Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गयाजी-परैया से चतरा तक 75 किमी नई रेल लाइन को मंजूरी, 2500 करोड़ की परियोजना
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    गयाजी-परैया से चतरा तक 75 किमी नई रेल लाइन को मंजूरी, 2500 करोड़ की परियोजना

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMay 16, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गयाजी-परैया से चतरा तक 75 किमी नई रेल लाइन को मंजूरी, 2500 करोड़ की परियोजना

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    चतरा। आजादी के 78 वर्षों बाद चतरा जिले को रेल संपर्क से जोड़ने की दिशा में बड़ी सौगात मिली है। केंद्र सरकार ने बिहार के गयाजी-परैया स्टेशन से चतरा तक लगभग 75.1 किलोमीटर लंबी नई ब्रॉडगेज रेल लाइन परियोजना को मंजूरी देते हुए इसे “विशेष रेलवे परियोजना” घोषित किया है। इस महत्वाकांक्षी योजना पर करीब 2500 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।

    रेल मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार परियोजना पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत बनाई जाएगी। इसके तहत काष्ठा तक 4.95 किलोमीटर लंबा ‘वाई कनेक्शन’ भी विकसित किया जाएगा। विशेष रेलवे परियोजना का दर्जा मिलने से भूमि अधिग्रहण, प्रशासनिक स्वीकृति और निर्माण कार्य में तेजी आने की उम्मीद है।

    सांसद कालीचरण सिंह ने इसे चतरा की जनता के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि वर्षों पुरानी मांग अब पूरी होने जा रही है। उन्होंने कहा कि इस रेल लाइन से जिले की कनेक्टिविटी मजबूत होगी और व्यापार, परिवहन, रोजगार तथा सामाजिक-आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी।

    भाजयुमो जिला महामंत्री विकास मालाकार ने कहा कि परियोजना से चतरा और आसपास के क्षेत्रों को व्यापक लाभ मिलेगा। भाजपा नेता बिनय कुमार सिंह ने इसे केंद्र सरकार की बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा, “मोदी है तो मुमकिन है।” स्थानीय लोगों में इस घोषणा को लेकर उत्साह और खुशी का माहौल है।

    2500 करोड़ की परियोजना गयाजी-परैया से चतरा तक 75 किमी नई रेल लाइन को मंजूरी
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडेंगू को हल्के में न लें . समय रहते पहचान और बचाव बेहद जरूरी
    Next Article बोर्ड परीक्षाओं के जिला टॉपर्स का हुआ सम्मान, उपायुक्त ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

    Related Posts

    तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट से हटाए गए 17 मजदूरों की बहाली की मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    July 4, 2026

    50 साल पुराना यूसीआईएल साप्ताहिक हाट बदहाल: टूटे शेड, कीचड़ और बदइंतजामी के बीच जूझ रही हजारों लोगों की रोजी-रोटी

    July 4, 2026

    INTUC के राष्ट्रीय मंच से दहली UCIL की बदहाली: जादूगोड़ा लेबर यूनियन ने रखीं 5 बड़ी मांगें, स्वास्थ्य सेवा को बताया “चरमरा गई व्यवस्था”

    July 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट से हटाए गए 17 मजदूरों की बहाली की मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    50 साल पुराना यूसीआईएल साप्ताहिक हाट बदहाल: टूटे शेड, कीचड़ और बदइंतजामी के बीच जूझ रही हजारों लोगों की रोजी-रोटी

    INTUC के राष्ट्रीय मंच से दहली UCIL की बदहाली: जादूगोड़ा लेबर यूनियन ने रखीं 5 बड़ी मांगें, स्वास्थ्य सेवा को बताया “चरमरा गई व्यवस्था”

    रेल विकास परियोजनाओं की सांसद बिद्युत बरण महतो ने की समीक्षा, समयबद्ध कार्य पूरा करने के निर्देश

    खरकई नदी में नहाने गए दो छात्र डूबे, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

    उत्पाद अधीक्षक ने गम्हरिया एवं आदित्यपुर क्षेत्र के बार एवं रेस्टोरेंट का किया निरीक्षण, नियमों के कड़ाई से अनुपालन का दिया निर्देश

    सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बोलानी मे “घर ही विद्यालय परियोजना”कार्यक्रम आयोजित

    झारखंड अंगीभूत महाविद्यालय इंटरमीडिएट अनुबंध शिक्षक संघ ने जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती बारी मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

    सांसद विद्युत वरण महतो ने मलेरिया पीड़ित गांव का दौरा किया, मृतक के परिजनों से भेंट किया

    तुलसी जयंती समारोह के अंतर्गत ‘भाषण प्रतियोगिता’ सम्पन्न

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.