बांग्ला नववर्ष पर दी मिलानी ने प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन को किया सम्मानित राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर के ऐतिहासिक संस्थान दी मिलानी द्वारा बांग्ला नववर्ष के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन को मानव सेवा के लिए “मानव सेवा सम्मान” से सम्मानित किया गया, वहीं मौसमी भट्टाचार्य को “हार्ट ऑफ गोल्ड” पुरस्कार प्रदान किया गया। संस्था को यह सम्मान रक्तदान, निःशुल्क भोजन वितरण, स्वास्थ्य शिविर, शौचालय निर्माण तथा जरूरतमंदों के उत्थान के क्षेत्र में निरंतर किए जा रहे कार्यों के लिए दिया गया। कार्यक्रम में दी मिलानी के अध्यक्ष शेखर डे ने सम्मान प्रदान किया। इस अवसर पर संस्था…
Author: dhiraj Kumar
कुणाल षाड़ंगी के ट्वीट पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लिया संज्ञान, त्वरित सहायता के दिए निर्देश राष्ट्र संवाद संवाददाता झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी द्वारा किए गए ट्वीट पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने त्वरित संज्ञान लिया है। ट्वीट में पूर्वी सिंहभूम ज़िले के बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत सांद्रा पंचायत निवासी गोविंद मुंडा की विशाखापट्टनम के पास हुई असामयिक मृत्यु की जानकारी साझा करते हुए परिजनों को पार्थिव शरीर दिलाने हेतु मदद की अपील की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने…
रवि शंकर तिवारी सैल्यूट तिरंगा संगठन के राष्ट्रीय सचिव नियुक्त राष्ट्र संवाद संवाददाता नई दिल्ली में सैल्यूट तिरंगा संगठन ने वरिष्ठ समाजसेवी रवि शंकर तिवारी को राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया है। संगठन ने उनके समाजसेवा, नेतृत्व क्षमता और सक्रिय योगदान को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी है। नियुक्ति पर सदस्यों ने खुशी जताते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में संगठन और मजबूत होगा। वहीं झारखंड से नीरज सिंह को राष्ट्रीय महामंत्री तथा डॉ ए. के. लाल को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। रवि शंकर तिवारी ने संगठन के पदाधिकारियों का आभार जताते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा…
जमशेदपुर भोजपुरी साहित्य परिषद ने अपने 60वें प्रकाशन पर कन्हैया सिंह सदय को किया सम्मानित राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। नगर की अग्रणी साहित्यिक संस्था ‘ जमशेदपुर भोजपुरी साहित्य परिषद्’ के 60वीं कड़ी के रुप में प्रकाशित नगर के ख्यातिलब्ध कवि कैलाशनाथ शर्मा ‘गाजीपुरी’ रचित भोजपुरी गीत संग्रह ” चलS चलीं गँउवां के ओर ” का पिछले दिनों हुए लोकार्पण समारोह में परिषद प्रवर समिति के कन्हैया सिंह ‘सदय’ , जिन्होंने पुस्तक के प्रकाशन में भरपूर सम्पादकीय सहयोग किया था। परन्तु अस्वस्थता के कारण आयोजन में शामिल नहीं हो पाये थे। अत: परिषद द्वारा उनके इस अति विशिष्ट सहयोग के लिए…
लौहनगरी के तक्ष पांडेय ने पटना जूनियर मास्टर्स गोल्फ कप 2026 जीता राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। लौहनगरी के तक्ष पांडेय ने पटना जूनियर मास्टर्स गोल कप 2026 अपने नाम किया है। जो आईजीयू ईस्ट जोन जूनियर फीडर टूर का दूसरा चरण था और 18 से 19 अप्रैल तक पटना गोल्फ क्लब में आयोजित किया गया। 17 अप्रैल को अभ्यास सत्र निर्धारित होने के साथ, 30 से अधिक जूनियर गोल्फरों ने खराब मौसम की स्थिति के बावजूद उत्साहपूर्वक अपने गोल्फ कौशल का प्रदर्शन किया। तक्ष पांडेय ने सी बॉयज कैटेगरी में जीत हासिल की, जबकि ध्रुव डी. पटोदिया और प्रलक्ष प्रलेया…
सदर अस्पताल जमशेदपुर में मातृत्व उच्च निर्भरता इकाई का शुभारंभ, गंभीर गर्भवती महिलाओं को अब यहीं मिलेगा बेहतर उपचार राष्ट्र संवाद संवाददाता सदर अस्पताल, पूर्वी सिंहभूम,जमशेदपुर में मैटरनिटी – हाई डिपेंडेंसी यूनिट का शुभारंभ सिविल सर्जन महोदय द्वारा किया गया। इस यूनिट में कुल 5 बेड है । प्रसव के दौरान या बाद में गंभीर स्थिति में आने वाली गर्भवती महिलाओं को तत्काल बेहतर इलाज प्रदान करना। एचडीयू हो जाने से गंभीर हालत में आने वाली गर्भवती को अस्पताल से रेफर नहीं करना पड़ेगा, उनको यहीं पर बेहतर इलाज की सुविधा मुहैया कराई जाएगी। इस दौरान अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी,…
महिला आरक्षण पर भाजपा का हमला, विपक्ष पर अधिकार छीनने का आरोप राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में भाजपा नेताओं ने 33 प्रतिशत महिला आरक्षण विधेयक को लेकर कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर तीखा हमला बोला। सांसद मनीष जायसवाल ने आरोप लगाया कि विपक्ष ने राजनीतिक स्वार्थ में विधेयक को रोककर महिलाओं के अधिकार छीने हैं। वहीं, प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप साही ने कहा कि कांग्रेस ने वर्षों तक महिला आरक्षण को टालने का काम किया और अब भी बाधा डाल रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा महिलाओं को उनका अधिकार दिलाने…
महिला आरक्षण और परिसीमन पर कांग्रेस का पलटवार, बोली—लोकतंत्र की जीत, साजिश हुई नाकाम राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित तिलक पुस्तकालय में पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी की ओर से आयोजित प्रेस वार्ता में महिला आरक्षण और परिसीमन के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरा गया। जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह और मानगो की मेयर श्रीमती सुधा गुप्ता ने कहा कि संविधान संशोधन विधेयक का पारित न होना लोकतंत्र की जीत है और सरकार की मंशा बेनकाब हो गई है। सुधा गुप्ता ने आरोप लगाया कि सरकार महिला आरक्षण के नाम पर परिसीमन के जरिए राजनीतिक लाभ लेना चाहती थी,…
जमशेदपुर: महिला आरक्षण बिल के विरोध में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम का पुतला दहन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर के बिष्टुपुर क्षेत्र में सोमवार को जिला महिला कांग्रेस के बैनर तले महिला आरक्षण बिल को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने आरोप लगाया कि महिला आरक्षण बिल को लेकर सरकार केवल दिखावा कर रही है, जबकि जमीनी स्तर पर महिलाओं को वास्तविक राजनीतिक भागीदारी देने में गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। उन्होंने कहा…
जमशेदपुर: डॉक्टर की लापरवाही से रियान मौत मामले में कार्रवाई नहीं होने पर परिजनों में आक्रोश, प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र में 26 मार्च 2026 को हुई रियान की संदिग्ध मृत्यु के मामले में अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से परिजनों और स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश देखा जा रहा है। घटना के अगले दिन, 27 मार्च को परसुडीह थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी, जिसमें हत्या की धारा 103(1) के तहत नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। परिजनों का आरोप है कि प्राथमिकी दर्ज…
