जमशेदपुर: सिख विजडम अकादमी ने मेधावी बच्चों को किया सम्मानित, शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिला प्रोत्साहन
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर में सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (सीजीपीसी) के तत्वावधान में संचालित सिख विजडम अकादमी की ओर से मेधावी एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित करने के लिए एक विशेष समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा, अनुशासन और संस्कार के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
समारोह में सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह ने कहा कि बच्चों को बेहतर शिक्षा के साथ-साथ नैतिक एवं धार्मिक संस्कार देना भी समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि ऐसे सम्मान समारोह विद्यार्थियों को आगे बढ़ने और जीवन में बेहतर उपलब्धियां हासिल करने की प्रेरणा देते हैं। कमेटी के चेयरमैन गुरमीत सिंह ने भी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए निरंतर मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब के जनरल सेक्रेटरी सरदार इंद्रजीत सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। वहीं सिख विजडम अकादमी के कन्वीनर परविंदर सिंह सोहल, अमरजीत सिंह, गुरचरण सिंह बिल्ला, चरणजीत सिंह गांधी, अकाली दल के रविंद्र सिंह, सुखदेव सिंह, गुरनाम सिंह, सुखदेव सिंह बिट्टू और कुलविंदर सिंह पन्नू सहित कई गणमान्य लोगों ने बच्चों को सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया।
इस अवसर पर शहर की विभिन्न गुरुद्वारा प्रबंधक समितियों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों की भी उल्लेखनीय उपस्थिति रही। इनमें वर्दी के प्रधान अवतार सिंह, सुंदरनगर के प्रधान मलकीत सिंह, सरजामदा के रविंद्र सिंह, सोनारी के बलबीर सिंह, सीतारामडेरा के अविनाश सिंह, टिनप्लेट के सुरजीत सिंह, खुशीपुर के प्रतिनिधि, आजाद बस्ती के जागीर सिंह, रामदास भट्टा के तरणप्रीत सिंह, रिफ्यूजी कॉलोनी के गुरप्रीत सिंह, बिष्टुपुर के प्रकाश सिंह, जुगसलाई के प्रधान महेंद्र सिंह, कोयला डूंगरी के प्रधान सतबीर सिंह, टेल्को के बलविंदर सिंह, सेंट्रल नौजवान सभा के अमरीक सिंह एवं सचिव सुखवंत सिंह, स्त्री सत्संग सभा की प्रधान रविंद्र कौर, महासचिव परमजीत कौर तथा गोलपहाड़ी के बंटी सिंह सहित बड़ी संख्या में अभिभावक और समाज के लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम का समापन बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना तथा शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के संकल्प के साथ किया गया। आयोजकों ने कहा कि भविष्य में भी इस तरह के सम्मान समारोह आयोजित कर प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया जाएगा।

