लोकगीतों और लोकसंस्कृति की गूंज से सजा “स्वर लोकमंथन के” कार्यक्रम राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। अखिल भारतीय साहित्य परिषद, न्यास एवं तुलसी भवन के संयुक्त तत्वावधान में लोकगीतों एवं लोकसंस्कृति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक आयोजन “स्वर लोकमंथन के” का आयोजन गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में भारतीय लोकभाषाओं, लोकपरंपराओं और लोकगीतों की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत पर सार्थक विमर्श के साथ विविध भाषाओं में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। कार्यक्रम की अध्यक्षता तुलसी भवन के मानद महासचिव डॉ. परसेनजीत तिवारी ने की, जबकि मंच संचालन संगठन महामंत्री सूरज सिंह राजपूत ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में रीवा, मध्य प्रदेश से…
Author: dhiraj Kumar
मानगो पेयजल परियोजना की अद्यतन स्थिति सार्वजनिक करें उप नगर आयुक्त : सरयू राय राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने मानगो नगर निगम के उप नगर आयुक्त को पत्र लिखकर मानगो पेयजल परियोजना और क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति की वर्तमान स्थिति सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि परियोजना की वास्तविक स्थिति सामने आने से तकनीकी व परिचालन संबंधी त्रुटियों को दूर कर जलापूर्ति को नियमित करने के लिए ठोस कदम उठाए जा सकेंगे। पत्र में सरयू राय ने बताया कि नवंबर 2024 में पुनः विधायक निर्वाचित होने के बाद उन्होंने…
आंदोलन शांतिपूर्ण है, इसे कमजोरी न समझे रेलवे; जरूरत पड़ी तो ट्रैक पर भी बैठेंगे : सरयू राय राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : टाटानगर और आसपास के क्षेत्रों में ट्रेनों की लगातार लेटलतीफी के विरोध में रेल यात्री संघर्ष समिति द्वारा रविवार को साकची गोलचक्कर पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस अभियान में जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने रेलवे प्रशासन पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि समिति का आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण है, लेकिन इसे रेलवे कमजोरी न समझे। यदि आवश्यक हुआ तो आंदोलनकारी रेल ट्रैक पर बैठने से भी पीछे नहीं हटेंगे। सरयू राय ने आरोप…
तुलसी भवन में लोकमंच के अन्तर्गत बहुभाषी काव्य गोष्ठी का आयोजन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन, तुलसी भवन द्वारा संस्थान के प्रयाग कक्ष में मासिक ‘लोकमंच’ (बहुभाषी काव्य गोष्ठी) का आयोजन किया गया । जिसकी अध्यक्षता संस्थान के अध्यक्ष श्री सुभाष चन्द्र मुनका तथा संचालन श्रीमती माधवी उपाध्याय ने की । इस अवसर पर स्वागत वक्तव्य संस्थान के मानद महासचिव डाॅ० प्रसेनजित तिवारी एवं धन्यवाद ज्ञापन संस्थान के उपाध्यक्ष श्री राम नन्दन प्रसाद द्वारा किया गया । मौके पर , अतिथि के रुप में साहित्य समिति की मार्गदर्शिका डाॅo रागिनी भूषण मंचासीन रहीं । कार्यक्रम का…
वायदों से आगे बढ़ता मानगो, समाधान की राह पर मेयर सुधा गुप्ता, अमन शांडिल्य राष्ट्र संवाद संवाददाता मानगो की सबसे बड़ी समस्या वर्षों से पेयजल संकट रही है। हर चुनाव में “जल समस्या दूर करने” के दावे तो हुए, लेकिन जमीनी स्तर पर स्थायी समाधान नहीं दिखा। ऐसे में मेयर सुधा गुप्ता ने चुनाव प्रचार के दौरान जो “टैंकर फ्री मानगो” का संकल्प लिया था, अब वह केवल नारा नहीं बल्कि कार्ययोजना के रूप में नजर आने लगा है। मानगो नगर निगम द्वारा जलापूर्ति नेटवर्क का ब्लू प्रिंट तैयार करना, नई पाइपलाइन बिछाने की पहल, जल टंकियों की क्षमता बढ़ाना…
वरिष्ठ समाजसेवी एवं कांग्रेस नेता जोगी मिश्रा का निधन, शोक की लहर राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर के वरिष्ठ समाजसेवी एवं कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव श्री जोगी मिश्रा का दिल्ली स्थित हेरिटेज अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे 82 वर्ष के थे और लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन की खबर से सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। श्री मिश्रा अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। वे सामाजिक सरोकारों और कांग्रेस संगठन में सक्रिय भूमिका के लिए जाने जाते थे। उनके निधन पर विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक एवं धार्मिक…
बिल्डर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया की नई टीम का गठन, उद्योग विकास को मिलेगी नई दिशा राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर में बिल्डर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (बीएआई) आदित्यपुर एवं जमशेदपुर इकाई का इंस्टॉलेशन समारोह गरिमामय माहौल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में झारखंड सरकार की मंत्री दीपिका पांडे सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं, जबकि टीएसबीसीएल जीएम आर.के. सिंह एवं बीएआई के वाइस प्रेसिडेंट कौशल सिंह ने विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थिति दर्ज कराई। समारोह के दौरान संगठन की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। आदित्यपुर इकाई में अमित कुंवर को चेयरमैन, उपदेश चावला एवं साहिल सिंह भाटिया को…
झारखंड विद्युत श्रमिक संघ की आमसभा आयोजित, अस्थायी कर्मियों के हित में आंदोलन की चेतावनी राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर के कदमा में रविवार को झारखंड विद्युत श्रमिक संघ की ओर से एक आमसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व संघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश सिंह ने किया। सभा में बड़ी संख्या में विद्युत विभाग से जुड़े श्रमिक और कर्मचारी उपस्थित रहे। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष दिनेश सिंह ने कहा कि विद्युत विभाग में भविष्य में जो भी नियुक्तियां निकाली जाएं, उनमें प्राथमिकता उन कर्मियों को दी जानी चाहिए जो लंबे समय से अस्थायी रूप से कार्य कर रहे हैं।…
बिरसानगर जोन नंबर-6 में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक गंभीर रूप से घायल राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : बिरसानगर थाना क्षेत्र के जोन नंबर-6 में मामूली विवाद ने रविवार को हिंसक रूप ले लिया। इस घटना में स्थानीय निवासी जसवीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोप है कि उनके मकान मालिक संतोष कुमार ने विवाद के दौरान उनके साथ बेरहमी से मारपीट की। प्राप्त जानकारी के अनुसार, किसी छोटी सी बात को लेकर जसवीर सिंह और मकान मालिक संतोष कुमार के बीच कहासुनी शुरू हुई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच…
आर्थिक संकट से जूझ रही बीमार महिला की कांग्रेस ने की मदद राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस अध्यक्ष परविंदर सिंह के संज्ञान में यह सूचना आई कि गोलमुरी के नामदा बस्ती में रहने वाली एक बीमार महिला आर्थिक संकट से गुजर रही है। महिला की स्थिति को देखते हुए जिला कांग्रेस की ओर से तत्काल राहत पहुंचाई गई। जिला कांग्रेस के महामंत्री उदय कुमार सिंह ने महिला के घर पहुंचकर आवश्यक खाद्य सामग्री एवं नगद राशि प्रदान की। सहायता के तहत 26 किलो आटा, 26 किलो चावल, 5 किलो दाल, 4 किलो खाद्य तेल सहित अन्य…
