मर्सी अस्पताल के एडवाइजर का निधन समाज और अस्पताल के बीच शोक के लहर
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर के प्रतिष्ठित मर्सी अस्पताल के एडवाइजर मिस्टर डेविड के निधन से अस्पताल प्रबंधन और समाज में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन की खबर मिलते ही अस्पताल से जुड़े लोगों, सामाजिक संगठनों और शुभचिंतकों ने गहरा दुख व्यक्त किया। मिस्टर डेविड लंबे समय से मर्सी अस्पताल से जुड़े हुए थे और उन्होंने अस्पताल के विकास, बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं और सामाजिक कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान दिया था।
मर्सी अस्पताल की प्रशासक सिस्टर जैसी ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि मिस्टर डेविड की कमी निकट भविष्य में पूरी कर पाना बेहद मुश्किल होगा। उन्होंने कहा कि मिस्टर डेविड ने अपने जीवनकाल में अस्पताल और समाज के लिए समर्पित भाव से कार्य किया। जरूरतमंदों की मदद से लेकर अस्पताल की व्यवस्थाओं को मजबूत बनाने तक, हर क्षेत्र में उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।
सिस्टर जैसी ने कहा कि मिस्टर डेविड केवल अस्पताल के एडवाइजर ही नहीं, बल्कि एक संवेदनशील और समाजसेवी व्यक्तित्व के धनी थे। उनके निधन से अस्पताल परिवार ने एक मार्गदर्शक खो दिया है। वहीं, समाज के विभिन्न लोगों ने भी उनके निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए इसे अपूरणीय क्षति बताया है।

