आदित्यपुर में दुकानदार और दो बेटों पर जानलेवा हमला, पुलिस के सामने चली मारपीट; इलाके में दहशत राष्ट्र संवाद संवाददाता सरायकेला के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते नजर आ रहे हैं, बीती रात वार्ड संख्या 17 स्थित प्रभात पार्क के समीप असामाजिक तत्वों ने एक दुकानदार और उसके दो बेटों पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। मिली जानकारी के अनुसार, प्रभात पार्क के पास ठेला लगाकर दुकान चलाने वाले प्रमोद कुमार दास पर रात करीब 9:30 बजे कुछ युवक पहुंचे और खाना पैक करने को कहा। दुकान में…
Author: dhiraj Kumar
छोटागोविंदपुर में विधायक मंगल कालिंदी ने किया ब्राह्मण समाज के भवन का भूमि पूजन; वर्षों पुरानी माँग हुई पूरी राष्ट्र संवाद संवाददाता अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज की वर्षों पुरानी प्रतीक्षा आज समाप्त हुई। समाज की सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को सुदृढ़ करने हेतु, विधायक मंगल कालिंदी की विधायक निधि से निर्मित होने वाले नवनिर्मित भवन का भूमि पूजन आज पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विधायक मंगल कालिंदी ने शिलापट्ट का अनावरण कर निर्माण कार्य की आधारशिला रखी। समाज को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा: ब्राह्मण समाज…
प्रेम प्रसंग में युवती की हत्या, आरोपी को उम्रकैद राष्ट्र संवाद संवाददाता बोकारो की अदालत ने प्रेम प्रसंग से जुड़े हत्या के एक मामले में आरोपी को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है। गरिमा मिश्रा की अदालत ने आरोपी तूफान मांझी को आजीवन कारावास और 20 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। मामले की जानकारी विशेष लोक अभियोजक आर के राय ने दी। जानकारी के अनुसार पिंडराजोरा थाना क्षेत्र के लेदा गांव निवासी तूफान मांझी का गांव की ही एक युवती के साथ प्रेम संबंध था। इसी बीच युवती की शादी कहीं और तय हो गई। शादी…
जल्द पूरा होगा मानगो जलापूर्ति योजना, मानगो की जनता से किया वायदा निभाया: मेयर सुधा गुप्ता राष्ट्र संवाद संवाददाता मेयर सुधा गुप्ता के पहल पर मानगो शहरी जलापूर्ति योजना फेज 2, पार्ट B अंतर्गत NH 33 के RAW में पाइप बिछाने हेतु पाइप लाइन एलाईमेंट के अंतिम रूट निर्धारण हेतु सब कठिनाई समाप्त हो गई है। मेयर सुधा गुप्ता ने इस संबंध में कई बार दौरा और अधिकारीयों के साथ बैठक कर आ रही अडचनों को दूर किया है। प्रमुख घटनाक्रम :- 1)26 मार्च को बालीगुमा का दौरा कर स्थल का निरिक्षण। 2)13 अप्रैल को जयपाल कॉलोनी के निवासियों के…
भगवान झूलेलाल मंदिर में अखंड पाठ का भोग,श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद राष्ट्र संवाद संवाददाता वाराणसी :- पांडेयपुर स्थित सिंधी कॉलोनी के भगवान झूलेलाल मंदिर में गुरु ग्रंथ साहिब के अखंड पाठ का भोग एवं भव्य भंडारे का आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ | कार्यक्रम में सिंधी समाज के सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर धार्मिक आयोजन में सहभागिता की | बताया गया कि यह मंदिर पूरे सिंधी समाज की आस्था का केंद्र है पूर्व में रोड चौड़ीकरण के कारण मंदिर का पुनर्निर्माण कराया गया | नव निर्मित मंदिर का उद्घाटन 10 मई 2026 को शिव शक्ति…
एग्रिको ट्रिपल मर्डर: रिश्ते, रिटायरमेंट और करोड़ों की रकम के बीच उलझती जांच राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर के चर्चित एग्रिको ट्रिपल मर्डर केस ने अब केवल एक पारिवारिक हत्या की घटना से आगे बढ़कर आर्थिक विवाद, मानसिक तनाव और टूटते रिश्तों की गंभीर तस्वीर सामने ला दी है। रिटायरमेंट के बाद मिले करोड़ों रुपये, परिवार के भीतर बढ़ता तनाव और फिर एक ही घर में तीन हत्याएं—इन सबने इस मामले को रहस्य और सवालों से घेर दिया है। पुलिस जांच अब इस केस को सिर्फ घरेलू विवाद नहीं मान रही, बल्कि बैंक लेन-देन, निवेश और परिवार के अंदर चल रहे…
झारखंड की बदलती जनसांख्यिकी पर बोले चंपाई सोरेन, सरकार पर साधा निशाना राष्ट्र संवाद संवाददाता चंपाई सोरेन ने झारखंड की बदलती जनसांख्यिकी और राजनीतिक परिस्थितियों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल के चुनाव परिणामों का असर आने वाले समय में झारखंड की राजनीति पर भी देखने को मिल सकता है। पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि राज्य में विकास कार्य ठप पड़े हैं और जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार मूल समस्याओं से ध्यान हटाकर राजनीतिक बयानबाजी में व्यस्त है। चंपाई सोरेन ने सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली क्षेत्र का…
जनगणना 2027 की स्व-गणना प्रक्रिया में भाग लेने की चैम्बर ने की अपील राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने जनगणना 2027 की स्व-गणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) प्रक्रिया में नागरिकों से बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है। चैम्बर ने कहा कि अब लोग मोबाइल या लैपटॉप के माध्यम से घर बैठे ऑनलाइन अपनी जनगणना की जानकारी दर्ज कर सकते हैं। चैम्बर ने बताया कि नागरिक [https://se.census.gov.in](https://se.census.gov.in) पोर्टल पर जाकर पंजीकरण, OTP सत्यापन, लोकेशन मार्किंग और परिवार संबंधी जानकारी भरकर प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। अंतिम सबमिट के बाद मिलने वाली 11 अंकों की SE ID को…
आनंद मार्ग महिला विभाग का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर:आनंद मार्ग प्रचारक संघ के महिला विभाग के द्वारा शारीरिक ,मानसिक एवं आध्यात्मिक उत्थान के लिए पांच दिवसीय बालिका स्वयंसेवक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन आनंद मार्ग जागृति बाबा क्वार्टर गदरा में आयोजित किया गया है। यह कार्यक्रम केवल महिलाओं के लिए ही आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम के ट्रेनर है अवधुतिका आनंद प्रसन्न आचार्या । 14 मई से 18 मई तक।
झारखंड भाजपा में कौन बनेगा “शुभेंदु अधिकारी”? देवानंद सिंह झारखंड भाजपा आज नेताओं की कमी से नहीं, बल्कि नेतृत्व के बिखराव और गुटबाजी से जूझ रही है। पार्टी में बाबूलाल मरांडी, अर्जुन मुंडा, रघुवर दास, चंपाई सोरेन जैसे कई पूर्व मुख्यमंत्री मौजूद हैं, लेकिन संगठन में एकजुटता की कमी साफ दिखाई देती है। सवाल यह है कि इतने बड़े बड़े नेताओं के रहते भी भाजपा झारखंड में मजबूत विपक्ष की भूमिका क्यों नहीं निभा पा रही है। विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा नेताओं के बीच तालमेल का अभाव खुलकर सामने आया। इसका सीधा लाभ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना…
