Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » यूसीआईएल अस्पताल में दवा संकट से मरीज परेशान, सुविधाओं की बदहाली पर उठे सवाल
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    यूसीआईएल अस्पताल में दवा संकट से मरीज परेशान, सुविधाओं की बदहाली पर उठे सवाल

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJune 9, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    यूसीआईएल अस्पताल में दवा संकट से मरीज परेशान, सुविधाओं की बदहाली पर उठे सवाल

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जादूगोड़ा। जादूगोड़ा स्थित यूसीआईएल अस्पताल इन दिनों दवा की कमी और स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाली को लेकर चर्चा में है। मरीजों और उनके परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों द्वारा लिखी गई दवाएं कई दिनों बाद भी उपलब्ध नहीं हो रही हैं, जिससे इलाज प्रभावित हो रहा है। मरीजों का कहना है कि 3 जून को लिखी गई दवाएं 9 जून तक भी नहीं मिल सकीं।

    जानकारी के अनुसार, यूसीआईएल अस्पताल में दवा आपूर्ति का दो वर्षीय लगभग 16 करोड़ रुपये का टेंडर के.के. फार्मा को दिया गया है। यूनियन नेताओं का आरोप है कि टेंडर मिलने के बाद से दवा आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित हुई है और कई बार ब्रांडेड दवाओं के स्थान पर दूसरी कंपनियों की दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इस संबंध में यूसीआईएल प्रबंधन को कई बार लिखित शिकायत भी दी गई है।

    दवा संकट के अलावा अस्पताल में डॉक्टरों और नर्सों की कमी भी गंभीर समस्या बनी हुई है। बताया जा रहा है कि पहले अस्पताल में 15 डॉक्टर कार्यरत थे, जो अब घटकर 7 रह गए हैं। वहीं 29 नर्सों की संख्या भी घटकर 12 रह गई है। डॉक्टरों की सेवानिवृत्ति के बाद नए चिकित्सकों की नियुक्ति नहीं होने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

    अस्पताल की अन्य सुविधाओं को लेकर भी शिकायतें सामने आई हैं। गर्मी के मौसम में वार्डों में एसी नहीं होने, जर्जर बेड-पंखों, कैंटीन की खराब व्यवस्था तथा समय पर भोजन उपलब्ध नहीं होने से मरीजों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

    स्थानीय लोगों और यूनियन नेताओं ने यूसीआईएल प्रबंधन से दवा आपूर्ति, चिकित्सा कर्मियों की नियुक्ति तथा बुनियादी सुविधाओं में सुधार की मांग की है। हालांकि इन आरोपों पर यूसीआईएल अस्पताल प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

    यूसीआईएल अस्पताल में दवा संकट से मरीज परेशान सुविधाओं की बदहाली पर उठे सवाल
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयूसीआईएल में ड्यूटी अनुशासन पर सवाल, कर्मचारी-अधिकारियों की मनमानी से कामकाज प्रभावित
    Next Article मानगो स्वर्णरेखा पुल पर टूटी पेड़ की टहनी बनी खतरा, राहगीरों को हो रही परेशानी

    Related Posts

    जिंदल फ़ाउंडेशन ने श्री ओ.पी. जिंदल की 96वीं जयंती पर रक्तदान शिविर में 460 यूनिट रक्त एकत्र किया

    August 5, 2026

    जमशेदपुर: विधायक पूर्णिमा साहू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर कल्याणनगर-इंद्रानगर विस्थापन मामले पर कार्रवाई स्थगित करने की मांग की

    August 5, 2026

    कल्याणनगर-इंद्रानगर विस्थापन मामले में विधायक पूर्णिमा साहू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात, कार्रवाई स्थगित करने की मांग

    August 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जिंदल फ़ाउंडेशन ने श्री ओ.पी. जिंदल की 96वीं जयंती पर रक्तदान शिविर में 460 यूनिट रक्त एकत्र किया

    जमशेदपुर: विधायक पूर्णिमा साहू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर कल्याणनगर-इंद्रानगर विस्थापन मामले पर कार्रवाई स्थगित करने की मांग की

    कल्याणनगर-इंद्रानगर विस्थापन मामले में विधायक पूर्णिमा साहू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात, कार्रवाई स्थगित करने की मांग

    एचसीएल के पूर्व सीएमडी संजीव कुमार सिंह के चयन पर उठे सवाल, पीईएसबी और खान मंत्रालय से जांच की मांग

    संजीव कुमार सिंह के चयन पर उठे सवाल, पीईएसबी और खान मंत्रालय से जांच की मांग

    जिंदल फ़ाउंडेशन ने रक्तदान शिविर में 460 यूनिट रक्त एकत्रित किया

    जिंदल फ़ाउंडेशन ने अंगुल में रक्तदान शिविर आयोजित किया, 460 यूनिट रक्त एकत्र

    जिंदल फ़ाउंडेशन ने ओ.पी. जिंदल की 96वीं जयंती पर रक्तदान शिविर आयोजित किया, 460 यूनिट रक्त जमा

    कल्याणनगर-इंद्रानगर विस्थापन मामले: विधायक पूर्णिमा साहू ने सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात कर कार्रवाई स्थगित करने की मांग की

    संजीव कुमार सिंह के चयन पर गंभीर सवाल: पीईएसबी और खान मंत्रालय से जांच व स्पष्टीकरण की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.