गोलमुरी बाजार स्थित दुर्गा मेडिकल पर ऑनलाइन पेमेंट नहीं लेने और दुर्व्यवहार का आरोप, थाने और सिविल सर्जन से शिकायत राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत गोलमुरी बाजार स्थित दुर्गा मेडिकल के संचालक पर हरियाणा निवासी संजू वर्मा ने ऑनलाइन भुगतान नहीं लेने और दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में उन्होंने गोलमुरी थाना तथा सिविल सर्जन कार्यालय में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। संजू वर्मा ने अपने शिकायत पत्र में कहा है कि वह किसी कार्य से जमशेदपुर आए हुए थे। इसी दौरान दवा खरीदने के लिए गोलमुरी बाजार स्थित दुर्गा…
Author: dhiraj Kumar
डॉ. श्रीकृष्ण सिन्हा संस्थान की नई कार्यकारिणी का गठन . मनोज कुमार बने अध्यक्ष राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर . डॉ. श्रीकृष्ण सिन्हा संस्थान की नई कार्यकारिणी समिति का चुनाव शनिवार को आम सभा की बैठक में आगामी तीन वर्षों के लिए संपन्न हुआ . बैठक की अध्यक्षता संस्थान के अध्यक्ष जे. के. श्रीवास्तव ने की . बैठक को संबोधित करते हुए जे. के. श्रीवास्तव ने बढ़ती उम्र और स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए अध्यक्ष पद से मुक्त होने की इच्छा जताई, जिसे उपस्थित सदस्यों ने सहर्ष स्वीकार कर लिया . वहीं संस्थान के संस्थापक प्रधानसचिव डॉ. हरिबल्लभ सिंह आरसी…
नई शिक्षा नीति के विरोध में AISF का प्रदर्शन, सरकार का पुतला दहन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। All India Students’ Federation के बैनर तले शनिवार को LBSM College के मुख्य द्वार पर छात्रों ने केंद्र एवं राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान नई शिक्षा नीति, क्लस्टर सिस्टम, 75 प्रतिशत CGPA नियम तथा NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं के विरोध में सरकार का पुतला दहन किया गया। प्रदर्शन का नेतृत्व AISF के प्रदेश सदस्य मुकेश रजक ने किया। उन्होंने कहा कि सरकार की छात्र विरोधी नीतियों के कारण शिक्षा व्यवस्था लगातार महंगी और निजीकरण की ओर बढ़ रही…
सांसद कालीचरण सिंह ने बीमार बच्ची के इलाज हेतु बढ़ाया मदद का हाथ राष्ट्र संवाद संवाददाता चतरा: सदर प्रखंड अंतर्गत होलमगड़ा कला निवासी शिव दयाल प्रजापति की पोती इन दिनों रांची स्थित रानी चिल्ड्रेन अस्पताल में इलाजरत है। बच्ची की तबीयत खराब होने से पूरा परिवार काफी चिंतित था। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण इलाज में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। इसकी जानकारी मिलने पर चतरा लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद कालीचरण सिंह ने मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए परिवार को आर्थिक सहयोग प्रदान किया। सांसद ने परिवारजनों से बातचीत कर बच्ची के शीघ्र स्वस्थ…
दलमा की तलहटी के तीन इलाके बनेंगे आकर्षण का केंद्र डीएफओ के साथ विधायक सरयू राय ने किया निरीक्षण, पार्क, तालाब, पाथ-वे और चिल्ड्रेन पार्क बनाने पर सहमति राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : मानगो से सटे दलमा पहाड़ की तलहटी में बसे तीन इलाकों को जल्द ही पर्यटन और मनोरंजन के दृष्टिकोण से विकसित किया जाएगा। शनिवार को जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने डीएफओ सबा आलम अंसारी के साथ चंद्रावती नगर-गोपाल नगर, कुमरूम बस्ती और पारडीह क्षेत्र का संयुक्त भ्रमण किया। निरीक्षण के दौरान इन स्थानों पर पार्क, तालाब, पाथ-वे और बच्चों के लिए चिल्ड्रेन पार्क विकसित करने…
श्री दक्षिणेश्वरी मां काली मंदिर में अमवस्या पूजा सपंन्न राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। श्री श्री दक्षिणेश्वरी काली मंदिर इस्ट प्लांट वस्ती में ज्येष्ठ माह अमवस्या के अवसर पर शनिवार को विशेष पूजा का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मां काली की स्नान के पश्चात भव्य श्रृंगार किया गया. तत्पश्चात् संध्या समय में मां दक्षिणेश्वरी काली की विधिवत्त पूजा अर्चना की गई एवं भक्तों के बीच भोग का वितरण किया गया. पूरोहित अशोक चटर्जी द्वारा पूजा संपन्न कराया गया. इस अवसर पर मंदिर कमिटी द्वारा बताया गया कि प्रत्येक माह के अमवस्या तिथि को मां काली की विशेष पूजा का…
भीषण गर्मी से दिनभर तपता रहा शहर, सड़कों पर पसरा सन्नाटा राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। शनिवार को शहर में भीषण गर्मी और तेज धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया। दोपहर के समय तापमान बढ़ने के कारण आम जनजीवन प्रभावित रहा। खासकर टेल्को से गोलमुरी जाने वाली सड़क पर दिन के समय बहुत कम लोग नजर आए और सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले। सड़क किनारे दुकानें और बाजारों में भी सामान्य दिनों की तुलना में कम भीड़ देखने को मिली। गर्मी से बचने…
मरीज सहायता के लिए TMH ने शुरू की 24×7 हेल्पलाइन ‘टीएमएच साथी’ राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। Tata Main Hospital ने मरीज सहायता सेवाओं को और सशक्त बनाने के उद्देश्य से 24×7 हेल्पलाइन प्लेटफॉर्म ‘टीएमएच साथी’ की शुरुआत की है। यह सेवा पेशेवर कॉल सेंटर सेवा प्रदाता Digitide के सहयोग से विकसित की गई है। इस पहल की घोषणा टाटा स्टील मेडिकल सर्विसेज़ की जनरल मैनेजर डॉ विनीता सिंह की उपस्थिति में आयोजित मीडिया संवाद कार्यक्रम के दौरान की गई। नई हेल्पलाइन 033 6902 2333 पर 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। इसके माध्यम से ओपीडी अपॉइंटमेंट बुकिंग, रीशेड्यूलिंग, शिकायत प्रबंधन, मरीजों की…
पूर्वी सिंहभूम में दूर होगी बालू की किल्लत, उपायुक्त ने किया दो बालू घाटों का संविद निष्पादन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले में लंबे समय से बनी बालू की समस्या अब जल्द दूर होने वाली है। राज्य सरकार द्वारा बालू घाटों की लीज प्रक्रिया को सरल बनाए जाने के बाद जिले में बालू घाटों के संचालन की दिशा में तेजी आई है। इसी क्रम में उपायुक्त श्री राजीव रंजन ने शनिवार को दो प्रमुख बालू घाटों के लिए संविद (एग्रीमेंट) का निष्पादन किया। इस अवसर पर जिला खनन पदाधिकारी तथा सफल बोलीदाता कंपनी एम/एस गोदावरी कमोडिटीज लिमिटेड…
भाजपा जमशेदपुर महानगर के दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ, 12 सत्रों में मिलेगा संगठन और विचारधारा का प्रशिक्षण राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: भाजपा जमशेदपुर महानगर के जिला स्तरीय दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का शनिवार को सोनारी स्थित चित्रगुप्त भवन सभागार में शुभारंभ हुआ। महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित इस 36 घंटे के प्रशिक्षण कार्यक्रम में 12 सत्रों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यपद्धति, विचारधारा, बूथ प्रबंधन, केंद्र सरकार की योजनाओं और राष्ट्र निर्माण में कार्यकर्ताओं की भूमिका पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्घाटन झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद…
