Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शिवभक्ति में डूबा गम्हरिया का मणिपुर, भोक्ता पूजा में दिखी अद्वितीय आस्था
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड धर्म सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    शिवभक्ति में डूबा गम्हरिया का मणिपुर, भोक्ता पूजा में दिखी अद्वितीय आस्था

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMay 28, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    शिवभक्ति में डूबा गम्हरिया का मणिपुर, भोक्ता पूजा में दिखी अद्वितीय आस्था

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    गम्हरियारो हिण पर्व के पावन अवसर पर गम्हरिया प्रखंड के बुरूडीह पंचायत अंतर्गत कांकी मणिपुर गांव स्थित श्री श्री शिव पूजा कमिटी द्वारा आयोजित भोक्ता पूजा श्रद्धा और भक्ति के साथ समापन हुआ। आज अंतिम दिन सुबह श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। पूरे गांव में भक्तिमय माहौल बना रहा।

    इससे पूर्व गत रात्रि में आयोजित छऊ नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने लोगों को देर रात तक बांधे रखा। लोक संस्कृति और धार्मिक परंपरा के संगम ने कार्यक्रम को और भी आकर्षक बना दिया। आसपास के कई गांवों से पहुंचे लोगों ने कार्यक्रम का आनंद लिया।

    भोक्ता पूजा के दौरान भक्तों ने अपनी पीठ में नुकीली कील लगाकर ऊंचे लकड़ी के खंभे से लटकते हुए भगवान भोलेनाथ के प्रति अपनी अटूट श्रद्धा प्रकट की। इस अनोखी धार्मिक परंपरा को देखने के लिए बुरुडीह, कांकी, रघुनाथपुर, रतनपुर, बैजनाथपुर, गिद्दीबेड़ा, कांड्रा और डुमरा समेत विभिन्न पंचायतों से सैकड़ों श्रद्धालु पहुंचे।

    कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष मेघनाथ सिंह सरदार, सचिव सह ग्राम प्रधान विक्रम सिंह सरदार, कोषाध्यक्ष जगरनाथ सिंह सरदार, सक्रिय सदस्य विश्वनाथ सिंह सरदार एवं पुजारी मांग सिंह सरदार की सराहनीय भूमिका रही।

    भोक्ता पूजा में दिखी अद्वितीय आस्था शिवभक्ति में डूबा गम्हरिया का मणिपुर
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपद्मिनी एकादशी पर अयोध्या पहुंचे आदित्य इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के छात्र
    Next Article गायत्री परिवार के साप्ताहिक सत्संग में गूंजा नशा मुक्ति का संदेश

    Related Posts

    *सेरेंगदा गोलीकांड के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    November 25, 2026

    सेंट जेवियर्स स्कूल वार्षिक खेलकूद में लाल दल बना विजेता

    November 25, 2026

    50 वर्षों से बसे 16 गरीब परिवारों को बेदखली नोटिस, भाजपा ने जताई आपत्ति

    November 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    *सेरेंगदा गोलीकांड के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    सेंट जेवियर्स स्कूल वार्षिक खेलकूद में लाल दल बना विजेता

    50 वर्षों से बसे 16 गरीब परिवारों को बेदखली नोटिस, भाजपा ने जताई आपत्ति

    गेट से वार्ता की मेज तक पहुंचा संघर्ष, इंडेन प्लांट में कामकाज बहाल

    दो साल बाद भी अधूरा रंकणी मंदिर का सुंदरीकरण, शौचालय तक नहीं बना

    आशियाना मोड़ पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 40 दुकानें ध्वस्त

    सरायकेला में दो हादसे, दो बुजुर्ग गंभीर, जमशेदपुर रेफर

    हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद अवैध निर्माण जारी, बिल्डरों की मनमानी पर जवाबदेही तय हो

    टाटा मोटर्स के सातों गेट जाम करने के बाद बनी सहमति, 77 लाख रुपये और स्थायी नौकरी के समझौते पर धरना समाप्त

    1Win Bangladesh Login: Step‑by‑Step Guide & Methods

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.