Author: dhiraj Kumar

रक्तदान के साथ हरियाली बढ़ाने वाले पर्यावरण प्रेमियों को मिला ‘तरु मित्र’ सम्मान राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल (AMURT) एवं प्रिवेंशन ऑफ क्रुएलिटी टू एनिमल्स एंड प्लांट्स के संयुक्त तत्वावधान में जमशेदपुर ब्लड सेंटर परिसर में सम्मान समारोह आयोजित कर पर्यावरण संरक्षण और रक्तदान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 50 से अधिक पर्यावरण प्रेमियों को ‘तरु मित्र’ सम्मान से सम्मानित किया गया। सम्मानित किए गए सभी लोग नियमित रक्तदाता होने के साथ-साथ पौधारोपण और वृक्षों की देखभाल कर हरियाली बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। इनमें शिक्षक सतीश सर, जयंत भुइया, लीलानंद…

Read More

हुलास के भव्य कवि-सम्मेलन में गूंजे संवेदना, व्यंग्य और जीवन-दर्शन के स्वर राष्ट्र संवाद संवाददाता हुलास द्वारा रविवार को कदमा, जमशेदपुर में आयोजित भव्य “कवि-सम्मेलन” साहित्यिक ऊर्जा, संवेदनाओं और सामाजिक सरोकारों से सराबोर रहा। तपती एवं उमस भरी गर्मी के बीच आयोजित इस गरिमामय कार्यक्रम ने कविता की शीतलता से उपस्थित साहित्य-प्रेमियों को भाव-विभोर कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की वंदना से हुआ, जिसकी भावपूर्ण प्रस्तुति विजय नारायण सिंह ‘बेरुका’ ने दी। संस्था का परिचय पूर्व अध्यक्ष धनपत चावला ने प्रस्तुत किया, जबकि सम्मेलन की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार श्यामल सुमन ने की। कवि-सम्मेलन में हरिकिशन चावला, श्यामल सुमन,…

Read More

बागबेड़ा के युवा वैज्ञानिक डॉ. निखिल कुमार सिंह को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियों पर पंचायत प्रतिनिधियों ने दिया सम्मान राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : बागबेड़ा कॉलोनी के युवा वैज्ञानिक डॉ. निखिल कुमार सिंह को जीनोमिक्स और बायोइन्फॉर्मेटिक्स के क्षेत्र में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिली उपलब्धियों के लिए पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने सम्मानित किया। बागबेड़ा कॉलोनी स्थित कुंवर सिंह मैदान में आयोजित समारोह में उन्हें शाॅल देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान उनके माता-पिता ओमप्रकाश सिंह को भी विशेष रूप से शाॅल देकर सम्मानित किया गया। पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि डॉ. सिंह की उपलब्धियां पूरे बागबेड़ा क्षेत्र और…

Read More

लक्ष्मीनगर में एमआरपी के प्रति जागरूक करने हेतु ग्राहक पंचायत ने आयोजित की विद्यार्थी गोष्ठी राष्ट्र संवाद संवाददाता आज दिनांक 17/05/2026 को लक्ष्मीनगर के “कोशिश पुस्तकालय” में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की ओर से एक विद्यार्थी गोष्ठी का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का प्रारंभ ग्राहक गीत एवं संगठन मंत्र से हुआ।कार्यक्रम में प्रान्त उपाध्यक्ष श्रीमती एंजिल उपाध्याय की ओर से संगठन और कार्यकर्ताओं का परिचय करवाया गया।श्रीमती उपासना सिन्हा जी ने सरल शब्दों में एम आर पी के विषय पर जानकारी दी और एम आर पी को तय करने के मानक पर‌ बात की ।उन्होंने देश व्यापी स्तर पर एम आर…

Read More

भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन, संगठन की बारीकियों से प्रशिक्षित होकर लौटे कार्यकर्ता संगठन विस्तार, बूथ प्रबंधन, डिजिटल सशक्तिकरण और पंचायत चुनाव की रणनीति पर हुआ मंथन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : भाजपा जमशेदपुर महानगर द्वारा सोनारी स्थित चित्रगुप्त भवन में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का रविवार को समापन हो गया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान-2026 के तहत आयोजित इस शिविर में कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति, डिजिटल सशक्तिकरण, बूथ प्रबंधन और आगामी पंचायत चुनाव की तैयारियों के संबंध में विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित समापन दिवस के…

Read More

बोकारो एसपी नाथू सिंह मीना रात में खुद उतरे सड़कों पर, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा राष्ट्र संवाद संवाददाता बोकारो पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना रात अपने पुलिस फोर्स और अधिकारियों के साथ शहर के सुरक्षा व्यवस्था को जानने और उसका आकलन करने निकले। इस दौरान उन्होंने जगह-जगह आम लोगों से भी पुलिस को लेकर फीडबैक लेने का काम किया। एसपी को यह शिकायत मिल रही थी कि कई जगह शराब दुकान के बगल में अड्डे बाजी हो रही है। जिस कारण आम लोगों को परेशानी हो रही है। इस परेशानी को देखते हुए एसपी ने रक्षक राइडर के बाइक…

Read More

जामताड़ा में मां पार्वती की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, लोगों में भारी आक्रोश राष्ट्र संवाद संवाददाता जामताड़ा शहर के गांधी मैदान स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में स्थापित मां पार्वती की प्रतिमा को अज्ञात शरारती तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी और आक्रोश व्याप्त है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल में जुट गई है। जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब 7 बजे जब श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे, तब उन्होंने देखा कि मां पार्वती की प्रतिमा क्षतिग्रस्त अवस्था में है। प्रतिमा के दोनों तरफ गहरे चोट के…

Read More

गोलमुरी बाजार स्थित दुर्गा मेडिकल पर ऑनलाइन पेमेंट नहीं लेने और दुर्व्यवहार का आरोप, थाने और सिविल सर्जन से शिकायत राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत गोलमुरी बाजार स्थित दुर्गा मेडिकल के संचालक पर हरियाणा निवासी संजू वर्मा ने ऑनलाइन भुगतान नहीं लेने और दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में उन्होंने गोलमुरी थाना तथा सिविल सर्जन कार्यालय में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। संजू वर्मा ने अपने शिकायत पत्र में कहा है कि वह किसी कार्य से जमशेदपुर आए हुए थे। इसी दौरान दवा खरीदने के लिए गोलमुरी बाजार स्थित दुर्गा…

Read More

डॉ. श्रीकृष्ण सिन्हा संस्थान की नई कार्यकारिणी का गठन . मनोज कुमार बने अध्यक्ष राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर . डॉ. श्रीकृष्ण सिन्हा संस्थान की नई कार्यकारिणी समिति का चुनाव शनिवार को आम सभा की बैठक में आगामी तीन वर्षों के लिए संपन्न हुआ . बैठक की अध्यक्षता संस्थान के अध्यक्ष जे. के. श्रीवास्तव ने की . बैठक को संबोधित करते हुए जे. के. श्रीवास्तव ने बढ़ती उम्र और स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए अध्यक्ष पद से मुक्त होने की इच्छा जताई, जिसे उपस्थित सदस्यों ने सहर्ष स्वीकार कर लिया . वहीं संस्थान के संस्थापक प्रधानसचिव डॉ. हरिबल्लभ सिंह आरसी…

Read More

नई शिक्षा नीति के विरोध में AISF का प्रदर्शन, सरकार का पुतला दहन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। All India Students’ Federation के बैनर तले शनिवार को LBSM College के मुख्य द्वार पर छात्रों ने केंद्र एवं राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान नई शिक्षा नीति, क्लस्टर सिस्टम, 75 प्रतिशत CGPA नियम तथा NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं के विरोध में सरकार का पुतला दहन किया गया। प्रदर्शन का नेतृत्व AISF के प्रदेश सदस्य मुकेश रजक ने किया। उन्होंने कहा कि सरकार की छात्र विरोधी नीतियों के कारण शिक्षा व्यवस्था लगातार महंगी और निजीकरण की ओर बढ़ रही…

Read More