बिना रजिस्ट्रेशन तीन वर्षों से चल रहा क्लीनिक, स्वास्थ्य विभाग की चुप्पी पर उठे सवाल राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिले के बिरसानगर थाना क्षेत्र में एक महिला चिकित्सक द्वारा वर्ष 2022 से कथित रूप से बिना आवश्यक वैधानिक दस्तावेजों के क्लीनिक संचालित किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि क्लीनिक के पास न तो क्लिनिकल एस्टैब्लिशमेंट रजिस्ट्रेशन प्रमाणपत्र है और न ही बायोमेडिकल वेस्ट प्रबंधन से संबंधित अनिवार्य प्रदूषण प्रमाणपत्र। इसके बावजूद वर्षों से यहां मरीजों का इलाज किया जा रहा है। मामले को लेकर स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।…
Author: dhiraj Kumar
आर्का जैन यूनिवर्सिटी के बाहर छात्रों के दो गुटों में हिंसक झड़प, वीडियो वायरल राष्ट्र संवाद संवाददाता आर्का जैन यूनिवर्सिटी के मुख्य गेट के बाहर आयोजित फेयरवेल समारोह की खुशियां उस समय अफरा-तफरी में बदल गईं, जब पास आउट छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए। पॉलिटेक्निक और बीबीए विभाग के छात्रों के बीच हुई हिंसक मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना के बाद Gamharia थाना क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार 15 मई की शाम यूनिवर्सिटी परिसर में छात्रों के लिए विदाई समारोह आयोजित किया गया था। कार्यक्रम…
नीट पेपर लीक के विरोध में 21 मई को कांग्रेस का उपायुक्त कार्यालय तक मार्च राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर में पूर्वी Singhभूम जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह की अध्यक्षता में बिष्टुपुर स्थित कांग्रेस कार्यालय में हुई। बैठक में नीट परीक्षा प्रश्नपत्र लीक और एक परीक्षार्थी की आत्महत्या पर गहरा दुख एवं आक्रोश व्यक्त किया गया। निर्णय लिया गया कि 21 मई को सुबह 10 बजे आमबागान मैदान, साकची से उपायुक्त कार्यालय तक पदयात्रा निकालकर केंद्र सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया जाएगा तथा प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के नाम मांगपत्र सौंपा जाएगा। बैठक के अंत में कांग्रेस…
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने बसंत मित्तल, दिल्ली में हुआ शपथ ग्रहण राष्ट्र संवाद संवाददाता नई दिल्ली के ली मेरिडियन होटल में सोमवार को अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का राष्ट्रीय अधिवेशन एवं शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ, जिसमें रांची के बसंत मित्तल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की शपथ ली। उनके साथ राष्ट्रीय महामंत्री गोपाल गोयल, कोषाध्यक्ष नत्थू राम जैन सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी पदभार ग्रहण किया। बसंत मित्तल ने हाल ही में हुए चुनाव में निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग को पराजित किया था। समारोह का शुभारंभ स्वामी बालकानंद गिरि जी महाराज के सान्निध्य में…
इंटर रोटरैक्ट क्विज प्रतियोगिता का सफल आयोजन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर के सभी रोटरी क्लबों के संयुक्त तत्वावधान में डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन ऑडिटोरियम में ROTAQUEST 2026 – इंटर रोटरैक्ट क्विज प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि पीडीजी प्रतीम बनर्जी, असिस्टेंट गवर्नर कुसुम ठाकुर तथा विभिन्न रोटरी क्लबों के अध्यक्षों ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्रतियोगिता में नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी, श्रीनाथ यूनिवर्सिटी, के.एम.पी.एम. वोकेशनल कॉलेज, डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन, अर्का जैन यूनिवर्सिटी सहित विभिन्न संस्थानों की टीमों ने भाग लिया। क्विज मास्टर्स सुश्री संगीता लाहिड़ी एवं डॉ. वी. मुरली ने रोचक ढंग से प्रतियोगिता का…
पोटका के सावनाडीह में चला फोकस लेप्रोसी कैंपेन, 95 लोगों की जांच, कुष्ठ रोग के प्रति किया गया जागरूक राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तहत पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अंतर्गत सावनाडीह गांव में फोकस लेप्रोसी कैंपेन (FLC) चलाया गया। सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल के निर्देश पर आयोजित इस अभियान में स्वास्थ्यकर्मियों ने घर-घर जाकर लोगों की जांच की और कुष्ठ रोग के प्रति जागरूक किया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रजनी महाकुड़ के नेतृत्व में चले इस अभियान में सहिया और एमपीडब्ल्यू कर्मियों ने गांव के 95 लोगों की जांच की। जांच…
यूसीआईएल संपदा विभाग में भ्रष्टाचार के आरोप, 20 वर्षों से जमे अधिकारी की संपत्ति की सीबीआई जांच की मांग राष्ट्र संवाद मुख्य संवाददाता जादूगोड़ा। यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसीआईएल) के संपदा विभाग पर भ्रष्टाचार और लापरवाही के गंभीर आरोप लग रहे हैं। विभाग में लगभग 20 वर्षों से पदस्थापित सिविल अधिकारी दिलीप कुमार मंडल को लेकर कर्मचारियों और आरटीआई कार्यकर्ताओं ने सवाल उठाए हैं तथा उनकी संपत्ति की सीबीआई से जांच कराने की मांग की है। कर्मचारियों का आरोप है कि यूसीआईएल प्रबंधन हर वर्ष कॉलोनी के रखरखाव पर लाखों रुपये खर्च करता है, लेकिन क्वार्टर जर्जर हो चुके…
J-TET में भोजपुरी, मगही और अंगिका को शामिल करने की मांग तेज, वित्त मंत्री को सौंपा गया ज्ञापन राष्ट्र संवाद संवाददाता रांची/जमशेदपुर: भाषा बचाओ संघर्ष समिति, झारखंड प्रदेश के प्रतिनिधिमंडल ने राज्य के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर को ज्ञापन सौंपकर J-TET परीक्षा में भोजपुरी, मगही और अंगिका भाषाओं को शामिल करने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि भोजपुरी, मगही और अंगिका करोड़ों लोगों की सांस्कृतिक पहचान और विरासत से जुड़ी भाषाएं हैं। इन भाषाओं को शिक्षक पात्रता परीक्षा से बाहर रखना लाखों छात्रों और अभ्यर्थियों के साथ अन्याय है। समिति के सदस्यों ने सरकार से क्षेत्रीय भाषाओं को…
ग्रीष्मावकाश के बाद स्कूल वैन-ऑटो की होगी विशेष जांच, जर्जर और पुराने वाहनों पर लगेगी रोक : उपायुक्त राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति एवं यातायात प्रबंधन की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, स्कूल वाहनों की फिटनेस जांच, हिट एंड रन मामलों में मुआवजा भुगतान तथा ओवरस्पीडिंग और ड्रिंक एंड ड्राइव पर प्रभावी कार्रवाई को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने बताया कि अप्रैल माह में जिले में 31 सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें 24 लोगों की मौत और 14 लोग…
गोलमुरी में Airtel के नेटवर्क और वाई-फाई सेवा से ग्राहक परेशान, 15 दिनों से समस्या बरकरार राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: देश की प्रमुख दूरसंचार कंपनी Airtel की सेवाओं को लेकर गोलमुरी क्षेत्र के ग्राहक इन दिनों काफी परेशान हैं। गोलमुरी बाजार स्थित पुराने SBI बैंक और भाटिया बुक स्टोर के आसपास रहने वाले उपभोक्ता पिछले 15 से 20 दिनों से नेटवर्क और वाई-फाई सेवा में लगातार आ रही दिक्कतों से जूझ रहे हैं। स्थानीय ग्राहकों का आरोप है कि इंटरनेट और वाई-फाई सेवा बार-बार बंद हो रही है, जिससे रोजमर्रा के कामकाज पर असर पड़ रहा है। लोगों का कहना…
