Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विकास कार्यों में अनदेखी का आरोप लगा चार वार्ड सदस्यों ने दिया इस्तीफा, बीडीओ को सौंपा सामूहिक त्यागपत्र
    Headlines खबरें राज्य से पटना बिहार बेगूसराय मुंगेर मुजफ्फरपुर राजनीति समस्तीपुर

    विकास कार्यों में अनदेखी का आरोप लगा चार वार्ड सदस्यों ने दिया इस्तीफा, बीडीओ को सौंपा सामूहिक त्यागपत्र

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 23, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    चार वार्ड सदस्यों ने दिया इस्तीफा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद /खोदावंदपुर
    बरियारपुर पश्चिमी पंचायत में विकास कार्यों की अनदेखी और विभिन्न जनसमस्याओं का समाधान नहीं होने से नाराज चार वार्ड सदस्यों ने सामूहिक रूप से अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. सभी ने अपना त्यागपत्र प्रखंड विकास पदाधिकारी, खोदावंदपुर को सौंपा है. इस घटनाक्रम से पंचायत की राजनीति में हलचल मच गयी है. त्यागपत्र देने वालों में वार्ड- 04 के सदस्य चंद्रशेखर चौधरी, वार्ड- 11 की वार्ड सदस्या सीमा देवी, वार्ड- 02 के वार्ड सदस्य गोपाल गुप्ता तथा वार्ड- 03 के वार्ड सदस्य ब्रजेश कुमार शामिल हैं. वार्ड चार के सदस्य चंद्रशेखर चौधरी ने अपने आवेदन में पंचायत में विकास कार्यों की उपेक्षा का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा है कि पांच वर्षों के कार्यकाल में उनके वार्ड में कोई उल्लेखनीय विकास कार्य नहीं कराया गया. वार्ड में दलित, पिछड़े एवं अल्पसंख्यक समुदाय की बड़ी आबादी है. इसके बावजूद जलजमाव और नाला निर्माण जैसी बुनियादी समस्याएं बनी हुई है. उन्होंने आवेदन में आरोप लगाया है कि बेगूसराय- रोसड़ा मुख्य पथ एस एच- 55 के नाला निर्माण एवं जलनिकासी की समस्या का समाधान नहीं किया गया है.इससे ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इसी से क्षुब्ध होकर चारों वार्ड सदस्यों ने सामूहिक रूप से अपने पद से त्याग-पत्र देने का निर्णय लिया है. इस सामूहिक इस्तीफे को लेकर पंचायत क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है. अब देखना होगा कि प्रखंड प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है.

    इस्तीफा खोदावंदपुर बेगूसराय वार्ड सदस्य विकास कार्य
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा, 108 वाहन जब्त, 17 एफआईआर; 1.31 करोड़ का जुर्माना वसूला
    Next Article बकरी चोरी का विरोध करने पर मालिक का लोहे की रॉड से फोड़ा सिर, सात खस्सी व एक बकरी लेकर फरार हुए बदमाश

    Related Posts

    युवाओं को हुनरमंद बनाकर रोजगार से जोड़ने की पहल, 35 अभ्यर्थियों को दिया गया हाउसकीपिंग का प्रशिक्षण

    November 23, 2026

    10 दिवसीय नाट्य प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन

    November 23, 2026

    नाबालिग लड़की अपहरण मामले में अपहृता बरामद, तीन सगे भाई गिरफ्तार

    November 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    युवाओं को हुनरमंद बनाकर रोजगार से जोड़ने की पहल, 35 अभ्यर्थियों को दिया गया हाउसकीपिंग का प्रशिक्षण

    10 दिवसीय नाट्य प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन

    नाबालिग लड़की अपहरण मामले में अपहृता बरामद, तीन सगे भाई गिरफ्तार

    बेगूसराय के 12 विद्यालयों में सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीन लगाए गए

    नहर का जल निकासी मार्ग बंद, जलजमाव से किसानों की बढ़ी परेशानी

    सिमरिया धाम मात्र तीर्थ स्थल नहीं है, भारतीय संस्कृति का जीता जागता स्थल हैं:अश्वनी चौबे।

    सतीश कुमार ने प्रखंड प्रमुख का कार्यभार संभाला।चैंबर में हुआ स्वागत।

    बकरी चोरी का विरोध करने पर मालिक का लोहे की रॉड से फोड़ा सिर, सात खस्सी व एक बकरी लेकर फरार हुए बदमाश

    विकास कार्यों में अनदेखी का आरोप लगा चार वार्ड सदस्यों ने दिया इस्तीफा, बीडीओ को सौंपा सामूहिक त्यागपत्र

    अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा, 108 वाहन जब्त, 17 एफआईआर; 1.31 करोड़ का जुर्माना वसूला

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.