सिमरिया धाम मात्र तीर्थ स्थल नहीं है, भारतीय संस्कृति का जीता जागता स्थल हैं:अश्वनी चौबे।
राष्ट्र संवाद/बीहट
सर्वमंगला ज्ञान मंच सिमारियाधाम पर कार्तिक कल्पवास महोत्सव अन्तर्गत कवि कोकिल विद्यापति तथा राष्ट्र कवि दिनकर जी का स्मृति दिवस समारोह में उद्घाटन भाषण देते हुए भारत सरकार के पूर्व मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि सिमारियाधाम मात्र एक तिर्थ स्थल ही नहीं, भारतीय संस्कृति का एक जीता जागता स्थल हैं। यहां कार्तिक कल्पवास माह में साधना,संयम और त्याग का अनुपम संगम देखने को मिलता हैं।यह माह हमें संस्कृतिक चेतना और नई पिढी को संस्कारित करने का सौभाग्य प्राप्त कराता है
इसे और विकसित और व्यवस्थित करने का प्रयास बिहार सरकार ़और केन्द्र सरकार को करना चाहिए।यह स्थल विश्व मानचित्र पर स्थापित हो ऐसा प्रयास जारी रहेगा। समारोह में विशिष्ट अतिथि प्राचार्य डॉ नागेन्द्र शर्मा ने कहा कि दोनों महान कवि को नमन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। सम्मानित अतिथि प्रो जनार्दन चौधरी ने कहा कि मिथिला के दो विशिष्ट कवि कवि कोकिल विद्यापति तथा राष्ट्र कवि दिनकर अमूल्य धरोहर है। सम्मानित अतिथि आचार्य विजय व्रत कंठ ने कहा कि सर्वमंगला परिवार द्वारा देवस्वरूप दो महान कवियों का स्मृति दिवस समारोह अद्भुत अलौकिक और साश्चर्य हैं। विशिष्ट अतिथि अमर उजाला के संपादक राजकिशोर सहाय ने कहा कि शृंगार और भक्ति के अमर कवि कोकिल विद्यापति तथा ओज,शोज और क्रांति के लिए समर्पित राष्ट्र कवि दिनकर का स्मृति दिवस का अद्भुत आयोजन सराहनीय पहल हैं। समारोह में विषय प्रवेश कराते हुए सचिव दिनेश प्रसाद सिंह कहा कि सर्वमंगला अध्यात्म योग विधापीठ वर्ष भर महापुरुषों के जन्मदिन और स्मृति दिवस पर कार्यक्रम आयोजित कर मनीषियों का सम्मान करता रहता हैं। समारोह में धन्यवाद ज्ञापन करते हुए लोकसभा सांसद टीभी संपादक श्याम किशोर सहाय ने कहा कि विद्यापति और दिनकर साहित्य और समाज के मुकूट मणि हैं। दोनों ही मिथिला के महान विभूति हैं।इस अवसर पर स्वामी चिदात्मन जी द्वारा संकलित तथा प्रकाशित “सर्वमंगला चातुर्मास व्रत कथा”पुस्तक का लोकार्पण सभी सम्मानित अतिथियों द्वारा किया गया। संचालन न्यास के सचिव सत्यानंद जी किया गया।
इस अवसर काफी संख्या में कल्पवास श्रद्धालु तथा सर्वमंगला परिवार के व्यस्थापक ब्रह्मचारी रविन्द्र कुमार, सचिव दिनेश प्रसाद सिंह, कोषाध्यक्ष नवीन कुमार आदि उपस्थित थे。

