Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » स्व. के.के. सिंह की जयंती पर 28 जून को रेड क्रॉस भवन में लगेगा रक्तदान शिविर, समाज के लोगों से बढ़-चढ़कर भागीदारी की अपील
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    स्व. के.के. सिंह की जयंती पर 28 जून को रेड क्रॉस भवन में लगेगा रक्तदान शिविर, समाज के लोगों से बढ़-चढ़कर भागीदारी की अपील

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJune 26, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    स्व. के.के. सिंह की जयंती पर 28 जून को रेड क्रॉस भवन में लगेगा रक्तदान शिविर, समाज के लोगों से बढ़-चढ़कर भागीदारी की अपील

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। ब्रह्मर्षि विकास मंच के संस्थापक अध्यक्ष, प्रख्यात समाजसेवी एवं भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम के पेट्रोन स्वर्गीय के.के. सिंह की जयंती के अवसर पर 28 जून 2026 (रविवार) को साकची स्थित रेड क्रॉस भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर के माध्यम से स्व. के.के. सिंह को रक्तदान कर श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।
    ब्रह्मर्षि विकास मंच के पूर्व अध्यक्ष विकास सिंह एवं संस्थापक महासचिव राज किशोर सिंह ने समाज के सभी प्रबुद्धजनों, युवाओं एवं रक्तदाताओं से इस पुनीत रक्तदान महायज्ञ में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि स्व. के.के. सिंह का संपूर्ण जीवन समाजसेवा और मानवता की सेवा को समर्पित रहा। उनकी जयंती पर रक्तदान कर न केवल उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सकती है, बल्कि जरूरतमंद मरीजों के जीवन की रक्षा में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है।


    उन्होंने बताया कि पूर्व में ब्रह्मर्षि विकास मंच द्वारा इसी अवसर पर स्वतंत्र रूप से रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता था। कुछ अपरिहार्य कारणों से पिछले कुछ वर्षों में यह संभव नहीं हो सका। अब मंच की नई कमेटी का गठन हो चुका है और भविष्य में इस कार्यक्रम को मंच के तत्वावधान में और अधिक व्यापक स्तर पर आयोजित करने का संकल्प लिया गया है।
    जमशेदपुर रेड क्रॉस सोसाइटी के प्रतिनिधि प्रभु नाथ सिंह ने भी सभी सामाजिक संगठनों, युवाओं एवं आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करने की अपील करते हुए कहा कि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद के लिए नया जीवन बन सकता है। उन्होंने सभी लोगों से 28 जून को रेड क्रॉस भवन, साकची पहुंचकर इस मानवीय अभियान को सफल बनाने का आग्रह किया।

    समाज के लोगों से बढ़-चढ़कर भागीदारी की अपील स्व. के.के. सिंह की जयंती पर 28 जून को रेड क्रॉस भवन में लगेगा रक्तदान शिविर
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसियासत से ऊपर संवेदना: एक मुलाकात ने दिया सकारात्मक संदेश राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के बीच शिष्टाचार और मानवीय मूल्यों की मिसाल
    Next Article कुख्यात गैंगस्टर सोनू मोनू के पिता प्रमोद सिंह गिरफ्तार

    Related Posts

    सियासत से ऊपर संवेदना: एक मुलाकात ने दिया सकारात्मक संदेश

    June 26, 2026

    बाबा बैद्यनाथ के दरबार पहुंचे केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, देश में शांति और विकसित भारत के लिए की प्रार्थना

    June 26, 2026

    तालाब में अज्ञात शव मिलने से सनसनी, पहचान और मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

    June 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सियासत से ऊपर संवेदना: एक मुलाकात ने दिया सकारात्मक संदेश

    बाबा बैद्यनाथ के दरबार पहुंचे केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, देश में शांति और विकसित भारत के लिए की प्रार्थना

    तालाब में अज्ञात शव मिलने से सनसनी, पहचान और मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

    कोडरमा में कथित धर्म परिवर्तन की सूचना पर पुलिस की कार्रवाई

    कुख्यात गैंगस्टर सोनू मोनू के पिता प्रमोद सिंह गिरफ्तार

    स्व. के.के. सिंह की जयंती पर 28 जून को रेड क्रॉस भवन में लगेगा रक्तदान शिविर, समाज के लोगों से बढ़-चढ़कर भागीदारी की अपील

    सियासत से ऊपर संवेदना: एक मुलाकात ने दिया सकारात्मक संदेश राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के बीच शिष्टाचार और मानवीय मूल्यों की मिसाल

    परसुडीह बाजार में चोरों का तांडव, छह दुकानों के ताले तोड़कर नकदी और सामान पर किया हाथ साफ

    टीम अर्पण का संकल्प – गर्मी में शहरवासियों को रक्त की कमी नहीं होने देंगे : अमरप्रीत सिंह काले

    झारखंड आंदोलनकारी एवं झामुमो के वरिष्ठ नेता श्री सुरेन्द्र नाथ हांसदा के निधन पर झामुमो नेता आदित्य प्रधान ने जताया गहरा शोक।

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.