Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पद्मिनी एकादशी पर अयोध्या पहुंचे आदित्य इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के छात्र
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    पद्मिनी एकादशी पर अयोध्या पहुंचे आदित्य इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के छात्र

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMay 28, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पद्मिनी एकादशी पर अयोध्या पहुंचे आदित्य इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के छात्र

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। पद्मिनी एकादशी के पावन अवसर पर आदित्य इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, जमशेदपुर के छात्रों ने अयोध्या पहुंचकर रामलला के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। आध्यात्मिक यात्रा के दौरान छात्रों ने सबसे पहले सरयू नदी के तट पर स्नान एवं ध्यान किया, इसके बाद प्रभु श्रीराम, रामलला तथा हनुमानगढ़ी में विधिवत पूजा-अर्चना की।

    इस दौरान छात्रों ने जानकी भवन सहित प्राचीन धार्मिक स्थलों का भ्रमण कर धार्मिक ग्रंथों पर आधारित प्राचीन अयोध्या की वास्तविकता और महत्ता को जाना। साथ ही सूर्य तिलक और अयोध्या की आध्यात्मिक परंपराओं की जानकारी भी प्राप्त की।

    कार्यक्रम में संस्थान की उपनिदेशक सुजय कुमार, अभिषेक कुमार, अमन कुमार नायक एवं सरोज कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे। यात्रा को सफल बनाने में संस्थान के निदेशक प्रो. डॉ. बी. कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं श्रीमती प्रियंका कुमार एवं श्रीमती वंदना रानी ने छात्रों का मार्गदर्शन किया।

    संस्थान की ओर से बताया गया कि “भारत को जानो” कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को अध्यात्म, भारतीय संस्कृति और धार्मिक ग्रंथों से जोड़ना है। आधुनिक दौर में मोबाइल, इंटरनेट और सोशल मीडिया के कारण युवा पीढ़ी आध्यात्मिक मूल्यों से दूर होती जा रही है, जिससे तनाव और अवसाद जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं। इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए संस्थान छात्रों के चरित्र निर्माण और राष्ट्र निर्माण के उद्देश्य से आध्यात्मिक यात्राओं का आयोजन कर रहा है।

    पद्मिनी एकादशी पर अयोध्या पहुंचे आदित्य इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के छात्र
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleट्रेनों की लेटलतीफी पर निगरानी जारी रखने का फैसला, राजनीतिक दलों की उदासीनता पर अफसोस
    Next Article शिवभक्ति में डूबा गम्हरिया का मणिपुर, भोक्ता पूजा में दिखी अद्वितीय आस्था

    Related Posts

    रांगा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ब्राउन शुगर के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, इलाके में हड़कंप

    May 28, 2026

    बिरसानगर पीएम आवास योजना के लाभुकों ने गृह प्रवेश और बैंक लोन की समस्या को लेकर विधायक पूर्णिमा से की मुलाकात

    May 28, 2026

    गायत्री परिवार के साप्ताहिक सत्संग में गूंजा नशा मुक्ति का संदेश

    May 28, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रांगा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ब्राउन शुगर के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, इलाके में हड़कंप

    बिरसानगर पीएम आवास योजना के लाभुकों ने गृह प्रवेश और बैंक लोन की समस्या को लेकर विधायक पूर्णिमा से की मुलाकात

    गायत्री परिवार के साप्ताहिक सत्संग में गूंजा नशा मुक्ति का संदेश

    शिवभक्ति में डूबा गम्हरिया का मणिपुर, भोक्ता पूजा में दिखी अद्वितीय आस्था

    पद्मिनी एकादशी पर अयोध्या पहुंचे आदित्य इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के छात्र

    ट्रेनों की लेटलतीफी पर निगरानी जारी रखने का फैसला, राजनीतिक दलों की उदासीनता पर अफसोस

    “सेवा समर्पण” ने विधायक सरयू राय का किया अभिनंदन

    ईद अल-अजहा पर्व को ले कुंडहित बीडीओ ने विभिन्न ईदगाह जाकर विधि व्यवस्था का लिया जायजा

    ईद-उल-जुहा पर जामताड़ा पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

    नई सोच के साथ राष्ट्रीय ब्रह्मर्षि प्रगति मंच के गठन की तैयारी तेज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.