Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गोलमुरी बाजार स्थित दुर्गा मेडिकल पर ऑनलाइन पेमेंट नहीं लेने और दुर्व्यवहार का आरोप, थाने और सिविल सर्जन से शिकायत
    Breaking News Headlines अपराध कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    गोलमुरी बाजार स्थित दुर्गा मेडिकल पर ऑनलाइन पेमेंट नहीं लेने और दुर्व्यवहार का आरोप, थाने और सिविल सर्जन से शिकायत

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMay 17, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गोलमुरी बाजार स्थित दुर्गा मेडिकल पर ऑनलाइन पेमेंट नहीं लेने और दुर्व्यवहार का आरोप, थाने और सिविल सर्जन से शिकायत

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत गोलमुरी बाजार स्थित दुर्गा मेडिकल के संचालक पर हरियाणा निवासी संजू वर्मा ने ऑनलाइन भुगतान नहीं लेने और दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में उन्होंने गोलमुरी थाना तथा सिविल सर्जन कार्यालय में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।

    संजू वर्मा ने अपने शिकायत पत्र में कहा है कि वह किसी कार्य से जमशेदपुर आए हुए थे। इसी दौरान दवा खरीदने के लिए गोलमुरी बाजार स्थित दुर्गा मेडिकल पहुंचे। आरोप है कि दवा लेने के बाद जब उन्होंने ऑनलाइन पेमेंट करने की बात कही, तो मेडिकल संचालक ने भुगतान लेने से इनकार कर दिया। विरोध करने पर उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया।

    उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान समय में डिजिटल भुगतान को सरकार बढ़ावा दे रही है, बावजूद इसके मेडिकल दुकान द्वारा ऑनलाइन भुगतान स्वीकार नहीं करना और ग्राहकों के साथ दुर्व्यवहार करना गलत है। संजू वर्मा ने मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है।

    इधर शिकायत मिलने के बाद गोलमुरी थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से भी पूरे मामले की जानकारी ली जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बाजार क्षेत्र में ग्राहकों के साथ बेहतर व्यवहार और डिजिटल भुगतान की सुविधा सुनिश्चित होनी चाहिए।

    गोलमुरी बाजार स्थित दुर्गा मेडिकल पर ऑनलाइन पेमेंट नहीं लेने और दुर्व्यवहार का आरोप थाने और सिविल सर्जन से शिकायत
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराष्ट्र संवाद हेडलाइंस
    Next Article जामताड़ा में मां पार्वती की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, लोगों में भारी आक्रोश

    Related Posts

    पूर्व छात्र नेता अजय सिंह के आवास पर प्रतिभा का सम्मान, मेधावी छात्रों और शिक्षकों को मिला गौरव का मंच

    May 17, 2026

    काण्ड्रा में संपन्न हुआ ‘धमाकेदार फेसबुक मीटअप-2026

    May 17, 2026

    रामकृष्णा फोर्जिंग्स लिमिटेड, प्लांट-8, में रक्तदान शिविर आयोजित, 214 यूनिट संग्रह

    May 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पूर्व छात्र नेता अजय सिंह के आवास पर प्रतिभा का सम्मान, मेधावी छात्रों और शिक्षकों को मिला गौरव का मंच

    काण्ड्रा में संपन्न हुआ ‘धमाकेदार फेसबुक मीटअप-2026

    रामकृष्णा फोर्जिंग्स लिमिटेड, प्लांट-8, में रक्तदान शिविर आयोजित, 214 यूनिट संग्रह

    सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत

    राजस्थान महोत्सव सह मेला 2026 का भव्य शुभारंभ, गोपाल मैदान में उमड़ी शहरवासियों की भीड़

    तुरामडीह बना मेंस्ट्रुअल वेस्ट फ्री विलेज केरुवाडूंगरी पंचायत माहवारी स्वच्छता जागरूकता की दिशा में बन रहा नई मिशाल

    राखा कॉपर माइंस के विषाक्त पानी से ग्रामीण बेहाल, चर्म रोग बढ़ने पर फूटा गुस्सा, एचसीएल पर पर्यावरण से खिलवाड़ का आरोप

    जादूगोड़ा बना साइबर ठगी का गढ़, यूसिल कर्मियों से लेकर वैज्ञानिक तक करोड़ों की ठगी, कोकदा समेत कई गांवों में फैला नेटवर्क

    जंगली हाथियों के कॉरिडोर में अवैध खनन ही बना बड़ा संकट, क्या जंगली हाथियों को बांधा जा सकता है !

    शत-प्रतिशत रिजल्ट से चमका जीसीजेडी उच्च विद्यालय, प्राचार्य मुरारी प्रसाद सिंह सम्मानित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.