Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » छोटा तालाब से 60 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद, क्षेत्र में फैली सनसनी
    Breaking News Headlines अपराध कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    छोटा तालाब से 60 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद, क्षेत्र में फैली सनसनी

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJuly 7, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    छोटा तालाब से 60 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद, क्षेत्र में फैली सनसनी

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर: सुंदरनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत केरुवाडूंगरी पंचायत के रीदय टोला स्थित छोटे तालाब से सोमवार को करीब 60 वर्षीय रंजीत दास का शव बरामद होने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह स्थानीय लोगों ने तालाब में एक शव तैरता देखा, जिसके बाद इसकी सूचना तुरंत सुंदरनगर थाना पुलिस को दी गई।

    सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की सहायता से शव को तालाब से बाहर निकलवाया। मृतक की पहचान रंजीत दास (60) के रूप में की गई। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंचे, जिनका रो-रोकर बुरा हाल था। आसपास के लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई और पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल बन गया।

    पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा की प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि मौत डूबने से हुई है या इसके पीछे कोई अन्य वजह है।

    सुंदरनगर थाना पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है। साथ ही मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर घटना से जुड़ी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने कहा है कि जांच पूरी होने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    क्षेत्र में फैली सनसनी छोटा तालाब से 60 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleSIR-2026 में धीमी प्रगति पर उपायुक्त सख्त, रामगढ़ के तीन मतदान केंद्रों का किया औचक निरीक्षण।।
    Next Article UCIL में सरकारी बंगले को लेकर विवाद: पूर्व तकनीकी निदेशक मनोज कुमार पर नियम उल्लंघन के आरोप, नए निदेशक गेस्ट हाउस में रहने को मजबूर

    Related Posts

    दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीसी और एसएसपी ने घाटों का किया निरीक्षण

    October 20, 2026

    मानगो के ओल्ड पुरुलिया रोड मे फल की गुमटी में लगी भीषण आग, दमकल ने पाया काबू

    October 20, 2026

    जम्बू अखाड़ा महिला विंग की ओर से 108 कन्याओं का पूजन, शस्त्र पूजन के साथ मनाया गया धार्मिक अनुष्ठान

    October 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीसी और एसएसपी ने घाटों का किया निरीक्षण

    मानगो के ओल्ड पुरुलिया रोड मे फल की गुमटी में लगी भीषण आग, दमकल ने पाया काबू

    जम्बू अखाड़ा महिला विंग की ओर से 108 कन्याओं का पूजन, शस्त्र पूजन के साथ मनाया गया धार्मिक अनुष्ठान

    भीषण सड़क हादसे के बाद बवाल, एक की मौत- दर्जनभर घायल, आक्रोशित लोगों ने कार में लगाई आग

    आशियाना गार्डन में छत से गिरकर 77 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, मॉर्निंग वॉक के दौरान हादसा

    कल्याण तालुका के वरप गांव में गरबा पंडाल पर तलवार से हमला, 8 हुड़दंगियों ने मचाया आतंक

    त्योहारों की रोशनी में दम न तोड़ दे ज़िंदगी

    भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूब

    कदमा टोल ब्रिज के पास किशोर की चाकू मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

    मां रूपी सोरेन की अस्थियां लेकर रजरप्पा पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, दामोदर-भैरवी संगम पर करेंगे विसर्जन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.