Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उड़ीसा बॉर्डर स्थित तिरिंग घाटी को मिलेगा पर्यटन स्थल का स्वरूप, विधायक संजीव सरदार ने किया स्थल निरीक्षण, विभाग को भेजा जाएगा प्रस्ताव
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    उड़ीसा बॉर्डर स्थित तिरिंग घाटी को मिलेगा पर्यटन स्थल का स्वरूप, विधायक संजीव सरदार ने किया स्थल निरीक्षण, विभाग को भेजा जाएगा प्रस्ताव

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMay 24, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उड़ीसा बॉर्डर स्थित तिरिंग घाटी को मिलेगा पर्यटन स्थल का स्वरूप, विधायक संजीव सरदार ने किया स्थल निरीक्षण, विभाग को भेजा जाएगा प्रस्ताव

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर: पोटका विधानसभा क्षेत्र के हाता-तिरिंग मेन रोड स्थित उड़ीसा बॉर्डर से लगभग 100 मीटर दूर बनकटा गांव के तिरिंग घाटी काली मंदिर क्षेत्र को जल्द पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। रविवार को पोटका विधायक संजीव सरदार ने स्थल का निरीक्षण कर वहां पर्यटन की संभावनाओं का जायजा लिया। घने जंगल और प्राकृतिक सौन्दर्य से घिरे इस क्षेत्र को विकसित कर लोगों के लिए आकर्षक पर्यटन केंद्र बनाने की योजना पर विचार किया जा रहा है।

    जल्द ही वन विभाग को भेजा जाएगा प्रस्ताव

    स्थल निरीक्षण के दौरान विधायक संजीव सरदार ने कहा कि तिरिंग घाटी क्षेत्र प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर है और यहां हर वर्ष झारखंड एवं उड़ीसा से हजारों लोग घूमने और पिकनिक मनाने पहुंचते हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस संबंध में वन विभाग को प्रस्ताव भेजा जाएगा, ताकि क्षेत्र को योजनाबद्ध तरीके से विकसित किया जा सके। विधायक ने कहा कि दोनों राज्यों के लोगों के पारिवारिक एवं सामाजिक संबंध भी इस क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, इसलिए यहां पर्यटन सुविधाओं का विकास होने से लोगों को बेहतर माहौल मिलेगा।

    दो राज्यों के लोगों को मिलेगा लाभ, पर्यटन से बढ़ेगा रोजगार

    यह क्षेत्र झारखंड और उड़ीसा की सीमा पर स्थित होने के कारण दोनों राज्यों के लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन सकता है। यहां पर्यटन स्थल विकसित होने से स्थानीय युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर मिलेंगे। छोटे दुकानदारों, स्थानीय हस्तशिल्प, खानपान और परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों को भी सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा केवल पर्यटन बढ़ाना नहीं, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करना भी है ताकि सीमावर्ती गांवों के लोगों की आय में वृद्धि हो सके।

    पोटका को विधायक का एक और तोहफा जल्द, परिवार और बच्चों के लिए विकसित होंगी सुविधाएं

    विधायक ने कहा कि प्रस्तावित पर्यटन स्थल में बच्चों के खेलने की व्यवस्था, पिकनिक स्पॉट, बैठने की सुविधा तथा प्राकृतिक वातावरण के अनुरूप अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं विकसित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य ग्रामीण एवं सीमावर्ती क्षेत्रों में भी पर्यटन को बढ़ावा देना है, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी मिल सकें। विधायक ने कहा कि तिरिंग घाटी क्षेत्र को ऐसा स्वरूप दिया जाएगा, जहां परिवार के साथ लोग सुरक्षित और बेहतर वातावरण में समय बिता सकें। यह पोटका विधायक द्वारा विधानसभा क्षेत्र के लिए एक और नया तोहफा होगा जिसको ले कर लोगों में काफी उत्साह है.

    स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल

    विधायक के निरीक्षण के बाद स्थानीय ग्रामीणों एवं युवाओं में उत्साह देखा गया। लोगों ने कहा कि यदि यहां पर्यटन स्थल विकसित होता है तो क्षेत्र की पहचान बढ़ेगी और आसपास के लोगों को रोजगार एवं व्यवसाय के नए अवसर मिलेंगे। ग्रामीणों ने विधायक संजीव सरदार की पहल की सराहना करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से क्षेत्र में विकास की नई संभावनाएं खुल रही हैं।

    उड़ीसा बॉर्डर स्थित तिरिंग घाटी को मिलेगा पर्यटन स्थल का स्वरूप विधायक संजीव सरदार ने किया भूमि पूजन विभाग को भेजा जाएगा प्रस्ताव
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपुलिस अधीक्षक ने किया नारायणपुर थाना का वार्षिक निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश
    Next Article श्री टाटानगर गौशाला में छप्पन भोग कार्यक्रम का भव्य आयोजन

    Related Posts

    एक पिता की पीड़ा, हम सबके लिए आईना

    May 25, 2026

    टाटानगर रेलवे स्टेशन के बाहर कोबरा मिलने से मचा हड़कंप, रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा जाएगा

    May 24, 2026

    TMH के सामने 27 मई से अनिश्चितकालीन धरना का ऐलान

    May 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एक पिता की पीड़ा, हम सबके लिए आईना

    टाटानगर रेलवे स्टेशन के बाहर कोबरा मिलने से मचा हड़कंप, रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा जाएगा

    TMH के सामने 27 मई से अनिश्चितकालीन धरना का ऐलान

    परसुडीह में जमीन विवाद पर बवाल, ग्रामीणों ने निर्माणाधीन दीवार तोड़ी; इलाके में तनाव

    राम मंदिर में संपन्न हुआ तिरुपति बालाजी अन्न प्रसादम, 2800 श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

    कीनन स्टेडियम के पास महिला से पर्स स्नैचिंग, गिरकर हुई घायल

    कांग्रेस कार्यालय में आयोजित हुआ “शिकायत/निवारण कार्य दिवस

    श्री कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए 7 श्रद्धालुओं का चयन, श्री शिव शक्ति परिवार ने किया सम्मानित

    रेल यात्री संघर्ष समिति जीएम का टाटानगर में विरोध करेगी : सरयू राय

    कांग्रेस सेवादल की जिला कार्यसमिति बैठक आयोजित, संगठन विस्तार और सेवा भावना पर जोर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.