Author: dhiraj Kumar

सांसद कालीचरण सिंह ने बीमार बच्ची के इलाज हेतु बढ़ाया मदद का हाथ राष्ट्र संवाद संवाददाता चतरा: सदर प्रखंड अंतर्गत होलमगड़ा कला निवासी शिव दयाल प्रजापति की पोती इन दिनों रांची स्थित रानी चिल्ड्रेन अस्पताल में इलाजरत है। बच्ची की तबीयत खराब होने से पूरा परिवार काफी चिंतित था। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण इलाज में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। इसकी जानकारी मिलने पर चतरा लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद कालीचरण सिंह ने मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए परिवार को आर्थिक सहयोग प्रदान किया। सांसद ने परिवारजनों से बातचीत कर बच्ची के शीघ्र स्वस्थ…

Read More

दलमा की तलहटी के तीन इलाके बनेंगे आकर्षण का केंद्र डीएफओ के साथ विधायक सरयू राय ने किया निरीक्षण, पार्क, तालाब, पाथ-वे और चिल्ड्रेन पार्क बनाने पर सहमति राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : मानगो से सटे दलमा पहाड़ की तलहटी में बसे तीन इलाकों को जल्द ही पर्यटन और मनोरंजन के दृष्टिकोण से विकसित किया जाएगा। शनिवार को जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने डीएफओ सबा आलम अंसारी के साथ चंद्रावती नगर-गोपाल नगर, कुमरूम बस्ती और पारडीह क्षेत्र का संयुक्त भ्रमण किया। निरीक्षण के दौरान इन स्थानों पर पार्क, तालाब, पाथ-वे और बच्चों के लिए चिल्ड्रेन पार्क विकसित करने…

Read More

श्री दक्षिणेश्वरी मां काली मंदिर में अमवस्या पूजा सपंन्न राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। श्री श्री दक्षिणेश्वरी काली मंदिर इस्ट प्लांट वस्ती में ज्येष्ठ माह अमवस्या के अवसर पर शनिवार को विशेष पूजा का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मां काली की स्नान के पश्चात भव्य श्रृंगार किया गया. तत्पश्चात् संध्या समय में मां दक्षिणेश्वरी काली की विधिवत्त पूजा अर्चना की गई एवं भक्तों के बीच भोग का वितरण किया गया. पूरोहित अशोक चटर्जी द्वारा पूजा संपन्न कराया गया. इस अवसर पर मंदिर कमिटी द्वारा बताया गया कि प्रत्येक माह के अमवस्या तिथि को मां काली की विशेष पूजा का…

Read More

भीषण गर्मी से दिनभर तपता रहा शहर, सड़कों पर पसरा सन्नाटा राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। शनिवार को शहर में भीषण गर्मी और तेज धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया। दोपहर के समय तापमान बढ़ने के कारण आम जनजीवन प्रभावित रहा। खासकर टेल्को से गोलमुरी जाने वाली सड़क पर दिन के समय बहुत कम लोग नजर आए और सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले। सड़क किनारे दुकानें और बाजारों में भी सामान्य दिनों की तुलना में कम भीड़ देखने को मिली। गर्मी से बचने…

Read More

मरीज सहायता के लिए TMH ने शुरू की 24×7 हेल्पलाइन ‘टीएमएच साथी’ राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। Tata Main Hospital ने मरीज सहायता सेवाओं को और सशक्त बनाने के उद्देश्य से 24×7 हेल्पलाइन प्लेटफॉर्म ‘टीएमएच साथी’ की शुरुआत की है। यह सेवा पेशेवर कॉल सेंटर सेवा प्रदाता Digitide के सहयोग से विकसित की गई है। इस पहल की घोषणा टाटा स्टील मेडिकल सर्विसेज़ की जनरल मैनेजर डॉ विनीता सिंह की उपस्थिति में आयोजित मीडिया संवाद कार्यक्रम के दौरान की गई। नई हेल्पलाइन 033 6902 2333 पर 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। इसके माध्यम से ओपीडी अपॉइंटमेंट बुकिंग, रीशेड्यूलिंग, शिकायत प्रबंधन, मरीजों की…

Read More

पूर्वी सिंहभूम में दूर होगी बालू की किल्लत, उपायुक्त ने किया दो बालू घाटों का संविद निष्पादन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले में लंबे समय से बनी बालू की समस्या अब जल्द दूर होने वाली है। राज्य सरकार द्वारा बालू घाटों की लीज प्रक्रिया को सरल बनाए जाने के बाद जिले में बालू घाटों के संचालन की दिशा में तेजी आई है। इसी क्रम में उपायुक्त श्री राजीव रंजन ने शनिवार को दो प्रमुख बालू घाटों के लिए संविद (एग्रीमेंट) का निष्पादन किया। इस अवसर पर जिला खनन पदाधिकारी तथा सफल बोलीदाता कंपनी एम/एस गोदावरी कमोडिटीज लिमिटेड…

Read More

भाजपा जमशेदपुर महानगर के दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ, 12 सत्रों में मिलेगा संगठन और विचारधारा का प्रशिक्षण राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: भाजपा जमशेदपुर महानगर के जिला स्तरीय दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का शनिवार को सोनारी स्थित चित्रगुप्त भवन सभागार में शुभारंभ हुआ। महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित इस 36 घंटे के प्रशिक्षण कार्यक्रम में 12 सत्रों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यपद्धति, विचारधारा, बूथ प्रबंधन, केंद्र सरकार की योजनाओं और राष्ट्र निर्माण में कार्यकर्ताओं की भूमिका पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्घाटन झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद…

Read More

सिविल सर्जन का औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार पर जोर राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। डॉ साहिर पाल ने शनिवार को सदर अस्पताल खासमहल, शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरसानगर तथा विभिन्न आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति, समय प्रबंधन, साफ-सफाई और बायोमेट्रिक उपस्थिति व्यवस्था की समीक्षा की। सिविल सर्जन ने बताया कि लगातार मिल रही शिकायतों और अनुशासनहीनता की सूचना के आधार पर निरीक्षण किया गया। उन्होंने कहा कि ड्यूटी समय में चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों की अनुपस्थिति के कारण आम लोगों को इलाज में परेशानी हो रही है, जो स्वीकार्य…

Read More

लायंस क्लब फेमिना द्वारा बालीगुमा में लगातार तीन वर्षों से चलाया जा रहा मदर एंड चाइल्ड केयर प्रोग्राम राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर 16 मई : सामाजिक सरोकार और सामूहिक सेवा के क्षेत्र में लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर फेमिना द्वारा एक बेहद प्रेरणादायी मिसाल पेश की जा रही है। बालीगुमा स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (UPHC) में पिछले तीन वर्षों से “मदर एंड चाइल्ड केयर प्रोग्राम” का सफलतापूर्वक संचालन किया जा रहा है। यह निरंतर चलने वाला अभियान आज समाज में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और सहयोग का एक उत्कृष्ट और अनुकरणीय उदाहरण बन चुका है, जिसमें क्लब…

Read More

बोर्ड परीक्षाओं के जिला टॉपर्स का हुआ सम्मान, उपायुक्त ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। जिला प्रशासन की ओर से रविंद्र भवन सभागार, साकची में आयोजित जिला स्तरीय सम्मान समारोह में वर्ष 2026 की JAC, CBSE एवं ICSE बोर्ड परीक्षाओं के जिला टॉपर्स को सम्मानित किया गया। उपायुक्त श्री राजीव रंजन ने मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उपायुक्त ने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता कठिन परिश्रम, अनुशासन तथा शिक्षकों और अभिभावकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने छात्रों को निरंतर मेहनत करते हुए जीवन में आगे…

Read More