ब्रह्मर्षि विकास मंच बागबेड़ा इकाई की बैठक संपन्न, समाज के बीच पहुंचकर शिक्षा और जनसमस्याओं पर काम करने का लिया संकल्प
राष्ट्र संवाद संवाददाता
आज ब्रह्मर्षि विकास मंच बागबेड़ा इकाई की बैठक श्री कृष्ण संस्थान बागबेड़ा में हुए। इस बैठक की अध्यक्षता बागबेड़ा अध्यक्ष संजय सिंह ने की। इस बैठक में केंद्रीय उपाध्यक्ष और बागबेड़ा ब्रह्मर्षि विकास मंच के प्रभारी धर्मेंद्र कुमार सिंह जी को प्रभारी बनाए जाने पर अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस बैठक में प्रभारी धर्मेंद्र कुमार सिंह की के द्वारा सभी सदस्यों को घर घर जाकर लोगों की समस्या जाने, उनके बच्चों के एजुकेशन के लिए प्रोत्साहित किया जाय होम वर्क दिया गया। जिन एरिया लोगों से मिलना हैं वह हैं नया बस्ती, बाबाकुटी, जुगसलाई, बड़ौदा घाट जाकर लोगों को खोजना हैं चिन्हित करना हैं। इस बैठक में बागबेड़ा ब्रह्मर्षि विकास मंच अध्यक्ष संजय सिंह, महासचिव राजकुमार शर्मा, केंद्रीय उपाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार, सिंह ,अजय कुमार सिंह, दिलीप सिंह, एवं मंटू जी भी अपने विचार व्यक्त किए। यह भी निर्णय लिया गया कि महीने में दो बैठक जरूर हो


