स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर : सिंहभूम असंगठित कामगार यूनियन की ओर से सिदगोड़ा स्थित यूनियन कार्यालय में झारखंड के पूर्व मंत्री, बेरमो के पूर्व विधायक एवं इंटक के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव राजेंद्र प्रसाद सिंह की छठी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।
सभा में इंटक के राष्ट्रीय सचिव सह यूनियन अध्यक्ष विजय खाँ ने कहा कि स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद सिंह के विचारों, मार्गदर्शन एवं उनके पदचिह्नों पर चलते हुए मजदूरों के अधिकार, कल्याण और संघर्षों के लिए समर्पित रहना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कहा कि राजेंद्र प्रसाद सिंह ने मजदूर हितों की रक्षा के लिए जीवनभर संघर्ष किया और उनका योगदान हमेशा प्रेरणास्रोत बना रहेगा।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर विजय खाँ, सुलोचना खाँ, विशाल खाँ, राकेश पांडे, धर्मेंद्र प्रधान, आकाश, गौरव, कौशल झा, मल्लि सिंह, अमर, विवेक राज, प्रदीप कुमार, अमन राय सहित अन्य लोग मौजूद थे।

