Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर में दो लोगों ने फांसी लगाकर दी जान, जुगसलाई और मानगो में मची सनसनी
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जमशेदपुर में दो लोगों ने फांसी लगाकर दी जान, जुगसलाई और मानगो में मची सनसनी

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMay 23, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर में दो लोगों ने फांसी लगाकर दी जान, जुगसलाई और मानगो में मची सनसनी

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    शहर में दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों से फांसी लगाकर जान देने की घटनाएं सामने आई हैं। इन घटनाओं में एक महिला और एक पुरुष की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में दोनों मामलों को आत्महत्या से जोड़कर देखा जा रहा है।

    पहली घटना जुगसलाई थाना क्षेत्र के एमई स्कूल रोड की है। यहां रहने वाले 38 वर्षीय देवानंद विश्वकर्मा शुक्रवार देर रात अपने घर में फंदे से लटके मिले। घटना की जानकारी सबसे पहले उनकी बेटी को हुई, जिसने परिजनों और आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी। इसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस को सूचना मिलने के बाद मामले की जांच शुरू की गई। परिजनों के अनुसार, मृतक व्यवसाय से जुड़े थे। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
    दूसरी घटना मानगो थाना क्षेत्र के जवाहरनगर स्थित एक अपार्टमेंट की है। यहां 51 वर्षीय गौरी नाग अपने फ्लैट में फंदे से लटकी हुई मिलीं। घटना के समय उनके परिवार के सदस्य घर पर ही मौजूद थे। बताया जाता है कि वह अपने कमरे में चली गई थीं और काफी देर तक बाहर नहीं निकलीं। जब परिजनों को संदेह हुआ तो कमरे का दरवाजा खोला गया, जहां उनका शव फंदे से लटका मिला। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

    मानगो थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शनिवार को दोनों मामलों में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।

    पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों मामलों की जांच की जा रही है। परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटनाओं के पीछे की परिस्थितियों को समझने का प्रयास किया जा रहा है। शहर में लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाएं चिंता का विषय बनती जा रही हैं।

    जमशेदपुर में दो लोगों ने फांसी लगाकर दी जान जुगसलाई और मानगो में मची सनसनी
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article26 मई की जदयू कोल्हान प्रमंडलीय बैठक को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी जोर-शोर से शुरू
    Next Article सस्टेनेबल नहीं, ‘सनातन विकास’ मॉडल अपनाएं-सरयू राय

    Related Posts

    हिमांशु सिंह हत्याकांड पर राजनीति: न्याय की कसौटी या सियासी खेल?

    July 9, 2026

    हिंद-प्रशांत में भारत का बढ़ता सामर्थ्य: वैश्विक मंच पर नई पहचान

    July 8, 2026

    पश्चिम एशिया युद्ध: क्या बड़े टकराव की ओर बढ़ रहा है यह संवेदनशील क्षेत्र?

    July 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हिमांशु सिंह हत्याकांड पर राजनीति: न्याय की कसौटी या सियासी खेल?

    रणनीतिक विश्वास की मुहर: प्रधानमंत्री मोदी को मिला ‘बिंतांग आदिपूर्णा’ सम्मान

    हिंद-प्रशांत में भारत का बढ़ता सामर्थ्य: वैश्विक मंच पर नई पहचान

    पश्चिम एशिया युद्ध: क्या बड़े टकराव की ओर बढ़ रहा है यह संवेदनशील क्षेत्र?

    मानगो में युवक की हत्या: प्रेम प्रसंग में खूनी वारदात, इलाके में दहशत

    प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या से दहला मानगो, गोली और धारदार हथियार से हमला, इलाके में फैली सनसनी

    अवैध बालू परिवहन पर बहरागोड़ा प्रशासन का शिकंजा: 16 चक्का ट्रक जब्त, माफियाओं में हड़कंप

    डालसा मोबाइल वैन सुंदरनगर पहुंची: स्कूली बच्चों को कानूनी अधिकारों से किया जागरूक

    एशियाई चैंपियनशिप से पहले CRPF से मिली प्रेरणा, जोश से भरी भारतीय जूनियर हैंडबॉल टीम

    जमशेदपुर में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक: उपायुक्त ने दिए कड़े निर्देश, मलेरिया जांच और संस्थागत प्रसव पर जोर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.