राष्ट्रसंवाद/छौड़ाही।प्रखंड प्रमुख सतीश कुमार ने सोमवार को छौड़ाही प्रखंड कार्यालय स्थित अपने चैंबर में पदभार ग्रहण किया।उनके कार्यभार संभालने के मौके पर प्रखंड कार्यालय में स्वागत समारोह जैसा माहौल रहा।प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रिया कुमारी ने बुके और अंगवस्त्र भेंट कर उनका अभिनंदन किया।इस दौरान प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष राम नरेश आजाद सहित कई पंचायत समिति सदस्य और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।सभी ने प्रमुख को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।पंचायत समिति सदस्य महेश्वर सहनी,दिनेश पासवान और रंजू देवी समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी प्रमुख का स्वागत किया।पदभार ग्रहण के दौरान प्रखंड कार्यालय के पदाधिकारी और कर्मी भी उपस्थित रहे।प्रखंड प्रमुख के रूप में सतीश कुमार के सामने प्रखंड क्षेत्र में विकास योजनाओं के क्रियान्वयन और पंचायत समिति से जुड़े कार्यों के संचालन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होगी। पंचायत प्रतिनिधियों और आम लोगों की समस्याओं को संबंधित विभागों तक पहुंचाने तथा विकास कार्यों में समन्वय स्थापित करने में भी उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी।पदभार ग्रहण के मौके पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में प्रखंड क्षेत्र के विकास कार्यों को गति मिलेगी।

