अफवाहों से न घबराएं, जिले में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक: उपायुक्त राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। जिले में पेट्रोल और डीजल की किसी प्रकार की कमी नहीं है तथा तेल कंपनियों की सप्लाई पूरी तरह सामान्य है। अफवाहों के कारण पिछले दो दिनों में शहरी क्षेत्रों के पेट्रोल पंपों पर सामान्य दिनों की तुलना में लगभग दोगुनी बिक्री दर्ज की गई, जिससे कई स्थानों पर अनावश्यक भीड़ की स्थिति बनी। समाहरणालय सभागार में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त राजीव रंजन और वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय ने तेल कंपनियों, पेट्रोल पंप संचालकों और पेट्रोल पंप एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर…
Author: dhiraj Kumar
रॉयल भूमिहार परिवार जमशेदपुर ने मनाया शहीद बैकुंठ शुक्ला का शहादत दिवस राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : रॉयल भूमिहार परिवार जमशेदपुर की ओर से बुधवार को नामदा बस्ती स्थित कार्यालय में स्वतंत्रता सेनानी बैकुंठ शुक्ला का शहादत दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन पवन सिंह के नेतृत्व में किया गया, जबकि संचालन नित्यानंद सिंह ने किया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता राजेश कुमार ने शहीद बैकुंठ शुक्ला के जीवन एवं उनके देशभक्ति से जुड़े योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। वहीं अजय सिन्हा ने उनके शहादत के विभिन्न पहलुओं को उपस्थित लोगों के समक्ष रखा। अंत…
प्रधानमंत्री आवास योजना घटक -3 के तहत बन रहे आवासों का उपनगर आयुक्त के द्वारा किया गया स्थल निरीक्षण राष्ट्र संवाद संवाददाता प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी घटक -3 के तहत बिरसानगर आवासीय परियोजना के 644 आवासों को तेजी से पूर्ण करने के लिए आज उपनगर आयुक्त जमशेदपुर अक्षेस द्वारा स्थल का निरीक्षण किया गया । उपनगर आयुक्त महोदय द्वारा प्राथमिक ब्लॉक 8 एवं 23 में निरीक्षण के क्रम में संवेदक, सभी अभियंता को निर्देशित किया गया की माह अंत तक नाली निर्माण का कार्य पूर्ण किया जाए ,बिजली विभाग के संबंधित कर्मचारी को जल्द से जल्द मीटर कनेक्शन का कार्य…
रामगढ़ पुलिस की नई पहल ‘प्रहरी’ लॉन्च, 114 अड्डेबाजी स्थलों पर नजर, 76 रूटों पर पैदल गश्ती और 69 प्वाइंट पर रोजाना चेकिंग राष्ट्र संवाद संवाददाता झारखंड के रामगढ़ जिले में अपराध नियंत्रण, महिलाओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए पुलिस ने एक नई पहल ‘प्रहरी’ की शुरुआत की है। मुकेश कुमार लुणायतने गुरुवार को इस महत्वाकांक्षी अभियान का शुभारंभ किया। इसके तहत पूरे जिले में नियमित पैदल गश्ती, अड्डेबाजी के खिलाफ विशेष कार्रवाई और एंटी-क्राइम चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। अभियान की शुरुआत के मौके पर एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने रामगढ़ शहर के…
रांची: पूर्व मंत्री आलमगीर आलम लगभग दो वर्षों बाद जेल से बाहर, पत्नी निशात आलम बनीं जमानतदार राष्ट्र संवाद संवाददाता रांची: झारखंड की राजनीति से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। राज्य के पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद आखिरकार लगभग दो वर्षों के लंबे अंतराल के बाद जेल से रिहाई मिल गई। जेल से बाहर निकलते ही उनके समर्थकों और शुभचिंतकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस मामले में खास बात यह रही कि उनकी पत्नी निशात आलम ने जमानतदार की भूमिका निभाई। कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के…
चांडिल थाना क्षेत्र में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 05 अवैध महुआ चुलाई अड्डे ध्वस्त राष्ट्र संवाद संवाददाता सरायकेला-खरसावां जिले में अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री के विरुद्ध उत्पाद विभाग द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है,इसी क्रम में चांडिल थाना क्षेत्र के चिल्गु के समीप विभिन्न गांवों में विशेष छापामारी अभियान चलाया गया,यह कार्रवाई उपायुक्त सरायकेला-खरसावाँ के निर्देश एवं अधीक्षक उत्पाद क्षितिज विजय मिंज के नेतृत्व में की गई जानकारी के अनुसार उत्पाद विभाग की टीम ने चांडिल थाना अंतर्गत ग्राम खोखरोडीह, जड़ियाडीह,चाकुलिया एवं हमसदा टोला में अवैध महुआ शराब निर्माण को लेकर छापेमारी की,अभियान के दौरान टीम ने…
13 साल बाद फूटा विस्थापितों का गुस्सा, रोजगार की मांग को लेकर अमलगम स्टील गेट पर परिवार संग धरने पर बैठे ग्रामीण राष्ट्र संवाद संवाददाता सरायकेला- खरसावां जिले के कांड्रा स्थित अमलगम स्टील एंड पॉवर लिमिटेड के मुख्य गेट पर गुरुवार को कालिंदी परिवारों का गुस्सा फूट पड़ा. महिलाएं, पुरुष और छोटे बच्चों के साथ लोग धरने पर बैठ गए और कंपनी के साथ- साथ झारखंड सरकार एवं जिला प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए. प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि वर्ष 2003 में विकास और रोजगार के नाम पर उनकी जमीन ली गई थी. उस समय नौकरी देने के…
जमशेदपुर में पेट्रोल-डीजल को लेकर अफरा-तफरी, दूसरे दिन भी पंपों पर लंबी कतारें; प्रशासन से सुरक्षा की मांग राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर में पेट्रोल-डीजल को लेकर लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। लगातार दूसरे दिन गुरुवार को भी शहर के कई पेट्रोल पंपों पर सुबह से भारी भीड़ देखने को मिली। खुले पेट्रोल पंपों के बाहर वाहन चालकों की लंबी कतारें लगी रहीं, जबकि कई बंद पंपों के बाहर भी लोग पंप खुलने की उम्मीद में लाइन लगाए खड़े नजर आए। पिछले दो दिनों से शहर के अधिकांश पेट्रोल पंपों पर अचानक भीड़ बढ़ गई है। हालात ऐसे…
जमशेदपुर समेत कोल्हान के ग्रामीण इलाकों में जंगली हाथियों का बढ़ता आतंक, रातभर पहरा देने को मजबूर ग्रामीण राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। सरायकेला-खरसावां और पूर्वी सिंहभूम के कई गांवों में हाथियों के झुंड रात के समय बस्तियों में घुसकर घरों और फसलों को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। लगातार हो रही घटनाओं से ग्रामीणों में भय का माहौल है और लोग रातभर जागकर अपने घरों की निगरानी करने को मजबूर हैं। जानकारी के अनुसार चांडिल, ईचागढ़ और कुकडू प्रखंड में हाथियों की आवाजाही लगातार बढ़ी…
रफ्तार का कहर, हाईवा ट्रक से कुचलकर मासूम छात्रा की मौत. राष्ट्र संवाद संवाददाता बिहार के सहरसा में रफ्तार का कहर देखने को मिला है. जहां स्कूल पढ़ने जा रही करीब 6 वर्षीय छात्रा की हाईवा ट्रक से कुचलकर मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. हाईवा ट्रक की रफ्तार इतनी तेज थी कि छात्रा को कुछ दूरी तक घसीटते हुए आगे निकल गया. मृतिका की पहचान ललन यादव के करीब 6 वर्षीय नतिनी परी कुमारी के रूप में हुई है. जो स्कूल जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी. कि इसी दौरान तेज रफ्तार हाईवा ट्रक ने…
