Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रक्तदान के माध्यम से अर्पण कर रहा अतुलनीय कार्य, इनकी सेवा भावना से मैं आह्लादित हूँ : अर्जुन मुंडा
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड

    रक्तदान के माध्यम से अर्पण कर रहा अतुलनीय कार्य, इनकी सेवा भावना से मैं आह्लादित हूँ : अर्जुन मुंडा

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJune 28, 2026No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रक्तदान के माध्यम से अर्पण कर रहा अतुलनीय कार्य, इनकी सेवा भावना से मैं आह्लादित हूँ : अर्जुन मुंडा

    रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं – रघुवर दास

    टीम अर्पण पर शहर को गर्व है : विद्युत वरण महतो

    यह रक्तदान शिविर एक मिसाल है : मंगल कालिंदी

    मुझे इस शिविर में आकर अत्यंत प्रसन्नता हुई- यह अतुलनीय है – डी.बी.सुन्दरम्म  अर्पण का संकल्प है मानव सेवा : अमरप्रीत सिंह काले

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर : शहर की अग्रणी सामाजिक संस्था अर्पण परिवार द्वारा आयोजित 11वें महा रक्तदान शिविर में भीषण गर्मी के बावजूद रक्तदाताओं का अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। सेवा और मानवता के इस महायज्ञ में युवाओं, महिलाओं एवं विभिन्न परिवारों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए रक्तदान किया।

    शिविर में कुल 1068 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में प्रथम बार रक्तदान करने वाले (फर्स्ट टाइम डोनर) भी शामिल हुए। महिलाओं ने भी उत्साहपूर्वक रक्तदान कर समाज के लिए प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया। वहीं कई परिवारों ने एक साथ रक्तदान कर मानवता का संदेश दिया, जिनमें पिता-पुत्र, पति-पत्नी सहित अन्य परिजनों ने भी रक्तदान किया। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए रक्तदाताओं एवं अतिथियों के बीच पौधों का वितरण किया गया। रक्तदान के साथ प्रकृति संरक्षण का यह संदेश सभी के लिए आकर्षण का केंद्र रहा।

    इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा मानव सेवा का कार्य है। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद को नया जीवन दे सकता है। उन्होंने अर्पण परिवार के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि संस्था समाज में जनसेवा की मिसाल कायम कर रही है।

    झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं ओडिशा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास ने कहा कि रक्तदान महादान है। प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए ताकि किसी भी जरूरतमंद को रक्त की कमी का सामना न करना पड़े। उन्होंने अर्पण परिवार के इस सेवा अभियान की प्रशंसा की।

    मुख्य उद्घाटनकर्ता एवं जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि अर्पण परिवार सामाजिक सेवा के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट कार्य कर रहा है। संस्था का यह अभियान समाज में सेवा, सहयोग और जागरूकता का संदेश दे रहा है तथा युवाओं को रक्तदान के लिए प्रेरित कर रहा है।

    जुगसलाई विधानसभा के विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि रक्तदान से बढ़कर कोई दान नहीं है। अर्पण परिवार का यह आयोजन समाज के लिए अत्यंत प्रेरणादायक है

    इस मौके पर टाटा स्टील लिमिटेड मेसर्स उपाध्यक्ष (कारपोरेट सेवाएं) डी. बी. सुंदररमन ने कहा

    की मुझे इस शिविर में आकर अत्यंत प्रसन्नता हुई- यह अतुलनीय है और इसकी जितनी भी सराहना की जय वह कम है ।

    अर्पण परिवार के संरक्षक अमरप्रीत सिंह काले ने सभी रक्तदाताओं, अतिथियों, चिकित्सकों, स्वयंसेवकों, सहयोगी संस्थाओं एवं मीडिया प्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अर्पण परिवार का उद्देश्य केवल रक्त संग्रह करना नहीं, बल्कि समाज में रक्तदान के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना और जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा करना है। उन्होंने कहा कि रक्तदाताओं के सहयोग और समाज के विश्वास से ही संस्था सेवा के नए आयाम स्थापित कर रही है तथा भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी अभियान निरंतर जारी रहेंगे।

    इनकी रही उपस्थित

    इस मौके पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिनेशानंद गोस्वामी, पूर्व इचागढ़ विधायक अरविंद सिंह, पूर्व बाहरागोडा विधायक कुणाल सारंगी, दैनिक जागरण के संपादक प्रदीप सिंह, दैनिक भास्कर के संपादक भवानंद झा, उदित वाणी के संपादक उदित अग्रवाल, खबर मंत्र के सत्येंद्र कुमार, पूर्व सांसद सुमन महतो, कांग्रेस नेता अजय सिंह, कांग्रेस नेता रविंद्र झा, समाजसेवी शिव शंकर सिंह, आजसू नेता चंद्रगुप्त सिंह, मीरा मुंडा, सीपीसी प्रधान भगवान सिंह, अमिताभ चटर्जी, कमल किशोर, भाजपा नेता नीरज सिंह, राजेश शुक्ल, भाजपा नेता महेंद्र यादव, राजन सिंह, मिथिलेश सिंह यादव, योगेश मल्होत्रा, भूपेंद्र सिंह, राकेश सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव सिन्हा, महामंत्री राजीव सिंह, रविंद्र कुमार, पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार, अनिल मोदी, उदय सिंहदेव, झामुमो के जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन, लालटू महतो, सन्नी सिंह, पवन गुप्ता, अभय सिंह उज्जैन, विकास सिंह, धर्मेंद्र प्रसाद, पवन अग्रवाल, उप महापौर राहुल सिंह कश्यप, उप महापौर अंकुर सिंह, पूर्व उपमहापौर बॉबी सिंह, समाजसेवी संजय पलसानिया, वाईपी सिंह, अचिंताम दास गुप्ता, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष कल्याणी शरण, पूर्व जिला अध्यक्ष राजपति देवी, पूर्व जिला अध्यक्ष नीरू सिंह, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष राजकुमार सिंह, उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, जिला परिषद सदस्य कुसुम पुर्ती, कविता परमार, करण सिंह, परितोष सिंह, पूर्व सैनिक सेवा परिषद के संस्थापक वरुण कुमार, महासचिव जितेन्द्र सिंह , वार्ड पार्षद अशोक सिंह, सतनाम सिंह गंभीर, गणेश सोलंकी, जेएमएम नेता पवन सिंह, धनुर्धर त्रिपाठी, दिनेश मंडल, कमलजीत कौर, इंटर्न नेता शैलेश पांडे, धर्मेंद्र सोनकर, बृजेश सिंह, शंकर रेड्डी, अशोक चौधरी, पोरेश मुखी, गणेश राव, अरुण सिंह सहित अन्य कई गणमान्य उपस्थित रहे एवं पूरे आयोजन में सेवा, समर्पण और मानवता का अद्भुत संगम देखने को मिला, जिसने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया कि “रक्तदान महादान” केवल एक संदेश नहीं, बल्कि समाज के प्रति हमारी साझा जिम्मेदारी है।

    कार्यक्रम को सफल बनाने में अर्पण के अध्यक्ष जूगुन पांडे, पप्पू राव, महेश मिश्रा, बिभाष मजुमदार, प्रिंस सिंह, दीपक सिंह, सूरज बाग, घनश्याम भिरभरिया, सुमन कुमार, कौशिक प्रसाद, मनीष सिंह एवं अन्य सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

    इनकी सेवा भावना से मैं आह्लादित हूँ : अर्जुन मुंडा रक्तदान के माध्यम से अर्पण कर रहा अतुलनीय कार्य
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभाजपा पूर्वी सिंहभूम की संगठनात्मक बैठकों में बूथ सशक्तिकरण और आगामी कार्यक्रमों पर मंथन
    Next Article पेड़ों की अंधाधुंध कटाई और गार्डवाल तोड़ने का आरोप, भाजपा ने मांगी FIR और कार्रवाई

    Related Posts

    दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीसी और एसएसपी ने घाटों का किया निरीक्षण

    October 20, 2026

    मानगो के ओल्ड पुरुलिया रोड मे फल की गुमटी में लगी भीषण आग, दमकल ने पाया काबू

    October 20, 2026

    जम्बू अखाड़ा महिला विंग की ओर से 108 कन्याओं का पूजन, शस्त्र पूजन के साथ मनाया गया धार्मिक अनुष्ठान

    October 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीसी और एसएसपी ने घाटों का किया निरीक्षण

    मानगो के ओल्ड पुरुलिया रोड मे फल की गुमटी में लगी भीषण आग, दमकल ने पाया काबू

    जम्बू अखाड़ा महिला विंग की ओर से 108 कन्याओं का पूजन, शस्त्र पूजन के साथ मनाया गया धार्मिक अनुष्ठान

    भीषण सड़क हादसे के बाद बवाल, एक की मौत- दर्जनभर घायल, आक्रोशित लोगों ने कार में लगाई आग

    आशियाना गार्डन में छत से गिरकर 77 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, मॉर्निंग वॉक के दौरान हादसा

    कल्याण तालुका के वरप गांव में गरबा पंडाल पर तलवार से हमला, 8 हुड़दंगियों ने मचाया आतंक

    त्योहारों की रोशनी में दम न तोड़ दे ज़िंदगी

    भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूब

    कदमा टोल ब्रिज के पास किशोर की चाकू मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

    मां रूपी सोरेन की अस्थियां लेकर रजरप्पा पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, दामोदर-भैरवी संगम पर करेंगे विसर्जन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.