पोटका के शिक्षकों की जनगणना ड्यूटी स्थानीय स्तर पर लगाने की मांग, विधायक संजीव सरदार ने डीसी को सौंपा ज्ञापन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। पोटका विधायक संजीव सरदार ने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त से मिलकर पोटका प्रखंड के शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं की जनगणना ड्यूटी जमशेदपुर क्षेत्र से हटाकर पोटका में ही लगाने की मांग की है। विधायक ने बताया कि पोटका के कई विद्यालयों के शिक्षक और प्रधानाध्यापक जनगणना कार्य के लिए जमशेदपुर में प्रतिनियुक्त किए गए हैं। इससे ग्रामीण विद्यालयों में पठन-पाठन प्रभावित होने की आशंका है और छात्रों की पढ़ाई पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। संजीव सरदार…
Author: dhiraj Kumar
रेल यात्री समस्याओं को लेकर 17 मई को साकची में हस्ताक्षर अभियान राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। रेल यात्री संघर्ष समिति की बैठक गुरुवार को गरमनाला में नीरज सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में 17 मई को साकची गोलचक्कर पर प्रस्तावित हस्ताक्षर अभियान सह प्रदर्शन को सफल बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। समिति के नीरज सिंह और अजय कुमार ने बताया कि रेल यात्रियों की समस्याओं और उनकी मांगों को व्यापक समर्थन दिलाने के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि रेल प्रशासन इस हस्ताक्षर अभियान की गंभीरता को…
बालीगुमा पानी टंकी को चालू कराने की कवायद तेज, सरयू राय ने किया स्थल निरीक्षण राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने मानगो पेयजल परियोजना की वर्षों से निष्क्रिय पड़ी बालीगुमा पानी टंकी को चालू कराने की दिशा में गुरुवार को डिमना चौक से डिमना नाला तक सघन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एनएचएआई और पेयजल एवं स्वच्छता विभाग (पीएचईडी) के अभियंताओं के साथ बैठक कर पाइपलाइन बिछाने के लिए दो वैकल्पिक मार्गों पर चर्चा की। एनएचएआई अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि वे पाइपलाइन बिछाने में बाधा नहीं डाल रहे हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि पाइपलाइन…
अस्मिता महिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता के विजेताओं को विधायक सरयू राय ने किया सम्मानित राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट के बारीडीह स्थित कार्यालय में गुरुवार को अस्मिता महिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता तथा ब्लैक बेल्ट परीक्षा में सफल खिलाड़ियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह प्रतियोगिता 26 अप्रैल को जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन, पूर्वी सिंहभूम और जिला ताइक्वांडो संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुई थी। सरयू राय ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि वे अपने जोश और अनुशासन को बनाए…
ई-फार्मेसी के विरोध में 20 मई को देशव्यापी बंद, जमशेदपुर के दवा विक्रेता भी रहेंगे शामिल राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। दवा विक्रेताओं के अस्तित्व और जनस्वास्थ्य से जुड़े गंभीर मुद्दों को लेकर ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (AIOCD) ने 20 मई 2026 को एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी बंद का आह्वान किया है। इस बंद में देशभर के लगभग 12.40 लाख केमिस्ट और दवा वितरक शामिल होंगे। जमशेदपुर के दवा विक्रेता भी इस आंदोलन में भाग लेंगे। जमशेदपुर केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष पंकज छाबड़ा और महासचिव आशीष चटर्जी ने बताया कि संगठन ने इस संबंध में प्रधानमंत्री, गृह…
बेहतर भविष्य के लिए बहुमूल्य साबित होगा प्रशिक्षण महाअभियान, राष्ट्र सर्वोपरि के भाव को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प : काले राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन (मानस सभागार) में भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर द्वारा आगामी “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान” की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं के वैचारिक एवं संगठनात्मक प्रशिक्षण तथा राष्ट्रहित के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के दौरान कार्यक्रम को सफल, प्रभावी एवं व्यापक बनाने हेतु विभिन्न विषयों पर रणनीति तैयार की गई। कार्यकर्ताओं को…
माधुरी दीक्षित के जन्मदिन पर साकची में उत्सव की धूम सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित के जन्मदिन के अवसर पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी शहर के साकची बाजार में भव्य दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा हैं। कार्यक्रम के प्रथम दिन गुरुवार शाम को आयोजन स्थल पर उत्सव (त्योहर) जैसा माहौल देखने को मिला। स्पर्श क्रिएटिव एकेडमी के बच्चों ने माधुरी दीक्षित के लोकप्रिय गीतों पर शानदार रंगारंग प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया। बच्चों के आकर्षक नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित लोगों…
टाटा से वाराणसी के लिए रेखा लग्जरी बस सेवा शुरू राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। टाटा से वाराणसी के लिए रेखा लग्जरी बस सेवा की शुरुआत गुरुवार को मानगो बस स्टैंड से की गई। इस नई बस सेवा का शुभारंभ विधायक सरयू राय ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर विधायक सरयू राय ने कहा कि नई बस सेवा शुरू होने से जमशेदपुर और वाराणसी के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को बेहतर और आरामदायक सुविधा मिलेगी। बस में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए वाई-फाई, आरामदायक सीटें तथा टॉयलेट जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। कार्यक्रम में…
पेट्रोल-डीजल संकट और नीट गड़बड़ी पर झामुमो का केंद्र सरकार पर हमला, साइकिल चलाकर जताया विरोध राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: झारखंड में पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति को लेकर उत्पन्न स्थिति और नीट परीक्षा में कथित गड़बड़ी को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाडंगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र सरकार देश के वास्तविक हालात को समझने में विफल रही है, जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। कुणाल षाडंगी ने कहा कि पेट्रोल-डीजल के लिए लोगों को लंबी कतारों में खड़ा…
जनगणना 2027 के लिए कलादलों को दिया गया प्रशिक्षण, 16 मई से शुरू होगा मकान सूचीकरण राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत 16 मई से 14 जून 2026 तक होने वाले मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना कार्य को लेकर जिला जनसंपर्क कार्यालय सभागार में निबंधित कलादलों के लिए एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में जिला सांख्यिकी सह जनगणना पदाधिकारी मोजाहिद अंसारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी पंचानन उरांव तथा जनगणना निदेशालय, झारखंड के जिला समन्वयक ने कलादलों को व्यापक प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी सौंपी। अधिकारियों ने बताया कि नागरिकों की सुविधा के लिए स्व-गणना…
