Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बोर्ड परीक्षाओं के जिला टॉपर्स का हुआ सम्मान, उपायुक्त ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    बोर्ड परीक्षाओं के जिला टॉपर्स का हुआ सम्मान, उपायुक्त ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMay 16, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बोर्ड परीक्षाओं के जिला टॉपर्स का हुआ सम्मान, उपायुक्त ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। जिला प्रशासन की ओर से रविंद्र भवन सभागार, साकची में आयोजित जिला स्तरीय सम्मान समारोह में वर्ष 2026 की JAC, CBSE एवं ICSE बोर्ड परीक्षाओं के जिला टॉपर्स को सम्मानित किया गया। उपायुक्त श्री राजीव रंजन ने मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

    उपायुक्त ने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता कठिन परिश्रम, अनुशासन तथा शिक्षकों और अभिभावकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने छात्रों को निरंतर मेहनत करते हुए जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

    CBSE में 10वीं की श्रेया जनपना (98.6%), 12वीं साइंस के शायर दत्ता (97.6%), बायो-साइंस की सालेहा परवीन (95.8%), कॉमर्स की श्रेयांशी धाल (98.6%) और आर्ट्स की प्रज्ञा शर्मा (98%) ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया।

    ICSE में 10वीं के हर्षित सिंघानिया (99.2%), 12वीं साइंस की स्नेहाश्री बिस्वास (99.5%), बायो-साइंस की शांभवी तिवारी (100%), कॉमर्स की संध्या सरकार (98.75%) और आर्ट्स की स्नेहा दत्ता (98.25%) को सम्मानित किया गया।

    JAC मैट्रिक में ओम कुमार (98.4%) जिला टॉपर बने, जबकि इंटर साइंस में कृष्णा रॉय और सक्षम मिश्रा (95.2%), कॉमर्स में कृती कुमारी (90.2%) तथा आर्ट्स में रेखा कुमारी (93.6%) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

    इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्य, शिक्षक, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

    उपायुक्त ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं बोर्ड परीक्षाओं के जिला टॉपर्स का हुआ सम्मान
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगयाजी-परैया से चतरा तक 75 किमी नई रेल लाइन को मंजूरी, 2500 करोड़ की परियोजना
    Next Article लायंस क्लब फेमिना द्वारा बालीगुमा में लगातार तीन वर्षों से चलाया जा रहा मदर एंड चाइल्ड केयर प्रोग्राम

    Related Posts

    जमशेदपुर भाजपा प्रशिक्षण: वरिष्ठ नेताओं की उपेक्षा पर सवाल

    May 16, 2026

    NEET-UG 2026 पेपर लीक: CBI जांच और शिक्षा का भविष्य

    May 16, 2026

    वसई इंजीनियर हत्याकांड: अवैध संबंध और पैसों का लालच बना मौत का कारण

    May 16, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर भाजपा प्रशिक्षण: वरिष्ठ नेताओं की उपेक्षा पर सवाल

    NEET-UG 2026 पेपर लीक: CBI जांच और शिक्षा का भविष्य

    वसई इंजीनियर हत्याकांड: अवैध संबंध और पैसों का लालच बना मौत का कारण

    मुंबई देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़: महिला एजेंट गिरफ्तार

    पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम: नए राजनीतिक समीकरण

    अर्जुन मुंडा की अनदेखी: झारखंड में प्रशासनिक शिष्टाचार पर गंभीर सवाल

    फतेहपुर प्रखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

    जेएसएफसीआई गोदाम व पीएचसी फतेहपुर का निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश

    डॉ. श्रीकृष्ण सिन्हा संस्थान की नई कार्यकारिणी का गठन मनोज कुमार बने अध्यक्ष

    जिलेभर की पंचायतों में चला निरीक्षण अभियान, योजनाओं की जमीनी हकीकत परखी गई

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.