नई शिक्षा नीति के विरोध में AISF का प्रदर्शन, सरकार का पुतला दहन
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। All India Students’ Federation के बैनर तले शनिवार को LBSM College के मुख्य द्वार पर छात्रों ने केंद्र एवं राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान नई शिक्षा नीति, क्लस्टर सिस्टम, 75 प्रतिशत CGPA नियम तथा NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं के विरोध में सरकार का पुतला दहन किया गया।
प्रदर्शन का नेतृत्व AISF के प्रदेश सदस्य मुकेश रजक ने किया। उन्होंने कहा कि सरकार की छात्र विरोधी नीतियों के कारण शिक्षा व्यवस्था लगातार महंगी और निजीकरण की ओर बढ़ रही है, जिससे गरीब एवं ग्रामीण पृष्ठभूमि के छात्रों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि NEET परीक्षा में हुई गड़बड़ियों ने लाखों छात्रों के भविष्य को संकट में डाल दिया है।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि छात्र हितों के खिलाफ लिए गए फैसलों को वापस नहीं लिया गया तो AISF आने वाले दिनों में आंदोलन को और व्यापक करेगी।
प्रदर्शन में जिला सचिव रंजन यादव, राजू सामद, जिला अध्यक्ष, कॉलेज अध्यक्ष कार्तिकेयन, कॉलेज प्रभारी रितिक सिंह, छात्र नेता हरप्रीत सिंह समेत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

