मानगो, डॉ पार्थो पी चौधरी ने किया निशुल्क हार्ट चेकअप
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर । शहर के प्रतिष्ठित कार्डियोलॉजी डॉ पार्थो पी चौधरी (हार्ट केयर) की ओर से मानगो रोड नंबर 17 स्थित आकाश हाइट में हार्ट चेक अप कैंप लगाया गया। कार्डियोलॉजी चिकित्सा डॉ पार्थो पी चौधरी द्वारा मरीजों की जांच एवं उचित चिकित्सीय सलाह दी गई, कैंप कोऑर्डिनेटर एसआरके कमलेश ने बताया कि ECG जांच निशुल्क किया गया। इस दौरान डॉ पार्थो पी चौधरी को उनके निस्वार्थ सेवा भाव के लिए पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया।

