Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राष्ट्रीय जनता संघ द्वारा आयोजित दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का सफल समापन
    Breaking News कारोबार खबरें राज्य से खेल चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    राष्ट्रीय जनता संघ द्वारा आयोजित दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का सफल समापन

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJune 9, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्रीय जनता संघ द्वारा आयोजित दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का सफल समापन

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर, 8 जून 2026 राष्ट्रीय जनता संघ द्वारा 6 एवं 7 जून 2026 को कम्युनिटी सेंटर, सीतारामडेरा, जमशेदपुर में आयोजित दो दिवसीय भव्य रात्रिकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट का सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में क्षेत्र की अनेक क्रिकेट टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और खेल भावना, अनुशासन तथा आपसी सौहार्द का उत्कृष्ट परिचय दिया।

    टूर्नामेंट के दोनों दिनों में खिलाड़ियों एवं दर्शकों में विशेष उत्साह देखने को मिला। फाइनल मुकाबला भी बेहद आकर्षक और प्रतिस्पर्धात्मक रहा, जिसके उपरांत विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी एवं पुरस्कार राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया।

    टूर्नामेंट के प्रथम दिवस शहर के वरिष्ठ खेल प्रशिक्षक, पूर्व जिला खेल संयोजक, राष्ट्रीय स्तर के तकनीकी अधिकारी एवं खेल उद्बोधक श्री श्याम शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों के माध्यम से अनुशासन, समर्पण और सामाजिक एकता के महत्व पर प्रकाश डाला। खेल जगत में उनके लगभग 43 वर्षों के अमूल्य योगदान को देखते हुए राष्ट्रीय जनता संघ की ओर से उन्हें सम्मानित किया गया तथा उनके प्रति आभार एवं सम्मान व्यक्त किया गया।

    इस अवसर पर राष्ट्रीय जनता संघ के संस्थापक श्री शंकर जोशी ने कहा कि, “हमारा उद्देश्य युवाओं को क्रिकेट प्रतियोगिता के माध्यम से एक सकारात्मक मंच प्रदान करना है, जहाँ वे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें और अनुशासन, एकता तथा खेल भावना के मूल्यों को आत्मसात कर सकें। खेल समाज को जोड़ने का सबसे सशक्त माध्यम है और राष्ट्रीय जनता संघ भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवं खेलकूद कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा।”

    राष्ट्रीय जनता संघ द्वारा आयोजित दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का सफल समापन
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमानगो स्वर्णरेखा पुल पर टूटी पेड़ की टहनी बनी खतरा, राहगीरों को हो रही परेशानी
    Next Article झारखंड में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट शीघ्र लागू कराया जाय: राजेश शुक्ल 

    Related Posts

    रुपया शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले नौ पैसे टूटकर 95.17 पर

    August 6, 2026

    उत्तराखंड में लगातार बारिश से नदियां उफान पर, खतरे के निशान पर पहुंचीं

    August 6, 2026

    सिद्धिविनायक मंदिर दान घोटाले पर बड़ा एक्शन, 5 साल के चढ़ावे का होगा ऑडिट, 9 गिरफ्तार, 46 कर्मचारी निलंबित

    August 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रुपया शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले नौ पैसे टूटकर 95.17 पर

    उत्तराखंड में लगातार बारिश से नदियां उफान पर, खतरे के निशान पर पहुंचीं

    सिद्धिविनायक मंदिर दान घोटाले पर बड़ा एक्शन, 5 साल के चढ़ावे का होगा ऑडिट, 9 गिरफ्तार, 46 कर्मचारी निलंबित

    Meta ने पीएम मोदी का वीडियो डिलीट करने के लिए मांगी माफी, संसदीय समिति ने दिया था 48 घंटे का अल्टीमेटम

    विकसित भारत का सपना: उफनती नदी पार कर स्कूल जाते बच्चों की चिन्ताजनक तस्वीर

    जानलेवा परिस्थितियों में स्कूल जाते बच्चे: शिक्षा सुरक्षा पर गंभीर सवाल

    स्कूल जाते मासूम बच्चों की जान जोखिम में: विकसित भारत का कठोर सच

    जिंदल फ़ाउंडेशन ने श्री ओ.पी. जिंदल की 96वीं जयंती पर रक्तदान शिविर में 460 यूनिट रक्त एकत्र किया

    जमशेदपुर: विधायक पूर्णिमा साहू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर कल्याणनगर-इंद्रानगर विस्थापन मामले पर कार्रवाई स्थगित करने की मांग की

    कल्याणनगर-इंद्रानगर विस्थापन मामले में विधायक पूर्णिमा साहू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात, कार्रवाई स्थगित करने की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.