वर्षों में 81 करोड़ से अधिक लोगों को मुफ्त अनाज, 4 करोड़ से अधिक आवासों की स्वीकृति, महिलाओं के 32 करोड़ से अधिक जनधन खाते, 91 लाख से अधिक स्वयं सहायता समूहों का गठन, 26 शहरों में 1,100 किलोमीटर से अधिक मेट्रो नेटवर्क, 164 वंदे भारत ट्रेनों का संचालन, 164 हवाई अड्डे, 2.2 लाख से अधिक स्टार्टअप, 58 करोड़ से अधिक जनधन खाते जिनमें लगभग 3 लाख करोड़ रुपये जमा हैं एवं प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत 1.15 करोड़ से अधिक ऋणों के माध्यम से 18,600 करोड़ रुपये से अधिक का वितरण किया गया है।

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि भाजपा ने मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर प्रदर्शनी लगाई
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण सम्मान मिलना झारखंड के लिए गौरव का विषय : दिनेश कुमार
    Next Article एईसीएस तुरामडीह विद्यालय में संताली भाषा को तृतीय भाषा के रूप में शामिल करने की मांग

    Related Posts

    आदित्यपुर गोलीकांड में दो गिरफ्तार, अवैध धंधे के पैसों के बंटवारे को लेकर हुआ था विवाद

    September 28, 2026

    चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवालों के खिलाफ पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस का विशाल मार्च एवं प्रदर्शन – बन्ना गुप्ता

    September 28, 2026

    बिंदल मॉल फायरिंग कांड में चार साजिशकर्ताओं की गिरफ्तारी की सूचना, पुलिस जांच तेज

    September 28, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आदित्यपुर गोलीकांड में दो गिरफ्तार, अवैध धंधे के पैसों के बंटवारे को लेकर हुआ था विवाद

    चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवालों के खिलाफ पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस का विशाल मार्च एवं प्रदर्शन – बन्ना गुप्ता

    बिंदल मॉल फायरिंग कांड में चार साजिशकर्ताओं की गिरफ्तारी की सूचना, पुलिस जांच तेज

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर कालिख पोतने से आक्रोश, भाजपा ने दी आंदोलन की चेतावनी

    जमशेदपुर में बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर भाजपा ने SSP को सौंपा ज्ञापन

    ज्यादा पसीना आना क्या बेहतर वर्कआउट की निशानी है? कार्डियोलॉजिस्ट ने बताया एक्सरसाइज का असली पैमाना

    62,999 रुपये में आया Realme 16 Pro Harry Potter Edition, 26 हजार ज्यादा देकर क्या सिर्फ जादुई डिजाइन खरीदेंगे खरीदार!

    एशियन गेम्स में भारत की झोली में 4 और पदक, एंसी सोजन ने लॉन्ग जंप में जीता सिल्वर

    ‘मोटी’ लिखे ब्लाउज में शो में पहुंचीं स्वरा भास्कर, वीरेंद्र सहवाग ने पूछा सवाल तो दिया ट्रोल्स को जवाब

    लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में भड़की हिंसा, पुलिस की गाड़ियां जलाईं धमाकों से दहला कैंपस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.