खालसा वॉरियर एकादश ने जीता केपीएल खिताब, फाइनल में टिनप्लेट सुपर किंग्स को 7 विकेट से हराया राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर के को-ऑपरेटिव कॉलेज मैदान में खेले गए खालसा प्रीमियर लीग (केपीएल) के फाइनल मुकाबले में खालसा वॉरियर एकादश ने टिनप्लेट सुपर किंग्स को 7 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। टिनप्लेट की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में 72 रन ही बना सकी। जवाब में खालसा वॉरियर ने 6.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। रौनक ने 9 गेंदों पर 34 रन की तेज पारी खेलते हुए टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई और…
Author: dhiraj Kumar
जमशेदपुर में विशाल हिन्दू सम्मेलन का आयोजन, सामाजिक एकता और सनातन संस्कृति पर जोर राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: शहर में हिन्दू जागरण को नई दिशा और ऊर्जा देने के उद्देश्य से सर्व हिन्दू समाज की ओर से एक भव्य “विशाल हिन्दू सम्मेलन” का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मानगो डिमना रोड स्थित राजस्थान भवन के समीप आयोजित हुआ, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु और समाज के लोग शामिल हुए। सम्मेलन में सनातन संस्कृति, सनातन धर्म और सामाजिक एकता को मजबूत करने पर विशेष बल दिया गया। वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में समाज को संगठित रहकर…
जमशेदपुर में जेपीएससी परीक्षा शुरू, 60 केंद्रों पर 26,560 अभ्यर्थी शामिल राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर में झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से शुरू हो गई है। शहर में कुल 60 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां लगभग 26,560 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। परीक्षा को कदाचार मुक्त बनाने के लिए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे और जैमर लगाए गए हैं। अभ्यर्थियों की तीन चरणों में जांच की जा रही है और मेटल डिटेक्टर के जरिए सख्त निगरानी के बाद ही उन्हें परीक्षा हॉल में प्रवेश दिया जा रहा है।…
मानगो के श्याम नगर में स्वर्णरेखा के किनारे बनेगा स्लुइस गेटः सरयू राय राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा है कि मानगो के शंकोसाई स्थित श्याम नगर में स्वर्णरेखा नदी किनारे उस स्थान पर स्लुइस गेट बनेगा जहां पर बरसात के मौसम में नदी का जलस्तर बढ़ने पर नदी का पानी नाला होकर निचले इलाकों में ठेल देता है और ये इलाक़े जलमग्न हो जाते हैं। इस कारण शंकोसाई रोड नम्बर एक के अंत में बसे श्याम नगर के नदी से सटे इलाक़े हर साल डूब जाते हैं। सरयू राय ने बताया कि उन्होंने…
जमशेदपुर में सिटीजन फोरम का सम्मान समारोह, मानगो के नवनिर्वाचित मेयर व पार्षदों का अभिनंदन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर के तुलसी भवन में जमशेदपुर सिटीजन फोरम की ओर से एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मानगो नगर निगम के नवनिर्वाचित मेयर और पार्षदों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शहर के गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। वक्ताओं ने कहा कि नए जनप्रतिनिधियों के सामने शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, स्वच्छता, जल निकासी, सड़क और पेयजल जैसी सुविधाओं को बेहतर बनाने की बड़ी जिम्मेदारी है। इस…
सनातन धर्म की रक्षा करके ही सर्वश्रेष्ठ कुल बना है ब्राह्मणकुल – कमल किशोर राष्ट्र संवाद संवाददाता भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव समारोह पर ब्राह्मण संगोष्ठी कार्यक्रम में जन्मोत्सव समिति के संयोजक कमल किशोर ने सभी का स्वागत करते हुए बताया कि परशुराम वंशियो के अलावे सभी सनातनियों को एकजुट होने की आवश्यकता है खासकर राजनीतिक और सामाजिक रूप से अति आवश्यक है अन्यथा आप अपनी उपयोगिता समाज में साबित नहीं कर पाएंगे इसलिए सनातन धर्म की रक्षा करके ही सर्वश्रेष्ठ कुल बना है ब्राह्मण कुल मंच पर विराजमान डॉ. त्रिपुरा झा ने कहा कि आज ब्राह्मणों, परशुराम वंशियों सहित सवर्ण…
इंडियन अबेकस के नए सेंटर का शुभारंभ/ मानसिक गणित से बच्चों का होगा सर्वांगीण विकास/ प्रतियोगी परीक्षाओं में मिलेगी मदद अक्षर संवाद जमशेदपुर आज 19 अप्रैल, रविवार को एग्रिको, शिव सिंह बागान, पोस्ट ऑफिस रोड, जमशेदपुर में इंडियन अबेकस की नई फ्रेंचाइजी शाखा का शुभारंभ किया गया। यह पहल क्षेत्र के बच्चों में कौशल-आधारित शिक्षा और संज्ञानात्मक विकास को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।इस अवसर पर मुख्य अतिथि समाजसेवी शिव शंकर सिंह ने कहा कि उंगलियों के सहारे बड़े-बड़े जोड़-घटाव, गुणा-भाग करना मानसिक संतुलन और एकाग्रता की पहचान है। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए…
जमशेदपुर में मेहंदी कुमारी प्रकरण पर बवाल, विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव का TMH प्रबंधन पर तीखा हमला राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर में मेहंदी कुमारी के इलाज को लेकर टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) प्रबंधन और जनप्रतिनिधियों के बीच बयानबाज़ी तेज हो गई है। जमशेदपुर पूर्वी के विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव ने अस्पताल प्रबंधन के दावों को भ्रामक और तथ्यों से परे बताते हुए कड़ा विरोध जताया है। गुंजन यादव ने कहा कि अस्पताल का यह दावा गलत है कि बिल माफी में किसी जनप्रतिनिधि या संस्था का कोई योगदान नहीं होता। उन्होंने आरोप लगाया कि कई गरीब मरीजों को राहत दिलाने…
जमशेदपुर में भाजपा का संगठन विस्तार: जुगसलाई विधानसभा के गोविंदपुर और जुगसलाई मंडलों में पदाधिकारियों की घोषणा राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर में भाजपा ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के गोविंदपुर और जुगसलाई मंडलों में नए पदाधिकारियों की घोषणा की है। रविवार को गोविंदपुर मंडल अध्यक्ष जुगनू वर्मा और जुगसलाई मंडल अध्यक्ष हेमेन्द्र जैन ‘हन्नू’ ने महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा की स्वीकृति के बाद अपनी-अपनी मंडल कमेटियों का गठन किया। महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन को मजबूत बनाने में सभी की…
जमशेदपुर में विहिप-बजरंग दल का प्रदर्शन, “लव जिहाद” के खिलाफ सख्त कानून की मांग राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर के साकची गोलचक्कर पर रविवार शाम विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के बैनर तले आक्रोश धरना-प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, महिलाओं और स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया। वक्ताओं ने कथित “लव जिहाद” के मामलों को लेकर चिंता जताते हुए झारखंड सरकार से सख्त कानून बनाने की मांग की। विहिप के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि ऐसी घटनाओं पर कड़ी कार्रवाई नहीं होने से आरोपियों का मनोबल बढ़ रहा है। कार्यक्रम में मौजूद नेताओं ने समाज को जागरूक…
